जब काम के मोहताज हुए राहुल देव: पत्नी की मौत ने तोड़ा, बिजनेस डूबा, कर्ज चढ़ा; लोगों ने कहा था- हीरो नहीं ब...

Rahul Dev News

जब काम के मोहताज हुए राहुल देव: पत्नी की मौत ने तोड़ा, बिजनेस डूबा, कर्ज चढ़ा; लोगों ने कहा था- हीरो नहीं ब...
Rahul Dev MoviesRahul Dev Struggle StoryRahul Dev Biography
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 20 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 35%
  • Publisher: 51%

Bollywood Actor Rahul Dev Real Life Struggle Story; How He Became Actor And His Journey. Follow Rahul Dev Movies, Biography On Dainik Bhaskar.

पत्नी की मौत ने तोड़ा, बिजनेस डूबा, कर्ज चढ़ा; लोगों ने कहा था- हीरो नहीं बन सकतेराहुल देव 90 के दशक के बाद सबसे खूंखार विलेन कहे जाने लगे थे। नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से होने के बावजूद राहुल इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो गए थे। हालांकि पर्सनल लाइफ में हुए एक हादसे ने उन्हें बर्बादी के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया। एक वक्त ऐसा आया कि 80 फिल्मों में काम करने के बाद उन्हें मूवीज के ऑफर मिलने बंद हो गए। मेकर्स उन्हें कास्ट करने से बचने लगे। आखिरकार उन्हें दूसरी पारी शुरू करने के लिए बिग बॉस जैसे कॉन्ट्रोवर्शियल शो में जाना पड़ा। बिग बॉस के बाद राहुल ने दोबारा एक्टिंग करियर में वापसी की। इस बार की स्ट्रगल स्टोरी में हमने राहुल देव की संघर्ष से भरी लाइफ जर्नी को समेटा है। लाइफ के हर दर्दनाक पल के बारे में एक्टर ने हमसे बात की।दिल्ली की अंडर 19 और अंडर 16 क्रिकेट टीम से खेल चुके हैं राहुल का बचपन से ही रुझान क्रिकेट की तरफ था। इस बारे में वे कहते हैं, ‘बहुत क्रिकेट खेलता था। मैंने दिल्ली की अंडर 19 और अंडर 16 टीम में भी खेला है। हालांकि कभी पेरेंट्स को यह बताने की हिम्मत नहीं हुई कि मुझे पढ़ाई से ब्रेक लेकर पूरा ध्यान क्रिकेट पर लगाना है। यही वजह रही कि क्रिकेट से दूर होता चला गया।’क्रिकेटर ना बन पाने के बाद राहुल ने मॉडलिंग का रुख किया। उन्होंने देश-विदेश में कई फैशन शो किए। मॉडलिंग करते हुए ही राहुल ने फिल्मों में आने का फैसला कर लिया। उन्हें गुड लुक्स और ऑडिशन के जरिए फिल्म दस में काम मिला। हालांकि मेकिंग के दौरान ही फिल्म के डायरेक्टर मुकुल आनंद की मौत हो गई, जिस वजह से फिल्म कभी रिलीज नहीं हो पाई। इसके बाद राहुल ने 2000 की फिल्म चैंपियन से फिल्मों में एंट्री ली। राहुल ने बताया कि फिल्मों में आने पर पेरेंट्स ने नाराजगी जाहिर नहीं की थी, लेकिन इंडस्ट्री के लोगों ने उनका वेलकम अच्छा नहीं किया था। वे कहते हैं, ‘पेरेंट्स ने हमेशा सपोर्ट किया। उन्होंने कभी अधिकारी या टीचर बनने की बात हम पर नहीं थोपी। हालांकि इंडस्ट्री का रवैया मेरे प्रति निगेटिव रहा। मेरे फिल्मों में आने से पहले भाई मुकुल देव मॉडलिंग कर टीवी इंडस्ट्री में बहुत काम कर रहे थे। इंडस्ट्री के लोग उन्हें लेकर तो श्योर थे कि वे कुछ कर लेंगे, लेकिन पहली ही फिल्म रिलीज ना होने के कारण लोग मुझे गलत नजरिए से देखने लगे। कहते थे कि तुम कभी भी बेहतर एक्टर नहीं बन पाओगे।’राहुल आगे कहते हैं, ‘फिल्म दस की शूटिंग करने के दौरान मेरे पास दूसरे मेकर्स बहुत ऑफर्स लेकर आते थे, लेकिन मैं सभी को रिजेक्ट कर देता था। मैं डायरेक्टर के साथ अपनी वफादारी निभाने में व्यस्त था। मैं फिल्म के पूरा हो जाने का इंतजार कर रहा था, जो शायद मेरी बेवकूफी ही थी। फिल्म बंद हो गई, पूरी इंडस्ट्री में यह बात फैल गई। इसके बाद ऑफर्स ही आने बंद हो गए। फिर बमुश्किल फिल्म चैंपियन में काम मिला।’राहुल ने बताया कि मुंबई का भी शुरुआती सफर उन्हें थका देने वाला था। मॉडलिंग वो करना नहीं चाहते थे और बड़ी फिल्मों के ऑफर मिल नहीं रहे थे। तब इस मुसीबत की घड़ी में पत्नी रीना उनका सहारा बनीं। राहुल कहते हैं, ‘90 के दशक में मॉडल्स को फिल्म इंडस्ट्री वाले हीन दृष्टि से देखते थे। इसी वजह से 1996 में प्रॉपर यहां शिफ्ट होने के बाद मैं सिर्फ फिल्मों की तलाश में भटकता रहा। कमाई का दूसरा कोई जरिया नहीं था। ऐसे में पत्नी रीना ने बहुत सपोर्ट किया। वे पेशे से वकील थीं। मुझे जब भी फिल्मों में कोई अच्छा रोल ऑफर होता, तो वह कर लिया करता था, ताकि कुछ पैसे मैं भी कमा पाऊं।' राहुल ने लाइफ के सबसे खराब समय के बारे में बात की। उन्होंने कहा, ‘बिग बॉस करने से पहले मैंने लगभग 80 फिल्मों में काम किया था। मैंने 2009 में 13 फिल्में साइन की थीं। इस दौरान पत्नी रीना की एक बीमारी से मौत हो गई। आज भी जब इस बारे में बात करता हूं सिहर जाता हूं। वो पल बहुत दर्दनाक था। बेटा भी बहुत छोटा था। काम के साथ उसे भी संभालना मुश्किल हो रहा था। पत्नी के चौथे के बाद फिल्म ब्लू की शूटिंग के लिए मॉरीशस चला गया था। काम में मन नहीं लग रहा था, लेकिन दूसरा कोई ऑप्शन भी नहीं था। इस मुश्किल घड़ी में बेटे को संभालने के लिए कुछ समय के लिए मां मुंबई आ गईं, लेकिन मौसम ना सूट होने पर उन्हें वापस दिल्ली जाना पड़ा। 2011 तक सारी फिल्मों की शूटिंग खत्म कर लेने के बाद मैं भी बेटे के साथ कुछ समय के लिए दिल्ली शिफ्ट हो गया। इसके बाद बेटे के कहने पर दोबारा मुंबई आना हुआ और फिर से काम के लिए जद्दोजहद भी शुरू हुई।’राहुल ने बताया कि उन्होंने कुछ समय मिलिंद सोमन के साथ मिलकर बिजनेस भी किया, लेकिन बाद में बहुत ज्यादा कर्ज में डूब गए थे। इस बारे में वे कहते हैं, ‘अपने गुरु जी के एक सुझाव पर मैंने बिजनेस में भी हाथ आजमाया। शुरुआत से ही फिटनेस बहुत पसंद थी। इसी को ध्यान में रखते हुए मैंने मिलिंद सोमन के साथ मिलकर 6-7 फिटनेस सेंटर शुरू किए। वक्त बीतने के साथ इसमें तगड़ा नुकसान होने लगा। जल्द ही सारी सेविंग्स भी खत्म होने लगी। मेरे लिए यह घाटे का सौदा हो गया। इसके बाद मान लिया कि मैं सिर्फ एक्टिंग ही कर सकता हूं।’राहुल लंबे समय से मुग्धा गोडसे के साथ रिलेशनशिप में हैं। बातचीत के दौरान राहुल ने मुग्धा के साथ पहली मुलाकात का किस्सा शेयर किया। उन्होंने कहा, ‘मैं Shadi.

Com के मालिक अनुपम की शादी के सभी फंक्शन्स में गया था। संगीत सेरेमनी वाले दिन मैंने मुग्धा को देखा। हमारी बातचीत भी हुई। फिर नंबर एक्सचेंज हुए।कभी हाथ से बनते थे मूवी पोस्टर्स:भास्कर एक्सक्लूसिव- मोबाइल ऐप पर हाउसफुल, लेकिन सिनेमाघर खाली:बांग्लादेश में भीड़ ने प्रोड्यूसर को पीट-पीटकर मार डाला:छत्तीसगढ़ इवनिंग बुलेटिनहिमाचल कैबिनेट के फैसलेप्रयागराज में बाढ़, 1200 फीट ऊंचाई से ड्रोन का VIDEO

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Rahul Dev Movies Rahul Dev Struggle Story Rahul Dev Biography Rahul Dev News Rahul Dev Age Rahul Dev Photos Mugdha Godse

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

हम जानते हैं कि कैसे बनाई और गिराई जाती है सरकार, ऐसा क्यों बोले पाकिस्तान के राष्ट्रपति जरदारीहम जानते हैं कि कैसे बनाई और गिराई जाती है सरकार, ऐसा क्यों बोले पाकिस्तान के राष्ट्रपति जरदारीPakistan News: जरदारी ने आईएमएफ समझौते और कर्ज पर निर्भर रहने को लेकर प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ सरकार की आलोचना की और कहा कि वह लोगों को उनके हाल पर नहीं छोड़ेंगे.
Read more »

नीति आयोग को खत्म कर योजना आयोग को बहाल करना चाहिए: ममता बनर्जीनीति आयोग को खत्म कर योजना आयोग को बहाल करना चाहिए: ममता बनर्जीममता बनर्जी ने कहा कि जब से नीति आयोग की योजना बनी, मैंने एक भी काम होते नहीं देखा है, क्योंकि उसके पास कोई शक्ति नहीं है.
Read more »

World Hepatitis Day: हेपेटाइटिस का खतरा बढ़ा, WHO ने कहा- रोजाना ले रहा 3,500 जानेंWorld Hepatitis Day: हेपेटाइटिस का खतरा बढ़ा, WHO ने कहा- रोजाना ले रहा 3,500 जानेंआज विश्व हेपेटाइटिस दिवस है। इस मौके पर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जानकारी देते हुए कहा है कि इससे हर रोज दुनिया में साढ़े तीन हजार लोगों की मौत हो रही है।
Read more »

Parliament Monsoon Session Live: अभिमन्यू का चक्रव्यूह, अभय मुद्रा.... जानें बजट पर चर्चा में क्या बोले राहुल गांधीParliament Monsoon Session Live: अभिमन्यू का चक्रव्यूह, अभय मुद्रा.... जानें बजट पर चर्चा में क्या बोले राहुल गांधीParliament Monsoon Session Live: विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने निचले सदन में केंद्रीय बजट 2024 पर चर्चा करते हुए कहा कि इस सरकार ने युवाओं के लिए कुछ नहीं किया.
Read more »

Bangladesh: बांग्लादेश की स्थिति पर संयुक्त राष्ट्र ने कहा- करीब से नजर रख रहे, कहा- शांति और संयम बनाए रखेंBangladesh: बांग्लादेश की स्थिति पर संयुक्त राष्ट्र ने कहा- करीब से नजर रख रहे, कहा- शांति और संयम बनाए रखेंसंयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि वह बांग्लादेश की स्थिति पर करीब से नजर रख रहा है। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता ने लोगों से शांति और संयम बनाने की अपील की है।
Read more »

Bangladesh: बांग्लादेश के हालात पर संयुक्त राष्ट्र बोला- करीब से नजर रख रहे, शांति और संयम बनाए रखने की अपीलBangladesh: बांग्लादेश के हालात पर संयुक्त राष्ट्र बोला- करीब से नजर रख रहे, शांति और संयम बनाए रखने की अपीलसंयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि वह बांग्लादेश की स्थिति पर करीब से नजर रख रहा है। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता ने लोगों से शांति और संयम बनाने की अपील की है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 07:25:46