प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले पोलैंड जाएंगे जहां वो 21 और 22 अगस्त को रुकेंगे. इसके बाद 23 अगस्त को यूक्रेन का दौरा करेंगे. ऐसा पहली बार हो रहा है जब कोई भारतीय प्रधानमंत्री यूक्रेन की यात्रा पर जा रहा है. कीव और नई दिल्ली के बीच राजनयिक संबंध 30 साल पहले यानी 1994 में स्थापित हुए थे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी कि बुधवार को पोलैंड और यूक्रेन दौरे के लिए रवाना होंगे. अपनी इस यात्रा से पहले पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट की. उन्होंने लिखा, 'मेरी पोलैंड यात्रा ऐसे समय हो रही है जब हम अपने राजनयिक संबंधों के 70 वर्ष पूरे कर रहे हैं.
पोलैंड मध्य यूरोप में हमारा एक प्रमुख आर्थिक भागीदार है. लोकतंत्र के प्रति हमारी पारस्परिक प्रतिबद्धता हमारे संबंधों को और मजबूत करती है. मैं इस साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए अपने मित्र प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क और राष्ट्रपति एंड्रेज डूडा से मिलने के लिए उत्सुक हूं. मैं पोलैंड में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों से भी बातचीत करुंगा.' यूक्रेन दौरे पर क्या बोले पीएम मोदीपीएम मोदी ने लिखा, 'पोलैंड से मैं यूक्रेन जाउंगा. राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की के निमंत्रण पर यूक्रेन का दौरा करूंगा. यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यूक्रेन की पहली यात्रा है. मैं द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने और चल रहे यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान पर बातचीत करूंगा. एक मित्र और भागीदार के रूप में हम इस क्षेत्र में शीघ्र शांति और स्थिरता की वापसी की आशा करते हैं.'यह भी पढ़ें: यूक्रेन के पहले आधिकारिक दौरे पर पीएम मोदी, जेलेंस्की से 4 साल में होगी चौथी मुलाकात, जानें क्यों खास है ये विजिटपीएम मोदी ने कहा कि मुझे विश्वास है कि यह यात्रा दोनों देशों के साथ व्यापक संपर्कों की स्वाभाविक निरंतरता के रूप में काम करेगी और आने वाले वर्षों में मजबूत और अधिक जीवंत संबंधों की नींव बनाने में मदद करेगी.Advertisementजानें पीएम मोदी के दौरे का शेड्यूलप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले पोलैंड जाएंगे जहां वो 21 और 22 अगस्त को रुकेंगे. इसके बाद 23 अगस्त को यूक्रेन का दौरा करेंगे. ऐसा पहली बार हो रहा जब कोई भारतीय प्रधानमंत्री यूक्रेन की यात्रा पर जा रहा है. कीव और नई दिल्ली के बीच राजनयिक संबंध 30 साल पहले यानी 1994 में स्थापित हुए थे. पीएम मोदी की ये यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध तेज हो गया है.45 साल बाद पोलैंड की यात्राभारत का कोई प्रधानमंत्री 45 साल बाद पोलैंड की यात्रा करेगा. उनसे पहले मोरारजी देसाई ने 1979 में पोलैंड की यात्रा की थी. ये यात्रा उस समय हो रही है जब भारत-पोलैंड राजनयिक संबंधों की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ मना रहे हैं. बता दें कि पोलैंड में भारतीय समुदाय की संख्या लगभग 25,000 है, जिसमें करीब 5,000 छात्र शामिल हैं. ये भी देखें
Pm Modi Ukraine War Pm Modi News Pm Modi Speech पीएम मोदी पोलैंड यात्रा पीएम मोदी यूक्रेन दौरा रूस-यूक्रेन संघर्ष
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Budget 2024: साढ़े चार साल सिर्फ एक काम करें, विपक्षी सांसदों को पीएम मोदी की नसीहत, जानें संबोधन की बड़ी बातेंBudget 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बजट सत्र शुरू होने से पहले सभी दलों से की खास अपील, विकसित भारत के लिए क्या करें इस बात का भी किया जिक्र.
Read more »
CII: 'बीते दस वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले', सीआईआई के कार्यक्रम में बोले पीएम मोदीCII: 'बीते दस वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले', सीआईआई के कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी
Read more »
भय का माहौल बनाएंगे, जंग जारी रहेगी.... भ्रष्टाचारियों पर PM मोदी का प्रहारस्वतंत्रता दिवस भाषणः लालकिले से स्वर्णिम भारत के लिए जोशीले PM मोदी का नया डिजाइन
Read more »
पहली बार यूक्रेन जाएंगे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीरूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात के कई हफ्तों बाद, भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 अगस्त को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जलेंस्की से मिलने यूक्रेन का दौरा करेंगे.
Read more »
आज पोलैंड जा रहे PM मोदी, वहां से यूक्रेन भी जाएंगे, भारतीय समुदाय से करेंगे मुलाकातPM Narendra Modi Poland Visit: विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) तन्मय लाल ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि 45 सालों में यह पहला अवसर है, जब कोई भारतीय प्रधानमंत्री पोलैंड का दौरा कर रहे हैं.
Read more »
पोलैंड और यूक्रेन के दौरे पर पीएम मोदीPM Modi Poland Ukraine Visit: आज से पोलैंड और यूक्रेन के तीन दिन के दौरे पर हैं पीएम मोदी। आज पीएम Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
