CII: 'बीते दस वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले', सीआईआई के कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विज्ञान भवन में 'विकसित भारत की यात्रा: केंद्रीय बजट 2024-25 के बाद का सम्मेलन' के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। यह कार्यक्रम कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री की ओर से आयोजित किया गया है। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, " मेरा देश कभी पीछे नहीं हट सकता। मैं सीआईआई का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। मुझे याद है पैंडेमिक के समय आप बहुत चिंता कर रहे थे। हर चर्चा के केंद्र के विषय रहता था गेटिंग ग्रोथ बैक। भारत बहुत ही जल्द विकास के पथ पर दौड़ेगा। आज भारत किस ऊचाई पर है। आज भारत 8 प्रतिशत की रफ्तार से ग्रो कर रहा है। आज हम सभी डिस्कस कर रहे हैं, जर्नी टुवार्ड विकसित भारत। यह बदलाव सिर्फ सेंटिमेंट का नहीं है यह बदलाव कॉन्फिडेंस का है।" भारत बहुत सधे हुए कदमों से लगातार आगे बढ़ रहा पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी आर्थिक ताकत है। और वो दिन दूर नहीं जब भारत दुनिया की तीसरे सबसे बड़े इकोनॉमिक पावर बन जाएगा। पीएम ने कहा, "मैं जिस बिरादरी से आता हूं उस बिरादरी की पहचान बन गई है चुनाव से पहले जो बातें करते हैं चुनाव के बाद भुला देते हैं। मैं वैसा नहीं हूं। इसलिए मैं याद दिला देता हूं मैंने कहा था मेरे तीसरे टर्म में देश तीसरे नंबर की इकोनॉमी बनेगा। भारत बहुत सधे हुए कदमों से लगातार आगे बढ़ रहा है। 2014 में जब आपने हमें सेवा करने का अवसर दिया तब सबसे बड़ा प्रश्न यही था इकोनॉमी को कैसे वापस पटरी पर लाएं। 2014 से पहले ही फ्रेजाइल फाइव वाली स्थिति और लाखों करोड़ों के घोटाले के बारे में यहां हर कोई पता है। इकोनॉमी की क्या स्थिति थी इसकी बारीकियां सरकार ने श्वेत पत्र जारी के बताई है। मैं उसके विस्तार में नहीं जाऊंगा।" पीएम ने कहा कि आप जैसे संगठन उस पर जरूरत के अनुसार अध्ययन करें उस पर डिबेट करें कि हम कहां खड़े थे और कैसी बीमारियों की शिकार हो गए थे? हम भारत को महासंकट से निकालकर इस ऊंचाई पर लाए पीएम ने दावा किया कि हम भारत को उस महासंकट से निकाल कर इस ऊंचाई पर लाए हैं। बजट 16 लाख से 48 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। कैपेक्स जिसे रिसोर्स इन्वेस्टमेंट कहा जाता है यूपीए सरकार के पहले बजट में कैपेक्स के लिए 90 हजार करोड़ था, इस साल सरकार चलाने के बाद 2014 में यह बजट 2 लाख करोड़ रुपये था। आज कैपेक्स 11 लाख करोड़ रुपये से भी ज्यादा है। हमारी सरकार में कैपेक्स 5 गुना की रफ्तार से बढ़ा है। बात सिर्फ बजट बढ़ाने की नहीं है बात गुड गवर्नेंस की है। पहले बजट की घोषणाएं भी जमीन पर नहीं उतार पाते थे। ये घोषणा करके हेडलाइन लेते थे पर काम नहीं होता था। योजनाओं को तय समय पर पूरा करने पर भी पहले की सरकारों का कोई जोर नहीं था। हमने दस वर्षों में इस स्थिति को बदला है। अनिश्चितता के समय में भी विदेशी मुद्रा भंडार में अच्छी खासी वृद्धि ऐसी अनिश्चितता के समय में भी विदेशी मुद्रा भंडार में अच्छी खासी वृद्धि हुई है। हाई ग्रोथ लो इन्फ्लेशन वाला इकलौता देश है। इतनी बड़ी महामारी के बावजूद भारत का फिस्कल प्रूडेंस पूरी दुनिया के रोल मॉडल है। ग्लोबल ग्रोथ में भारत की भागीदारी 16% हो गई है। ऐसा अनेकों के संकट के बाद हुआ है। पैंडेमिक, युद्ध और प्राकृतिक आपदाओं के बावजूद ऐसा हुआ है। हमने हर संकट का मुकाबला किया है। हर चुनौती का समाधान किया है। अगर ये संकट नहीं आते तो भारत आज जहां पहुंचा है उससे भी ऊंचाई पर होता। आज देश विकसित भारत के संकल्प को लेकर चल रहा है। बीते दस वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। हम देश के नागरिकों की क्वालिटी ऑफ लाइफ पर ध्यान दे रहे हैं। हमने कौशल विकास और रोजगार पर ध्यान केंद्रित किया है। इसमें मुद्रा योजना, स्टार्टअप इंडिया, स्टैंडअप इंडिया युवाओं की मदद कर रही है। मुद्रा योजना की मदद से आठ करोड़ से ज्यादा साथियों ने पहली बार कोई बिजनेस शुरू किया है। स्टार्टअप्स शुरू हुए हैं, लोगों युवाओं को इनमें काम मिला है। बजट में हुई पीएम पैकेज की घोषणा से चार करोड़ युवाओं को लाभ मिलेगा। हमारी सरकार जिस तेज और स्तर पर इन्फ्रास्ट्रक्चर का निर्माण कर रही है, आप सब उसके गवाह हैं। यह अभूतपूर्व है। आज हम जिस दुनिया में रह रहे हैं, वह बहुत अनिश्चितताओं से भरी हुई है। ऐसी स्थिति में भारत जैसी विकास दर होना अलग बात है। ऐसी स्थिति में भारत के मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी होना भी बेहद अहम बात है। भारत इस स्थिति में भी बढ़ी विकास दर और कम महंगाई वाला देश है। इतनी बड़ी महामारी के बावजूद भारत का फिस्कल प्रूडेंस पूरी दुनिया के लिए रोल मॉडल है।.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विज्ञान भवन में 'विकसित भारत की यात्रा: केंद्रीय बजट 2024-25 के बाद का सम्मेलन' के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। यह कार्यक्रम कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री की ओर से आयोजित किया गया है। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, " मेरा देश कभी पीछे नहीं हट सकता। मैं सीआईआई का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। मुझे याद है पैंडेमिक के समय आप बहुत चिंता कर रहे थे। हर चर्चा के केंद्र के विषय रहता था गेटिंग ग्रोथ बैक। भारत बहुत ही जल्द विकास के पथ पर दौड़ेगा। आज भारत किस ऊचाई पर है। आज भारत 8 प्रतिशत की रफ्तार से ग्रो कर रहा है। आज हम सभी डिस्कस कर रहे हैं, जर्नी टुवार्ड विकसित भारत। यह बदलाव सिर्फ सेंटिमेंट का नहीं है यह बदलाव कॉन्फिडेंस का है।" भारत बहुत सधे हुए कदमों से लगातार आगे बढ़ रहा पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी आर्थिक ताकत है। और वो दिन दूर नहीं जब भारत दुनिया की तीसरे सबसे बड़े इकोनॉमिक पावर बन जाएगा। पीएम ने कहा, "मैं जिस बिरादरी से आता हूं उस बिरादरी की पहचान बन गई है चुनाव से पहले जो बातें करते हैं चुनाव के बाद भुला देते हैं। मैं वैसा नहीं हूं। इसलिए मैं याद दिला देता हूं मैंने कहा था मेरे तीसरे टर्म में देश तीसरे नंबर की इकोनॉमी बनेगा। भारत बहुत सधे हुए कदमों से लगातार आगे बढ़ रहा है। 2014 में जब आपने हमें सेवा करने का अवसर दिया तब सबसे बड़ा प्रश्न यही था इकोनॉमी को कैसे वापस पटरी पर लाएं। 2014 से पहले ही फ्रेजाइल फाइव वाली स्थिति और लाखों करोड़ों के घोटाले के बारे में यहां हर कोई पता है। इकोनॉमी की क्या स्थिति थी इसकी बारीकियां सरकार ने श्वेत पत्र जारी के बताई है। मैं उसके विस्तार में नहीं जाऊंगा।" पीएम ने कहा कि आप जैसे संगठन उस पर जरूरत के अनुसार अध्ययन करें उस पर डिबेट करें कि हम कहां खड़े थे और कैसी बीमारियों की शिकार हो गए थे? हम भारत को महासंकट से निकालकर इस ऊंचाई पर लाए पीएम ने दावा किया कि हम भारत को उस महासंकट से निकाल कर इस ऊंचाई पर लाए हैं। बजट 16 लाख से 48 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। कैपेक्स जिसे रिसोर्स इन्वेस्टमेंट कहा जाता है यूपीए सरकार के पहले बजट में कैपेक्स के लिए 90 हजार करोड़ था, इस साल सरकार चलाने के बाद 2014 में यह बजट 2 लाख करोड़ रुपये था। आज कैपेक्स 11 लाख करोड़ रुपये से भी ज्यादा है। हमारी सरकार में कैपेक्स 5 गुना की रफ्तार से बढ़ा है। बात सिर्फ बजट बढ़ाने की नहीं है बात गुड गवर्नेंस की है। पहले बजट की घोषणाएं भी जमीन पर नहीं उतार पाते थे। ये घोषणा करके हेडलाइन लेते थे पर काम नहीं होता था। योजनाओं को तय समय पर पूरा करने पर भी पहले की सरकारों का कोई जोर नहीं था। हमने दस वर्षों में इस स्थिति को बदला है। अनिश्चितता के समय में भी विदेशी मुद्रा भंडार में अच्छी खासी वृद्धि ऐसी अनिश्चितता के समय में भी विदेशी मुद्रा भंडार में अच्छी खासी वृद्धि हुई है। हाई ग्रोथ लो इन्फ्लेशन वाला इकलौता देश है। इतनी बड़ी महामारी के बावजूद भारत का फिस्कल प्रूडेंस पूरी दुनिया के रोल मॉडल है। ग्लोबल ग्रोथ में भारत की भागीदारी 16% हो गई है। ऐसा अनेकों के संकट के बाद हुआ है। पैंडेमिक, युद्ध और प्राकृतिक आपदाओं के बावजूद ऐसा हुआ है। हमने हर संकट का मुकाबला किया है। हर चुनौती का समाधान किया है। अगर ये संकट नहीं आते तो भारत आज जहां पहुंचा है उससे भी ऊंचाई पर होता। आज देश विकसित भारत के संकल्प को लेकर चल रहा है। बीते दस वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। हम देश के नागरिकों की क्वालिटी ऑफ लाइफ पर ध्यान दे रहे हैं। हमने कौशल विकास और रोजगार पर ध्यान केंद्रित किया है। इसमें मुद्रा योजना, स्टार्टअप इंडिया, स्टैंडअप इंडिया युवाओं की मदद कर रही है। मुद्रा योजना की मदद से आठ करोड़ से ज्यादा साथियों ने पहली बार कोई बिजनेस शुरू किया है। स्टार्टअप्स शुरू हुए हैं, लोगों युवाओं को इनमें काम मिला है। बजट में हुई पीएम पैकेज की घोषणा से चार करोड़ युवाओं को लाभ मिलेगा। हमारी सरकार जिस तेज और स्तर पर इन्फ्रास्ट्रक्चर का निर्माण कर रही है, आप सब उसके गवाह हैं। यह अभूतपूर्व है। आज हम जिस दुनिया में रह रहे हैं, वह बहुत अनिश्चितताओं से भरी हुई है। ऐसी स्थिति में भारत जैसी विकास दर होना अलग बात है। ऐसी स्थिति में भारत के मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी होना भी बेहद अहम बात है। भारत इस स्थिति में भी बढ़ी विकास दर और कम महंगाई वाला देश है। इतनी बड़ी महामारी के बावजूद भारत का फिस्कल प्रूडेंस पूरी दुनिया के लिए रोल मॉडल है।
Pm Modi Business News In Hindi Business Diary News In Hindi Business Diary Hindi News सीआईआई पीएम मोदी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
RS: PM मोदी बोले- मणिपुर को भड़काने वाले अपनी हरकतें छोड़ें; पेपरलीक पर विपक्ष को घेरा, युवाओं को किया आश्वस्तपीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के लोग ये ना भूलें कि इन्हीं हालातों की वजह से इस छोटे से राज्य में 10 बार राष्ट्रपति शासन लगाना पड़ा है।
Read more »
बीते 5 वर्षों में सरकारी योजनाओं से 15 करोड़ ग्रामीण घरों में नल से पहुंचा जलबीते 5 वर्षों में सरकारी योजनाओं से 15 करोड़ ग्रामीण घरों में नल से पहुंचा जल
Read more »
Parliament: देश में पिछले पांच वर्षों में सैंकड़ों बाघों की हुई मौत, सरकार ने संसद में पेश किए अहम आंकड़ेकेंद्रीय पर्यावरण राज्यमंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने राज्यसभा में पूछे गए एक सवाल के जवाब में बताया कि बीते पांच वर्षों में 349 लोग बाघ के हमलों में मारे गए हैं।
Read more »
पीएम मोदी अगस्त में जा सकते हैं यूक्रेन, रूस से युद्ध के बीच पहला दौरापीएम मोदी अगस्त में जा सकते हैं यूक्रेन, रूस से युद्ध के बीच पहला दौरा
Read more »
पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के 112वां एपिसोड में लोगों से की बड़ी बातबजट के बाद आज पहली बार पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के 112वां एपिसोड में लोगों से बड़ी बात की Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
'भारत बहुत सधे हुए कदमों से लगातार आगे बढ़ रहा है', CII सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में बोले PM मोदीPM Modi at CII conference: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को दिल्ली में शुरू हुए बजट पर उद्योगमंडल सीआईआई सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया.
Read more »
