Dilip Kumar-Kamini Kaushal Love Story: हिंदी सिनेमा के दो दिग्गज कलाकार दिलीप कुमार और कामिनी कौशल के बीच एक गहरा, मगर अधूरा रिश्ता था. जिसके बारे में दोनों ने अपनी आत्मकथाओं में भी किया है.
Dilip Kumar - Kamini Kaushal Love Story: हिंदी सिनेमा के गोल्डन एज दौर की यादें हमेशा से ही दर्शकों को अपने जादू में बांधे रखती हैं. उस दौर के सितारों के बीच बनी दोस्तियां, रिश्ते और अनकहे किस्से आज भी लोगों की जुबां पर चढ़े रहते हैं.
इन्हीं में से एक दिलीप कुमार और कामिनी कौशल का भी रिश्ता था. इनके बीच एक ऐसा रिश्ता था, जिसे कभी पूरी तरह शब्दों में नहीं बताया गया, लेकिन इसकी गूंज दोनों की आत्मकथाओं में साफ-साफ दर्शकों को महसूस होती है. करियर में मिली काफी सफलता दिलीप कुमार और कामिनी कौशल दोनों कलाकारों ने अपने करियर में काफी सफलता हासिल की है और उतनी ही गहराई से दोनों ने अपनी पर्सनल लाइफ को भी जिया है. कामिनी कौशल ने अपनी आत्मकथा में अपनी लाइफ के उस दौर के बारे में भी ईमानदारी से बताया, जब वह और दिलीप कुमार एक-दूसरे से गहरा लगाव रखते थे. दिलीप कुमार के साथ था एक खूबसूरत अपनापन कामिनी कौशल ने अपना आत्मकथा में बताया कि कैसे उनके और दिलीप कुमार के बीच एक खूबसूरत अपनापन था. साथ में दोनों काफी खुश रहते थे और उनके बीच एक स्वाभाविक जुड़ाव था. लेकिन कुछ हालात के वजह से उन्हें अलग होना पड़ा. एक्ट्रेस ने अपनी आत्मकथा में बताया कि वब कभी भी किसी रिश्ते को ऐसे अचानक खत्म करने में विश्वास नहीं रखती थीं. खासतौर पर उस वक्त जब परिवार की जिम्मेदारी उन पर हों. एक्ट्रेस ने अपनी बहन की बेटियों की जिम्मेदारी ली हुई थी और उन बेटियों को छोड़ देना संभव नहीं था. इसके वजह से उन्होंने अपने दिल पर पत्थर रखा और रिश्ता खत्म कर दिया. दिलीप कुमार ने भी किया खुलासा वहीं एक्टर दिलीप कुमार ने भी अपनी आत्मकथा दिलीप कुमार- स्टार लेजेंड ऑफ इंडियन सिनेमा में रिश्ते के बारे में उजागर किया है. उन्होंने कामिनी कौशल को अपनी पहली मोहब्बत बताया और लिखा कामिनी के साथ उन्हें एक ऐसा अपनापन लगता था, जैसा पहले कभी नहीं हुआ. सच्चा प्यार जीवन में केवल एक बार मिलता है, उसके बाद अगर किसी के लिए दूसरी बार कुछ होता भी है तो वह केवल पहली मोहब्बत की हल्की सी परछाई होती है. साथ में की तीन फिल्में बता दें कि दिलीप कुमार और कामिनी कौशल ने साथ में तीन फिल्में की थी. जिसमें शहीद, शबनम और नदिया के पार शामिल हैं. इन फिल्मों की शूटिंग के दौरान ही दोनों के बीच मोहब्बत हुई थी.
Kamini Kaushal Dilip Kumar First Love Kamini Kaushal Autobiography Dilip Kumar Biography Bollywood Golden Era Dilip Kumar Love Story Kamini Kaushal Dilip Kumar Relationship Dilip Kumar And Kamini Kaushal Love Story Dilip Kumar Personal Life Revelations Kamini Kaushal Emotional Confession Bollywood Classic Love Stories Dilip Kumar Kamini Kaushal Films Untold Story Of Dilip Kumar’S First Love Kamini Kaushal On Relationship With Dilip Kumar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
100 से ज्यादा गरीब बच्चों को मुफ्त पढ़ा रहे: किताब-कॉपी भी खुद देते हैं…यूपी के टीचर अरुण का ‘मिशन शिक्षा’Uttar Pradesh (UP) Sultanpur Arun Kumar Prajapati Sir Mission Shiksha Story.
Read more »
ಪ್ರಭಾಸ್ ಮದುವೆ ಆಗದಿರಲು ಈ ನಟಿಯೇ ಕಾರಣನಾ! ಮದುವೆಯಾಗಿ ಹಾಯಾಗಿರುವ ಈಕೆಯನ್ನೇ ಮನಸಾರೆ ಪ್ರೀತಿಸಿದ್ರಾ?Prabhas Love Story : ನಟ ಪ್ರಭಾಸ್ 45 ವರ್ಷವಾದರೂ ಮದುವೆ ಆಗದಿರಲು ಈ ನಟಿಯೇ ಕಾರಣ ಎಂಬ ವರದಿಯಂದು ಹರಿದಾಡುತ್ತಿದೆ.
Read more »
Katrina Kaif-Vicky Kaushal Baby: আমাদের খুশি চলে এসেছে..., বাবা-মা হলেন ক্যাটরিনা-ভিকি! কে এল কোলে?Vicky Kaushal Katrina Kaif become welcomes to baby boy
Read more »
ಭೂಗತ ಲೋಕವನ್ನೇ ನಡುಗಿಸಿದ್ದ ದಾವುದ್ ಇಬ್ರಾಹಿಂ ಜೀವಕ್ಕಿಂತ ಹೆಚ್ಚಾಗಿ ಪ್ರೀತಿಸಿದ್ದುಈಕೆಯನ್ನ! ವಿಶ್ವವನ್ನೇ ಬೆರದಿಸಿದ ಈತ ಹೆದರಿದ್ದು ಈ ನಟಿಯ ಕಣ್ಣೋಟಕ್ಕೆ..Mehwish Hayat Dawood Ibrahim Love Story: ಈ ನಟಿಯನ್ನು ಭೂಗತ ಲೋಕದ ಒಡೆಯ ದಾವುದ್ ಇಬ್ರಹಿಂ ಪ್ರಾಣಕ್ಕಿಂತ ಹೆಚ್ಚಾಗಿ ಪ್ರೀತಿಸಿದ್ದರು.
Read more »
Kamini Kaushal: भारत की सबसे उम्रदराज अभिनेत्री कामिनी कौशल का निधन, 98 की उम्र में ली अंतिम सांसदिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के स्वास्थ्य को लेकर चल रहीं खबरों के बीच बॉलीवुड से एक दुखद खबर सामने आई है। भारत की सबसे उम्रदराज अभिनेत्री कामिनी कौशल ने 98 साल की उम्र में दुनिया
Read more »
அக்காவின் கணவருடன் திருமணம்..பிரபல நடிகருடன் காதல்! யார் இந்த காமினி கௌஷல்?Who Is Actress Kamini Kaushal : இந்தியாவின் பழம்பெரும் நடிகை காமினி கெளசல் 98 வயதில் உயிரிழந்துள்ளார். இவர் குறித்த முழு விவரத்தை இங்கு பார்ப்போம்.
Read more »
