Maharashtra-Jharkhand Election Date Announcement के बाद EVM पर क्या बोले चुनाव आयुक्त?
Maharashtra Jharkhand Elections: महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव की तारीखों का ऐलान करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने EVM पर सवाल उठाने वालों को करारा जवाब दिया. उन्होंने कहा कि कुछ लोग तो यहां तक कह देते हैं कि जब पेजर को उड़ाया जा सकता है, तो EVM हैक कैसे नहीं हो सकते हैं? ऐसे लोगों को समझना चाहिए कि पेजर कनेक्टड होता है, ईवीएम कनेक्टड नहीं होती है.
उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले ईवीएम की पोलिंग एजेंट्स की मौजूदगी में इतने स्तरों पर जांच की जाती है कि उसमें गड़बड़ी का कोई चांस नहीं है. पूरी प्रक्रिया बताईवोटिंग के पहले और वोटिंग के बाद ईवीएम के बारे में चुनाव आयोग ने डीटेल में जानकारी दी. मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि ईवीएम की छह महीने पहले एफएलसी होती है. इसमें उसकी पहली चेकिंग होती है. ईवीएम को स्टोरेज में रखने, उसकी कमिशनिंग, बूथ में ले जाने से लेकर वोटिंग के बाद स्ट्रॉन्ग रूम तक ले जाने तक की पूरी प्रक्रिया में हर बार राजनीतिक दल के एजेंट मौजूद रहते हैं. {ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});तीन लेयर सिक्यॉरिटीउन्होंने कहा कि वोटिंग से पांच या छह दिन पहले भी ईवीएम की कमिशनिंग होती है. उस दौरान उसमें बैटरी डाली जाती है और सिंबल पड़ते हैं. इसके बाद ईवीएम को सील किया जाता है. यहां तक कि ईवीएम की बैटरी पर भी उम्मीदवार के एजेंट के दस्तखत होते हैं. कमिशनिंग के बाद ईवीएम को स्ट्रॉन्ग रूम में रखा जाता है. उस पर डबल लॉक लगता है. तीन लेयर की सिक्यॉरिटी होती है. वीडियोग्राफी भी होती हैवोटिंग के लिए जब ईवीएम पोलिंग बूथ पर जाती है, तो यही प्रक्रिया दोहराई जाती है. इसकी वीडियोग्राफी भी की जाती है. किस नंबर की मशीन किस बूथ पर जाएगी, यह सब बताया जाता है. इसका रेकॉर्ड रखा जाता है. बूथ पर पोलिंग एजेंट्स को मशीन में वोट डालकर दिखाए जाते हैं.Maharashtra Jharkhand चुनावों की घोषणा करते समय EC ने J&K-हरियाणा का क्यों किया जिक्र?झारखंड विधानसभा चुनाव का 13 और 20 नवंबर को 2 चरणों में होगा मतदान, यहां जानिए हर अपडेट महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 20 नवंवर को होगा मतदान, 23 को होगी मतगणना, जानिए हर अपडेट
Jharkhand Assembly Election 2024 Election Commission On Evm Hacking Maharashtra Jharkhand Elections Date Election Dates 2024 महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 ईवीएम हैकिंग पर चुनाव आयोग महाराष्ट्र झारखंड चुनाव की तारीख चुनाव की तारीखें 2024
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
गजब नेता जी! PM मोदी के बर्थडे पर क्लिक करवाई ब्लड डोनेट की फर्जी तस्वीर, वायरल होने पर देने लगे सफाईवीडियो वायरल होने के बाद मुरादाबाद के मेयर ने कहा कि जब डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि अगर वो दिल के मरीज हैं तो वो रक्तदान नहीं कर सकते.
Read more »
Insecurity से भरे लोग हो सकते हैं इस बीमारी का शिकार, जानिए क्या होते हैं इसके लक्षणInsecurity से भरे लोग हो सकते हैं इस बीमारी का शिकार, जानिए क्या होते हैं इसके लक्षण
Read more »
एक सेल्स गर्ल ने हिज्बुल्लाह को ऐसे बेचे थे 5000 पेजर, जिनमें हुआ ब्लास्ट!Lebanon Pager Attack: लेबनान में हुए पेजर अटैक को लेकर कुछ खुलासे हुए हैं, जिसमें बताया गया है कि एक सेल्स गर्ल ने 5000 पेजर बेच दिए थे.
Read more »
क्या आपको पता है कैसे होती हैं, कैंसर जैसी बीमारियां, जानें क्या हैं इसके प्रमुख कारणक्या आपको पता है कैसे होती हैं, कैंसर जैसी बीमारियां, जानें क्या हैं इसके प्रमुख कारण
Read more »
लेबनान में पेजर ब्लास्ट हो सकता है तो EVM में छेड़छाड़ क्यों नहीं? चुनाव आयुक्त ने दिया जवाब, सबकी बोल...Maharashtra Jharkhand Election New: ईवीएम को लेकर सवाल पूछा गया कि अगर पेजर ब्लास्ट में धमाके हो सकते हैं तो फिर ईवीएम में छेड़छाड़ क्यों नहीं हो सकती. इसका जवाब चुनाव आयोग ने दिया है.
Read more »
जब पेजर को उड़ा देते हैं EVM क्या चीज हैं, इस सवाल पर क्या बोले मुख्य चुनाव आयुक्तचुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान किया और बताया कि ईवीएम पूरी तरह सुरक्षित है। प्रमुख चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि ईवीएम के हर कदम पर राजनीतिक दलों के एजेंट मौजूद होते हैं और बैटरी पर भी उनके सिग्नेचर होते हैं जिससे छेड़छाड़ संभव नहीं...
Read more »
