पेपर लीक होने पर AAP ने किया था प्रदर्शन Gujarat AAP Protest re gopimaniar
पुलिस ने लगाईं कई धाराएं Gujarat Head clerk Exam: गुजरात गौण सेवा पसंदगी मंडल के हेड क्लर्क के इम्तिहान का पेपर लीक होने के मामले में आम आदमी पार्टी ने बीजेपी दफ्तर पर धरना-प्रदर्शन किया. इस विरोध के बाद गिरफ्तार किए गए सभी आम आदमी पार्टी के नेताओं को मंगलवार को गांधीनगर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया.
इनमें AAP के गुजरात अध्यक्ष गोपाल इटालिया, इसुदान गढवी, प्रवीण राम, निखिल सवानी समेत दूसरे नेताओं पर यह कार्रवाई की गई है. AAP के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बड़ी तादाद में बीजेपी दफ्तर में हंगामा बोला था, जिसके बाद पुलिस यहां पर पहुंची थी. पुलिस ने लाठीचार्ज करते हुए कई आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और नेताओं को हिरासत में लिया था. इन नेताओं पर साजिश, निजी संपत्ति में प्रवेश और तोड़फोड़ के साथ-साथ महिलाओं के साथ बदतमीजी से जुड़ी धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया. बीजेपी की महिला कार्यकर्ता श्रद्धा राजपूत ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के नेता ईसुदान गढवी शराब के नशे में था और उसने महिलाओं के साथ बदतमीजी की है. वहीं, इन आरोपों के बाद आप नेता की रात को मेडिकल जांच भी की गई. गांधीनगर एसपी मयूर चावड़ा का कहना है कि इसुदान गढवी की मेडिकल रिपोर्ट आने में 2-3 दिन का वक्त लग सकता है. वहीं, आम आदमी पार्टी के नेता मनोज सोरढिया का कहना है कि ईसुदान पर लगे आरोप झूठे हैं. पुलिस ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को बुरी तरह लाठियां मारी हैं. वहीं, AAP नेता महेश सवानी का कहना है कि आम आदमी पार्टी ने बेरोजगारों छात्रों की बात उठाई जिसे गलत तरीके से झूठे आरोपों में फसाया गया है. उधर, बीजेपी अध्यक्ष सीआर पाटील का कहना है कि इस तरह से विरोध नहीं होना चाहिए. उम्मीद रखता हूं कि दोबारा इस तरह किसी भी पार्टी के दफ्तर में जाकर विरोध न हो. हालांकि, फिलहाल आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को कोर्ट ने ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कोरोना: डॉक्टर फ़ाउची की चेतावनी, क्रिसमस में यात्रा से बढ़ेगा ओमिक्रॉन का संक्रमण - BBC Hindiअमेरिका के शीर्ष संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एंथनी फ़ाउची ने कहा है कि क्रिसमस के दौरान की जाने वाली यात्रा से ओमिक्रॉन और भी ज़्यादा फैलेगा. यहां तक कि उनमें भी जिनका टीकाकरण पूरी तरह से हो चुका है.
Read more »
पहल: देशभर में सुशासन सप्ताह आज से, चलेगा नागरिकों की शिकायतें निपटाने का अभियानदेश के सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 20 से 25 दिसंबर तक का सुशासन सप्ताह सोमवार से शुरू होगा।
Read more »
पाकिस्तान में हिंदू मंदिर की बेअदबी का मामला, ईशनिंदा का केस दर्ज - BBC News हिंदीकराची में एक हिंदू मंदिर में एक व्यक्ति ने घुसकर मूर्ति को तोड़ना शुरू कर दिया जिसके बाद आम लोगों ने अभियुक्त को पुलिस के हवाले किया.
Read more »
बंगाल: हल्दिया में Indian Oil की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 3 की मौतपश्चिम बंगाल के हल्दिया में इंडियन ऑयल के कैंपस में भीषण आग लग गई है. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि 35 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं. घायलों में अधिकांश लोग 60 प्रतिशत से ज्यादा जले हुए बताए जा रहे हैं
Read more »
6 गेंद डालने में हांफ जाता था, संन्यास का बना लिया था मन: आर अश्विनअश्विन ने बताया कि उन्होंने अपनी गेंदबाजी की तकनीक में बदलाव किया, जिसके बाद उन्हें अच्छी सफलता मिलने लगी Ashwin Cricket
Read more »
