जब दाऊद गिरोह ने कर ली थी न्यायपालिका में घुसपैठ, अंडरवर्ल्ड-जज सांठगांठ की हैरान कर देने वाली कहानी

Underworld Diary News

जब दाऊद गिरोह ने कर ली थी न्यायपालिका में घुसपैठ, अंडरवर्ल्ड-जज सांठगांठ की हैरान कर देने वाली कहानी
Mumbai UnderworldDawood IbrahimDawood Ibrahim 1993 Case
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 298 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 136%
  • Publisher: 63%

6 अगस्त 2002 को फैसले की तारीख मुकर्रर की गई. सभी को अंदाजा था कि मुंबई के इतिहास में पहली बार किसी जज को अंडरवर्ल्ड से सांठगांठ के आरोप में सजा सुनाई जाएगी, लेकिन जब फैसला आया तो सभी दंग रह गए.

बात साल 1999 की है. मुंबई के सेशंस कोर्ट में एक जज साहब थे. रोजाना कोर्ट में अपराधियों से जुड़े मामले सुना करते थे. किसी को जेल भेजते थे तो किसी को जमानत देते थे. किसी को बरी करते थे तो किसी को सजा सुनाते थे.

तारीख पर न हाजिर होने पर कभी पुलिस को फटकारते थे तो कभी वकीलों को, बड़ा रुतबा था उनका. अदालत के गलियारों में जब वे चलते तो वहां मौजूद लोग उन्हें रास्ता देते और अगल-बगल में सावधान की मुद्रा में खड़े हो जाते. एक दिन इन्हीं जज साहब के गुमशुदा होने की खबर आती है. कई दिनों की खोजबीन के बाद ये पुलिस के हाथ लगते हैं और पुलिस इन्हें पकड़कर उसी अदालत के उस कठघरे में खड़ा कर देती है, जिनमें मौजूद आरोपियों की किस्मत का फैसला वे रोजाना किया करते थे. आरोपियों को जेल भेजने वाला जज आखिर खुद आरोपियों के कठघरे में क्यों खड़ा हो गया?दिल्ली हाईकोर्ट के एक जज के घर से बड़े पैमाने पर नकदी मिलने की खबर आने के बाद से न्यायपालिका के भ्रष्टाचार पर चर्चा हो रही है. न्यायपालिका की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं. लोग मजाक में कह रहे हैं कि अदालत में मुकदमा जीतना हो तो वकील क्यों करते हो, जज कर लो. ऐसा ही एक मामला अब से 27 साल पहले मुंबई में भी सामने आया था, जब न्यायपालिका की पवित्रता पर आंच आयी थी और इंसाफ के आसन पर विराजमान एक शख्स पर अंडरवर्ल्ड से सांठगांठ के आरोप लगे थे, चूंकि उस मामले में गिरफ्तार जज बरी हो गए थे, इसलिए यहां उनका असली नाम नहीं बताऊंगा. चलिए, इस कहानी की खातिर उनका काल्पनिक नाम रख लेते हैं सरदार शर्मा.{ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});90 का दशक मुंबई में कानून व्यवस्था के लिहाज से सबसे बुरा दौर था. दशक की शुरुआत में 2 बार सांप्रदायिक दंगे हुए, पूरे देश को दहला देने वाला बमकांड हुआ और इसी दौरान मुंबई अंडरवर्ल्ड भी शहर पर हावी हो गया. जेजे अस्पताल के शूटआउट में करीब 500 राउंड गोलियां चलीं. गैंगस्टर रोजाना बिल्डरों, मिल मालिकों, बार मालिकों, कारोबारियों और फिल्मकारों को जबरन उगाही के लिए फोन करते थे. जो पैसे नहीं देता था, उसको मार दिया जाता था. इन गिरोहों के बीच आपसी गैंगवार भी चलता था, जिस वजह से मुंबई की सड़कें आए दिन लाल हो जाया करतीं थीं. शहर को इस हालात से उबारने के लिए मुंबई पुलिस ने भी एक आक्रामक मुहिम शुरू की. गैंगस्टरों से संपर्क ऱखने वालों की निगरानी शुरू की गई. एनकाउंटर्स में कई गैंगस्टर्स का काम तमाम किया गया. महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून यानी मकोका जैसा सख्त कानून बनाया गया, जिसके तहत हजारों गैंगस्टरों की गिरफ्तारी हुई.गैंगस्टरों की धरपकड़ के लिए पुलिस विदेश में बैठे उनके आकाओं के फोन सुना करती थी. 1999 में एक दिन अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील के कराची पर मुंबई से हुई एक बातचीत ने पुलिस को चौंका दिया, और चौंकाया ही नहीं बल्कि डरा भी दिया, क्योंकि छोटा शकील से बातचीत करने वाला शख्स मुंबई का एडिश्नल सेशंस जज सरदार शर्मा था. वो सरदार शर्मा जिसकी अदालत में पकड़े गए छोटा शकील गिरोह के सदस्यों के खिलाफ मुकदमे चल रहे थे. एक तीसरा शख्स भी था उस बातचीत में जिसका नाम लियाकत शेख था, जो कि एक वकील था. तीनों के बीच जो बातचीत हुई उसने पुलिस के होश उड़ा दिए. ये बातचीत मुंबई पुलिस के तत्कालीन एसीपी अंबादास पोटे ने सुनी थी. वे तुरंत बातचीत का टेप लेकर क्राइम ब्रांच के चीफ डी शिवानंदन के पास पहुंचे.मामला बड़ा दिलचस्प था. जो जज सरदार शर्मा दूसरों को इंसाफ बांटते थे वो अपने लिए एक अंडरवर्ल्ड डॉन से इंसाफ की दरकार कर रहे थे. ये बातचीत वकील लियाकत के मोबाईल फोन से हुई थी. जब लियाकत ने शर्मा को फोन थमाया तो वो छोटा शकील से गिड़गिड़ा कर बताने लगे कि सायन इलाके में दारा नाम के एक चिटफंड चलाने वाले शख्स ने उसके 40 लाख रुपये लिए हैं. जज शर्मा के मुताबिक ये पैसा उसके परिवारवालों का था. उन्होंने शकील से पैसा वापस पाने के लिए मदद मांगी.एक जज उसके सामने मदद की गुहार लगा रहा है, ये सुनहरा मौका शकील कैसे छोड़ता. उसने जज को भरोसा तो दिलाया कि वो उनका काम कर देगा, लेकिन बदले में अपनी भी एक मांग रख दी.छोटा शकील ने जज शर्मा से मुंबई में रोज होने वाले पुलिस एनकाउंटर्स के खिलाफ शिकायत की. उसका कहना था कि पुलिस फर्जी एनकाउंटर्स में उसके लोग मार रही है. खासकर उसने प्रदीप शर्मा और दया नायक नाम के दो मुंबई पुलिस के अफसरों का जिक्र किया, जिन्होंने उसके कई शूटर मारे थे. छोटा शकील ने कहा कि जज को इन लोगों के लिए कार्रवाई करनी चाहिए. जज शर्मा ने छोटा शकील से सहानुभूति जताई और कहा कि जब मामला उनकी अदालत में आएगा तो वो जरूर पुलिस के खिलाफ कार्रवाई करेंगे.इस बातचीत के अलावा छोटा शकील और लियाकत की बातचीत भी पुलिस ने सुनी. पता चला कि शकील ने चिट फंड ऑपरेटर से जज शर्मा का आधा पैसा वसूल लिया था. शकील बातचीत में जज को बड़ा कालाकोट कहकर संबोधित कर रहा था. पुलिस ने जब जज शर्मा की ओर से दिए गए फैसलों को खंगाला तो पता चला कि उन्होंने डी कंपनी के दो शूटरों को बरी कर दिया था.मुंबई पुलिस के लिए ये एक बड़ी दुखद स्थिति थी. एक तरफ पुलिस दिन-रात एक करके शूटरों को पकड़ती थी, तो दूसरी तरफ शर्मा जैसे भ्रष्ट जज उसके किए का मटियामेट कर रहे थे. बॉम्बे हाईकोर्ट के तत्कालीन चीफ जस्टिस के संज्ञान में पूरा मामला लाया गया, जिसके बाद मकोका कानून के तहत मामला दर्ज हुआ. इस मामले में एक अहम कड़ी वकील लियाकत शेख था. जज को गिरफ्तार करने से पहले उसे गिरफ्तार किया जाना जरूरी था, लेकिन इससे पहले कि पुलिस उसे गिरफ्तार कर पाती, 17 नवंबर 1999 को मुंबई के गोरेगांव स्टेशन के बाहर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई.जज सरदार शर्मा को न्यायिक सेवा से बर्खास्त कर दिया गया. इससे पहले कि पुलिस के हाथ उन तक पहुंचते, वे फरार हो गए. पूरे देश में पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी. आखिरकार करीब तीन महीने बाद मार्च 2000 में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और उसी सेशंस कोर्ट में उनके खिलाफ मुकदमा चलाया गया, जहां वे बतौर जज काम करते थे. पुलिस की ओर से शर्मा के खिलाफ सबसे बड़ा सबूत उनकी, लियाकत शेख की छोटा शकील से बातचीत के टेप थे.6 अगस्त 2002 को फैसले की तारीख मुकर्रर की गई. सभी को अंदाजा था कि मुंबई के इतिहास में पहली बार किसी जज को अंडरवर्ल्ड से सांठगांठ के आरोप में सजा सुनाई जाएगी, लेकिन जब फैसला आया तो सभी दंग रह गए. विशेष मकोका जज अभय ठिपसे ने सरदार शर्मा को बरी कर दिया. उन्होंने छोटा शकील से कथित बातचीत के टेप को सबूत मानने से इनकार दिया, क्योंकि टेलिफोन पर बातचीत रिकॉर्ड करने के लिए जरूरी कानूनी प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया था. उन्होंने पाया कि पुलिस के केस में कई तकनीकी खामियां थीं. इसके अलावा वकील लियाकत शेख, जो कि जज शर्मा और छोटा शकील के बीच अहम लिंक था, उसका बयान भी पुलिस अदालत के सामने नहीं रख पायी, क्योंकि उसकी हत्या हो गई थी. इसके अलावा शर्मा की स्टेनोग्राफर, जिसे पुलिस ने अपना गवाह बनाया था, अदालत में मुकर गई.इस तरह सबूतों और गवाहों के अभाव में जज शर्मा तो कानून की नजर में बेगुनाह साबित हो गए, लेकिन इस कहानी से ये पता चलता है कि अंडरवर्ल्ड ने मुंबई में जड़ें इतनी गहरी जमा ली थी कि वो अपने लोगों को बचाने के लिए अदालती फैसले भी बदलवा सकता था.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

Mumbai Underworld Dawood Ibrahim Dawood Ibrahim 1993 Case Judiciary

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

केरल में आरोपित ने नशे में निर्मम तरीके से की थी सामूहिक हत्याएं, एक परिचित ने बताई हैरान कर देने वाली बातकेरल में आरोपित ने नशे में निर्मम तरीके से की थी सामूहिक हत्याएं, एक परिचित ने बताई हैरान कर देने वाली बातकेरल के वेंजारामूडु में 23 वर्षीय अफान द्वारा की गई सामूहिक हत्याएं क्रूर थीं। उसने नशीले पदार्थों का सेवन करने के बाद इस घटनाक्रम को अंजाम दिया। पुलिस ने मंगलवार को सुबूतों के आधार पर ये दावे किए। अफान ने कथित तौर पर हथौड़े से सभी की हत्या की थी। पुलिस ने बताया आरोपित के 13 वर्षीय भाई सहित मृतकों के सिर पर गंभीर चोटें आई...
Read more »

‘मम्मी-पापा मुझे माफ कर देना’ लिख नर्सिंग छात्रा ने की खुदकुशी, वजह हैरान करने वाली‘मम्मी-पापा मुझे माफ कर देना’ लिख नर्सिंग छात्रा ने की खुदकुशी, वजह हैरान करने वालीउत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में एक नर्सिंग छात्रा ने आत्महत्या कर ली। उसने सुसाइड नोट में लिखा मम्मी-पापा मुझे माफ कर देना। मैं डॉक्टर बनना चाहती थी लेकिन मेरा सपना अधूरा रह गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घरवालों के साथ ही हास्टल के अधिकारियों कर्मचारियों व प्रीति के सहपाठी छात्राओं से बातचीत...
Read more »

कुल्लू में बारिश से भयंकर तबाही, मलबे में दबी गाड़ियां; लैंडस्लाइड से हाइवे हुए बंद, देखें VIDEOकुल्लू में बारिश से भयंकर तबाही, मलबे में दबी गाड़ियां; लैंडस्लाइड से हाइवे हुए बंद, देखें VIDEOKullu Viral Videos: कुल्लू में तबाही की हैरान कर देने वाली तस्वीरें सामने आ रही हैं. जबरदस्त बारिश Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

कपड़े प्रेस करने वाली मशीन ने आंटी ने बना डाला ये टेस्टी खाना, वीडियो देख उड़ जाएंगे आपके होश; VIRALकपड़े प्रेस करने वाली मशीन ने आंटी ने बना डाला ये टेस्टी खाना, वीडियो देख उड़ जाएंगे आपके होश; VIRALViral Jugaad Video: सोशल मीडिया पर छाई सैंडविच बनाने की ये हैरान कर देने वाली ट्रिक. वीडियो में Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

दिशा सालियान कौन थीं, सुशांत सिंह राजपूत से क्या है कनेक्शन? मौत के 5 साल बाद फिर क्यों चर्चादिशा सालियान कौन थीं, सुशांत सिंह राजपूत से क्या है कनेक्शन? मौत के 5 साल बाद फिर क्यों चर्चाDisha Salian: दिशा सालियान ने 8 जून 2020 को मुंबई में अपने अपार्टमेंट की बालकनी से कूदकर आत्महत्या कर ली थी.
Read more »

कार में गुरुग्राम से नोएडा जा रहा था युवक, पुलिस ने फरीदाबाद में रुकवाया, अंदर का नजारा देख फटी रह गई आंखेंकार में गुरुग्राम से नोएडा जा रहा था युवक, पुलिस ने फरीदाबाद में रुकवाया, अंदर का नजारा देख फटी रह गई आंखेंकार की तलाशी लेने पर पुलिस को अंदर इतना कैश मिला जिसे देख वो भी हैरान रह गई। पुलिस ने कैश को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:44:39