जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीयों को दी शुभकामनाएं
नई दिल्ली, 15 अगस्त । देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर सभी देशवासियों और पूरी दुनिया में रह रहे भारतीयों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की जीवन-लीला हमें आत्म-विकास और आत्म-ज्ञान की ओर प्रेरित करती है। Advertismentराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संदेश में कहा कि आनंद और उल्लास से परिपूर्ण भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव, जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर, मैं सभी देशवासियों और अन्य देशों में रह रहे सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। भगवान श्रीकृष्ण की जीवन-लीला हमें आत्म-विकास और आत्म-ज्ञान की ओर प्रेरित करती है। उन्होंने आगे कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने सम्पूर्ण मानवता को धर्म के अनुसार कर्तव्य पथ पर चलते हुए परम सत्य की प्राप्ति का मार्ग दिखाया है। जन्माष्टमी का त्योहार भगवान योगेश्वर श्रीकृष्ण द्वारा बताए गए शाश्वत आदर्शों को अपनाने की प्रेरणा देता है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि आइए, हम सब भगवान श्रीकृष्ण के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लें तथा जन-कल्याण की दिशा में आगे बढ़ते हुए अपने समाज और राष्ट्र को मजबूत बनाएं। इससे पहले स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को राष्ट्र के नाम संदेश दिया था। उन्होंने अपने संबोधन में ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि इस वर्ष हमें आतंकवाद का दंश झेलना पड़ा। कश्मीर घूमने गए निर्दोष नागरिकों की हत्या कायरतापूर्ण और नितांत अमानवीय थी। इसका जवाब भारत ने फौलादी संकल्प के साथ निर्णायक तरीके से दिया। उन्होंने आगे कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने यह दिखा दिया कि जब राष्ट्र की सुरक्षा का प्रश्न सामने आता है तब हमारे सशस्त्र बल किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए पूरी तरह सक्षम सिद्ध होते हैं। रणनीतिक स्पष्टता और तकनीकी दक्षता के साथ हमारी सेना ने सीमा पार के आतंकवादी ठिकानों को नष्ट कर दिया। मेरा विश्वास है कि ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के विरुद्ध मानवता की लड़ाई में एक मिसाल के तौर पर इतिहास में दर्ज होगा। --आईएएनएस डीकेपी/एएस डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.
इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
PM Modi Shah Meet Murmu: पहले पीएम मोदी राष्ट्रपति से मिले, कुछ ही देर बाद शाह की हुई मुलाकात... आखिर क्...संसद सत्र के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से चार घंटे के अंतराल में अलग-अलग मुलाकात ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है.
Read more »
रक्षाबंधन पर राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दीं शुभकामनाएंरक्षाबंधन पर राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दीं शुभकामनाएं
Read more »
दौसा में भीषण सड़क हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सहित नेताओं ने जताया दुखदौसा में भीषण सड़क हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सहित नेताओं ने जताया दुख
Read more »
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 79वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित कियाPresident Draupadi Murmu addressed the nation on the eve of 79th Independence Day, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 79वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित किया
Read more »
इंसाफ, आजादी और भाईचारा... 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति ने अभिभाषण में विभाजन के दर्द को किया यादराष्ट्रपति मुर्मू ने देश को संबोधित करते हुए कहा, मेरे प्यारे देशवासियों, नमस्कार, स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आप सभी को मैं हार्दिक बधाई देती हूं.
Read more »
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बोलीं Presidentस्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ऑपरेशन सिंदूर को पहलगाम आतंकी हमले के बाद निर्णायक कार्रवाई और राष्ट्रीय एकजुटता का प्रतीक बताया.
Read more »
