श्रेय लेने के चक्कर में अपनी ही पार्टी के विधायक को जूता निकालकर मारा. BJP4UP BJP4India myogiadityanath
मेहदावल विधायक राकेश सिंह बघेल को सभागार में जूतों से पीटते बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी.उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले में निगरानी सतर्कता कमेटी की बैठक में जिस समय यह वाकया हुआ, मौके पर प्रभारी मंत्री भी मौजूद रहे.
यह मामला कोतवाली क्षेत्र के कलेक्ट्रेट सभागार का है. सांसद शरद त्रिपाठी ने श्रेय लेने के चक्कर में अपनी ही पार्टी के विधायक को जूता निकालकर मारा. शिलापट पर नाम न होने पर नाराज़ सांसद ने विधायक को बलभर पीटा. विधायक समर्थकों ने कलेक्टर दफ्तर को घेर लिया है और विधायक के समर्थकों का कहना है कि वे बदला लेकर रहेंगे. विधायक समर्थकों ने सांसद शरद त्रिपाठी को कलेक्टर के कमरे में बंद कर दिया है. आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. दोनों पक्ष में भारी तनाव है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़ में जैश के दो आतंकियों को सुरक्षा बलों ने किया ढेरजम्मू। कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए हैं। जानकारी के अनुसार यह मुठभेड़ शोपियां के मेमानदर में हुई। सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की खबर मिली थी। इसके बाद 23वीं पैरामिलिट्री फोर्स, सीआरपीएफ और एसओजी की टीम ने तीन आतंकियों को यहां एक घर में घेर लिया। दोनों तरफ से हुई भारी गोलीबारी में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।
Read more »
राजस्थान: बाड़मेर में सरहद के गांवों में धमाके के साथ गिरे धातु के टुकड़े-Navbharat Timesराजस्थान न्यूज़: पाकिस्तान से सटे राजस्थान के सीमावर्ती दो गांवों में कथित रूप से धातु के टुकड़े गिरने की सूचना है। बताया जा रहा है कि यह किसी विमान के टुकड़े हैं लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
Read more »
आतंकी कैंप पर एयरस्ट्राइक के बाद भारत-पाक के बीच तनाव, सिर्फ 16 प्वाइंट में जानें 48 घंटे का हर अपडेटपुलवामा आतंकी हमले के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों में तल्खियां देखी जा रही थीं, मगर जैश के आतंकी कैंप पर भारत की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने जो पलटवार करने की नापाक कोशिश की है, उससे सीमा के साथ-साथ दोनों देशों के बीच और तनातनी बढ़ गई है. बुधवार को पाकिस्तान वायुसेना के विमान ने भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश की, जिसके बाद भारतीय वायुसेना ने जवाबी कार्रवाई की और उसके नापाक मंसूबों पर पानी फेर दिया. पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर भारत द्वारा किये गए एयर स्ट्राइक की प्रतिक्रिया के तौर पर पाकिस्तानी विमानों द्वारा बुधवार को भारतीय सीमा में किये गए हमले के बाद से भारतीय वायुसेना का एक पायलट कार्रवाई में लापता बताया जा रहा है, जबकि एक पाकिस्तानी विमान को मार गिराए जाने की बात भी सामने आ रही है. भारत-पाकिस्तान पर गहराते युद्ध के बादलों के बीच पाकिस्तान ने दावा किया है कि उसने अपनी सीमा में एक भारतीय पायलटों को गिरफ्तार किया है. बुधवार की शाम भारत ने पाकिस्तान के उस दावे की पुष्टि की जिसमें वह अपने कब्जे में एक भारतीय पायलट होने की बात कर रहा था. विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया कि हमारा एक पायलट पाकिस्तान की कस्टडी में है और हम पाकिस्तान से मांग करते हैं कि वह भारतीय वायुसेना के उस पायलट को तुरंत सुरक्षित वापस भेजें.
Read more »
आपस में भिड़े तेजप्रताप और RJD विधायक के समर्थक, बारात में जमकर हुई मारपीट– News18 हिंदीमौके पर पंहुचे सचिवालय डीएसपी से जब बातचीत की गई तो उन्होंने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया. सचिवालय डीएसपी केवल इतना बोल पाए की बारात में आए लोगों की बगल के आवास में रहने वाले लोगों के साथ मारपीट हो गई. हालांकि, बगल में कोन रहता है डीएसपी साहब यह बता पाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए. घटना के बाद भी इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है.
Read more »
तेलंगाना में कांग्रेस को झटका, पार्टी छोड़ टीआरएस में शामिल हो रहे हैं दो विधायक- Amarujalaइन दोनों विधायकों का कहना है कि वे आदिवासियों के हित और अपने निर्वाचन क्षेत्रों के विकास के लिए कांग्रेस छोड़, टीआरएस में शामिल हो रहे हैं।
Read more »
दिल्ली के सरिता विहार में बोरी में बंद मिली लाश के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तारलोगों ने महिला से जबरन सुसाइड क्लू नोट लिखवाया था और लाश के पास जानबूझकर उसे छोड़ दिया था.
Read more »
लोकसभा चुनाव में 'ऑपरेशन बालाकोट' कहीं BJP पर भारी न पड़ जाए, पिछले 72 घंटों में हुई हैं 12 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव को लेकर जहां अभी तक विपक्षी एकता पर उहापोह के हालात थे वहीं ऐसा लग रहा है कि ऑपरेशन बालाकोट के बाद बदल रहे समीकरणों के बीच कांग्रेस, सपा, बसपा, आम आदमी पार्टी एक ही पाले में आते दिखाई दे रहे हैं. बिहार में पहले से ही आरजेडी कांग्रेस के साथ थी. बीते 24 घंटों में लोकसभा चुनाव को लेकर दिल्ली और राज्यों में कई बड़ी बातें हुई हैं. गौरतलब है कि 26 फरवरी को एयर स्ट्राइक के बाद से बीजेपी के कार्यकर्ताओं का उत्साह दोगुना हो गया है. बीजेपी की पूरी कोशिश है कि इस हवा को लोकसभा चुनाव तक बनाए रखा जाए. यही वजह है कि आतंकियों के मारे जाने की संख्या को लेकर बीजेपी नेता रोज नया बयान देते हैं और विपक्ष के नेता उनके दावों पर सवाल खड़ा करते हैं. दरअसल बीजेपी की रणनीति है कि ऑपरेशन बालाकोट पर इसी बहाने चर्चा होती रहे. बीजेपी कुछ हद तक कामयाब होती भी दिख रही है क्योंकि मिल रही जानकारी के मुताबिक लोकसभा चुनाव में गीतकार प्रसून जोशी बीजेपी के लिए जो गाना लिख रहे हैं उसमें देश नहीं झुकने दूंगा शामिल है. यह कविता पीएम मोदी ने एयर स्ट्राइक के दूसरे दिन राजस्थान के चुरू में हुई रैली में कही थी. इन सब बातों के बीच विपक्ष लोकसभा चुनाव मे ऑपरेशन बालाकोट की काट ढूंढ रहा है. साथ ही समीकरणों के देखते हुए अब एक दूसरे साथ में आने भी कोई कोई दिक्कत नहीं महसूस हो रही है. ध्यान देने वाली बात यह है कि इन पार्टियों का वोट शेयर मिलकर बीजेपी के लिए बड़ी दिक्कत खड़ी कर सकता है. गोरखपुर और फूलपुर में हुए लोकसभा उपचुनाव के नतीजे इसका सबसे बड़ा उदाहरण रहे हैं
Read more »
खनिज चोरी में कांग्रेस के विधायक सस्पेंड, कांग्रेस शुरू करेगी आंदोलनगुजरात विधानसभा के अध्यक्ष राजेन्द्र त्रिवेदी के जरिए आज कांग्रेस के विधायक भगवान बारड को विधायक पद से सस्पेंड कर दिया गया है. इस घटना के बाद गुजरात की राजनीति गरमा गई है. दरअसल, सूत्रपाडा की स्थानीय अदालत ने गत एक मार्च को वर्ष 1995 में यानी 25 साल पहले 2.83 करोड़ की खनिज चोरी के मामले में कांग्रेस विधायक भगवान बारड को दोषी मानते हुए दो साल नौ माह की सजा सुनाई है.
Read more »
