जनकपुरी हादसे ने दिल्ली की सियासत गरमा दी है. पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे AAP प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया. उन्होंने पुलिस और BJP सरकार पर लापरवाही और सच्चाई छिपाने के आरोप लगाए थे.
दिल्ली के जनकपुरी में बाइक सवार कमल ध्यानी की मौत के मामले में सियासी टकराव शुरू हो गया है. आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने उस वक्त हिरासत में ले लिया, जब वो पार्टी नेताओं के साथ मृतक के घर श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे.
और पढ़ेंहिरासत में लिए जाने के बाद 'आप' नेता सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली की कानून-व्यवस्था पर सीधा हमला बोला. उन्होंने कहा कि देश की राजधानी में कानून व्यवस्था पर किसी का ध्यान नहीं है. जो लोग सवाल उठा रहे हैं, उनकी आवाज दबाने की पूरी कोशिश की जा रही है.सौरभ भारद्वाज ने कहा, ''कानून व्यवस्था पर किसी का ध्यान नहीं है. जो लोग आवाज उठा रहे हैं, उनकी आवाज को दबाने का काम हो रहा है. कोई काम नहीं हो रहा है. हम लोग आवाज उठाते रहेंगे.'' उन्होंने जनकपुरी पहुंचकर बाइकर कमल ध्यानी के परिवार से मुलाकात की है.#WATCH दिल्ली पुलिस ने दिल्ली AAP अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज को हिरासत में लिया।सौरभ भारद्वाज ने कहा, "कानून व्यवस्था पर किसी का ध्यान नहीं है। जो लोग आवाज उठा रहे हैं उसकी आवाज को दबाने का काम हो रहा है और कोई काम नहीं हो रहा है। हम लोग आवाज उठाते रहेंगे।" https://t.co/nCuoWlEu4D pic.twitter.com/uNajN0c3vl— ANI_HindiNews February 8, 2026इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार की परेशानी का जिक्र करते हुए कहा कि हादसे के बाद परिवार पूरी रात न्याय की तलाश में भटकता रहा. उन्होंने कहा, ''हम श्रद्धांजलि देने आए हैं. कमल ध्यानी के घरवाले छह थानों में घूमे हैं, लेकिन उनकी शिकायत दर्ज नहीं की गई.'' Advertisement इससे पहले भी सौरभ भारद्वाज ने जनकपुरी हादसे को लेकर दिल्ली पुलिस और BJP के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार पर तीखा हमला बोला था. उन्होंने आरोप लगाया था कि इस पूरे मामले में पुलिस की लापरवाही साफ दिखाई देती है. जरूरी जानकारी जानबूझकर छिपाई गई.उन्होंने कहा था कि हादसे की रात करीब 12 बजे मृतक का परिवार अपने बेटे की तलाश में थाने पहुंचा, लेकिन छह थानों में जाने के बावजूद उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मोबाइल फोन की लोकेशन से जुड़ी अहम जानकारी जल्दबाजी में डिलीट की गई.---- समाप्त ---- ये भी देखें
Saurabh Bharadwaj Detained AAP Leader Saurabh Bharadwaj Kamal Dhyani Death Case Delhi Police Delhi Crime DJB Contractor CCTV Footage DJB Construction Work जनकपुरी हादसा दिल्ली पुलिस सौरभ भारद्वाज दिल्ली क्राइम कमल ध्यानी दिल्ली जल बोर्ड
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
गुजरात: AAP प्रदेश अध्यक्ष समेत आरोपी नेताओं को न्यायिक हिरासत, BJP दफ्तर में किया था प्रदर्शनबीजेपी की महिला कार्यकर्ता ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी का नेता ईसुदान गढवी शराब के नशे में था और उसने महिलाओं के साथ बदतमीजी की है. वहीं, इन आरोपों के बाद आप नेता की रात को मेडिकल जांच भी की गई. गांधीनगर एसपी मयूर चावड़ा का कहना है कि ईसुदान गढवी की मेडिकल रिपोर्ट आने में 2-3 दिन का वक्त लग सकता है.
Read more »
दिल्ली में AAP की नई आबकारी नीति पर उबाल, सोमवार को BJP करेगी चक्का जामदिल्ली में केजरीवाल सरकार की नई आबकारी नीति के खिलाफ भाजपा विरोध पर उतर आई है. भाजपा ने चक्का जाम की तैयारी की है.
Read more »
Haryana में AAP और Congress के अलग-अलग लड़ने का क्या BJP को होगा फ़ायदा?Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन अब नहीं होगा...दोनों पार्टियों के बीच सीट बंटवारे पर सहमति न बनने के बाद बातचीत टूट गई है...इसके तुरंत बाद आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए पहली लिस्ट जारी कर दी है...AAP की पहली लिस्ट में 20 उम्मीदवारों के नाम हैं...
Read more »
‘Will Resign After Two Days...’: Delhi CM Kejriwal’s Bold Announcement Post Bailt.coLBVXYhNUGU — AAP (AamAadmiParty) September 15, 2024 He also criticszed the BJP and asserted that their schemes could not break AAP rock-solid determination.
Read more »
दिल्ली चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, हरशरण सिंह बल्ली बेटे सहित BJP में शामिलदिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं के दल बदलने का सिलसिला जारी है। ताजा मामले में दिल्ली के पूर्व मंत्री सरदार हरशरण सिंह बल्ली भाजपा में शामिल हो गए। इस दौरान उनके बेटे सरदार गुरमीत सिंह रिंकू बल्ली ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया है। वह आम आदमी पार्टी के युवा चेहरे थे। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने उन्हें पार्टी ज्वाइन...
Read more »
दिल्ली में त्रिकोणीय चुनाव मुकाबला, AAP को बढ़ती चुनौतियांदिल्ली में आगामी विधानसभा चुनावों में AAP के लिए चुनौती बढ़ रही है। कांग्रेस और BJP दोनों ही AAP को मुख्य चुनौती दे रही हैं।
Read more »
