राजभवन की एक संविदा महिला कर्मचारी ने शुक्रवार को राज्यपाल पर गवर्नर हाउस में छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए कोलकाता पुलिस में लिखित शिकायत दायर की है. बोस ने आरोप को “बेतुका नाटक” बताया था और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की राजनीति को “गंदी” करार दिया था.
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सी.वी. आनंद बोस के खिलाफ एक महिला कर्मचारी द्वारा छेड़छाड़ का आरोप लगाये जाने की पृष्ठभूमि में, राजभवन ने बुधवार को कहा कि वह “राजनीतिक नेता” ममता बनर्जी और “उनकी पुलिस” को छोड़कर 100 लोगों को संबंधित सीसीटीवी फुटेज दिखाएगा.
राज्यपाल पर आरोप के बाद, पुलिस ने राजभवन से संबंधित सीसीटीवी फुटेज साझा करने का अनुरोध किया था. राज्यपाल ने हालांकि, अपने कर्मचारियों को इस संबंध में पुलिस के साथ सहयोग नहीं करने का निर्देश दिया. राजभवन ने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि पुलिस के मनगढ़ंत आरोपों की पृष्ठभूमि में, राज्यपाल बोस ने ‘सच के सामने' कार्यक्रम शुरू किया है.यह भी पढ़ेंउसने लोगों से राजभवन में कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ईमेल या फोन पर अनुरोध भेजने को कहा और पहले 100 लोगों को बृहस्पतिवार सुबह राजभवन के अंदर फुटेज देखने की अनुमति दी जाएगी. पोस्ट में कहा गया है, “राज्यपाल ने फैसला किया है कि सीसीटीवी फुटेज को पश्चिम बंगाल का कोई भी नागरिक देख सकता है - सिवाय राजनीतिक नेता ममता बनर्जी और उनकी पुलिस के, क्योंकि उन्होंने जो रुख अपनाया है वह सबके सामने है.”राजभवन की एक संविदा महिला कर्मचारी ने शुक्रवार को राज्यपाल पर गवर्नर हाउस में छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए कोलकाता पुलिस में लिखित शिकायत दायर की है. बोस ने आरोप को “बेतुका नाटक” बताया था और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की राजनीति को “गंदी” करार दिया था. कोलकाता पुलिस ने महिला कर्मचारी द्वारा बोस पर लगाए गए छेड़छाड़ के आरोप की जांच के लिए एक जांच दल का गठन किया है.Listen to the latest songs, only on JioSaavn.comपुलिस ने आरोप की जांच के सिलसिले में राजभवन के कुछ अधिकारियों और वहां तैनात पुलिसकर्मियों को तलब किया है. हालांकि, संविधान के अनुच्छेद 361 के तहत किसी राज्यपाल के खिलाफ उसके कार्यकाल के दौरान कोई आपराधिक कार्यवाही शुरू नहीं की जा सकती है. Dr. C.V. Anand BoseMolestation caseWest Bengal policeMamata Banerjeeटिप्पणियां पढ़ें देश-विदेश की ख़बरें अब हिन्दी में | चुनाव 2024 के लाइव अपडेट के लिए हमें फॉलो करें. और जानें इलेक्शन शेड्यूल NDTV India पर.
Molestation Case West Bengal Police Mamata Banerjee
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Salman Khan: अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग, बाइक से आए थे दो शूटर; बढ़ाई गई सुरक्षाSalman Khan: पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। घटना सुबह 4.55 बजे की है।
Read more »
Ground Report: कबाड़ माफिया से ऐसे करोड़पति गैंगस्टर बना रवि काना, गर्लफ्रेंड को गिफ्ट में दी थी 100 करोड़ की कोठीथाईलैंड पुलिस ने मंगलवार को रवि काना और उसकी महिला दोस्त काजल झा को गिरफ्तार किया.
Read more »
Bengal Molestation Row: राज्यपाल बोस 100 लोगों को राजभवन का CCTV फुटेज दिखाएंगे; ममता-पुलिस को दिखाने से इनकारBengal Molestation Row: राज्यपाल बोस 100 लोगों को राजभवन का CCTV फुटेज दिखाएंगे; ममता-पुलिस को दिखाने से इनकार
Read more »
ममता बनर्जी और पुलिस को CCTV फुटेज नहीं दिखाएंगे राज्यपाल सीवी आनंद बोस, छेड़छाड़ मामले में लिया ये बड़ा फैसलाCV Ananda Bose News: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंंद बोस ने खुद के ऊपर लगाए छेड़खानी के मामले में बड़ा फैसला लिया है। राजभवन की तरफ से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि सीसीटीवी 100 लोग देख सकते हैं लेकिन राज्य की मुख्यमंत्री और उनकी पुलिस को सीसीटीवी नहीं दिखाई...
Read more »
बंगाल गवर्नर पर यौन शोषण के आरोप का मामला: सीवी बोस बोले- CM ममता और पुलिस को छोड़कर 100 लोगों को दिखाऊंगा C...West Bengal Governor Sexual Harassment Case; CV Ananda Bose | CCTV Footage
Read more »
