राष्ट्रपति मुर्मू ने देश को संबोधित करते हुए कहा, मेरे प्यारे देशवासियों, नमस्कार, स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आप सभी को मैं हार्दिक बधाई देती हूं.
पूरे देश में कल यानि कि 15 अगस्त को 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह का जश्न मनाया जाएगा. वहीं स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के नाम अपना संबोधन दिया है. राष्ट्रपति मुर्मू ने देश को संबोधित करते हुए कहा, मेरे प्यारे देशवासियों, नमस्कार, स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आप सभी को मैं हार्दिक बधाई देती हूं.
हम सभी के लिए यह बहुत गर्व की बात है कि स्वाधीनता दिवस और गणतंत्र दिवस जैसे त्योहारों को हम सभी भारतीय उत्साह और उमंग के साथ मनाते हैं. ये दिवस हमें भारतीय होने के गौरव का विशेष स्मरण कराते हैं. राष्ट्रपति ने आगे कहा, 15 अगस्त की तारीख हमारी सामूहिक स्मृति में गहराई से अंकित है. औपनेविशक शासन की लंबी अवधि के दौरान देशवासियों की अनेक पीढ़ियों ने ये सपना देखा था कि एक दिन देश स्वाधीन होगा, देश के हर हिस्से में रहने वाले, पुरुष महिलाएं और बूढ़े जवानों ने विदेशी शासन की बेड़ियों को तोड़ फेंकने के लिए व्याकुल थे. उनके संघर्ष निराशा नहीं अपितु बलवती आशा का भाव था. आशा का वही भाव स्वतंत्रता के बाद हमारी प्रगति को उर्जा देता रहा है. कल जब हम अपने तिरंगे को सलामी दे रहे होंगे, तो वहां उन सबी स्वाधीनता सेनानियों को भी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे जिनके बलिदान के बल पर 78 साल पहले 15 अगस्त के दिन भारत ने स्वाधीनता हासिल की थी. आजादी के बाद हुई विभाजन की विभीषिका को न भूलें राष्ट्रति ने देश को संबोधित करते हुए देश की आजादी के समय हुई विभाजन की विभीषिका की याद दिलाते हुए कहा, अतीत को देखते हुए, हमें देश के विभाजन से हुई पीड़ा को कभी नहीं भूलना चाहिए.आज हमने विभाजन विभीषिका दिवस भी मनाया है.देश की आजादी के बाद हुए विभाजन की वजह से हमने भयावह हिंसा देखी गई और लाखों लोगों को विस्थापित होने के लिए मजबूर किया गया. आज हम इतिहास की गलतियों के शिकार हुए लोगों को भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं. President Droupadi Murmu says, I extend my heartiest greetings to all of you on the eve of Independence Day. It is a matter of pride for all of us that Independence Day and Republic Day are celebrated by every Indian with great enthusiasm. These are days that especially remind… pic.twitter.comx1YkqIZB6k — ANI August 14, 2025 यह भी पढ़ेंः कब लिखा गया था जन-गण-मन अधिनायक...?, किसने लिखा, कब इसे राष्ट्रगान का दर्जा मिला? सबके साथ गरिमापूर्ण व्यवहार हो- राष्ट्रपति राष्ट्रपति ने आगे कहा कि हमारे संविधान के मुताबिक देश के प्रत्येक व्यक्ति समान है और सभी को इस बात का अधिकार है कि उनके साथ गरिमापूर्ण व्यवहार हो. स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा-सुविधाओं तक, सभी की समान पहुंच होनी चाहिए. देश के सभी लोगों को एक समान अवसर मिलने चाहिए. जो लोग पारंपरिक व्यवस्था के कारण वंचित रह गए थे, उनकी मदद करनी चाहिए क्योंकि उन्हें मदद की जरूरत थी. इन सिद्धांतों को सर्वोपरि रखते हुए हमने 1947 में हमने एक नई यात्रा शुरू की. राष्ट्रपति ने बताए संविधान के चार मूल्य राष्ट्रपति ने देश को संबोधित करते हुए हमारे संविधान के चार मूल्यों के बारे में बताया. उन्होंने कहा, प्यारे देशवासियों, हमारे संविधान में ऐसे चार मूल्यों का उल्लेख है, जो हमारे लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाए रखने वाले चार स्तंभ हैं. ये मूल्य हैं- न्याय, स्वतंत्रतता,समता और बंधुत्व. ये हमारी सभ्यता के ऐसे सिद्धांत हैं, जिन्हें हमने स्वाधीनता संग्राम के दौरान पुन: जीवंत बनाया. मेरा मानना है कि इन सभी मूल्यों के मूल में व्यक्ति की गरिमा की अवधारणा विद्यमान है. यह भी पढ़ेंः आज जश्न, कभी विरोध की गूंज बनी थी उड़ती पतंगें, आसमान से दिया गया था ये संदेश
Draupadi Murmu Independence Day Independence Day 2025 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू स्वतंत्रता दिवस
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Antique Revolver: पिता की याद में किया करोड़ों का त्याग, 110 साल पुराना रिवॉल्वर BSF म्यूज़ियम को दान!British Antique Revolver: झारखंड के कारोबारी ने पिता की याद में करोड़ों की 1914 की ब्रिटिश रिवॉल्वर BSF को दान की, देशभक्ति और विरासत को समर्पित किया अनमोल इतिहास.
Read more »
भारत 26वां कारगिल विजय दिवस मना रहा है: शहीदों को श्रद्धांजलिदेश आज कारगिल विजय दिवस मना रहा है और शहीदों को श्रद्धांजलि देता है। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और सेना प्रमुख ने शहीदों को याद किया और उनकी वीरता की गरिमा को उजागर किया.
Read more »
रक्षाबंधन पर अक्षय कुमार ने मां को किया याद, बोले- 'बहन अलका में छवि दिखती है'रक्षाबंधन पर अक्षय कुमार ने मां को किया याद, बोले- 'बहन अलका में छवि दिखती है'
Read more »
15 अगस्त को सभी मस्जिद, मदरसों और दरगाहों में फहराया जाए तिरंगा, राज्य वक्फ बोर्ड को बड़ा आदेशIndependence Day: छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने 15 अगस्त को लेकर बड़ा आदेश जारी किया है। सोमवार को बोर्ड ने कहा कि राज्य की सभी मस्जिदों, मदरसों और दरगाहों में तिरंगा फहराया जाए।
Read more »
14 अगस्त को देश ने याद की विभाजन की पीड़ा, पीएम मोदी और अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी बलदानियों को श्रद्धांजलि14 अगस्त को देश ने याद की विभाजन की पीड़ा, पीएम मोदी और अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी बलदानियों को श्रद्धांजलि
Read more »
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 79वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित कियाPresident Draupadi Murmu addressed the nation on the eve of 79th Independence Day, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 79वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित किया
Read more »
