छेड़छाड़ के विरोध पर पिता की हत्या, नाराज त्यागियों ने की महापंचायत

United States News News

छेड़छाड़ के विरोध पर पिता की हत्या, नाराज त्यागियों ने की महापंचायत
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 151 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 64%
  • Publisher: 63%

दिल्ली में पिता के विरोध करने पर किया क़त्ल

पश्चिमी दिल्ली के मोतीनगर इलाके में बेटी पर भद्दी टिप्पणियां किए जाने का विरोध करने पर कारोबारी ध्रुव त्यागी की हत्या के मामले में पुलिस ने बुधवार को मुख्य आरोपी की पत्नी और बेटी को भी गिरफ्तार कर लिया.

ध्रुव त्यागी की हत्या को लेकर पुलिस की व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है. मोतीगनगर में महापंचायत बुलाई गई और शोक सभा आयोजित करने की भी तैयारी है. इसे लेकर पुलिस अलर्ट पर है. इस मामले में अब तक पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. ध्रुव त्यागी की हत्या के सिलसिले में पुलिस ने गुरुवार को 2 और आरोपियों को गिरफ्त में ले लिया. इससे पहले पुलिस ने इस सिलसिले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था. कुल छह की गिरफ्तारी हो चुकी है. अब जिन दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है उनमें जहांगीर की पत्नी और जहांगीर की बेटी शामिल हैं. जहांगीर की बीवी पर आरोप है कि उसने परिवार के दूसरे सदस्यों के कहने पर चाकू आरोपियों को दिया था, जबकि उसकी बेटी भी इस घटना में शामिल थी. दोनों पर यह भी आरोप है कि दोनों ने पीड़ित लड़की के साथ मारपीट की थी और जब आरोपी ध्रुव त्यागी और उसके बेटे पर चाकू से हमला कर रहे थे तभी इन्होंने लड़की को पकड़ा था.पुलिस इससे पहले जहांगीर, उसके बेटे और दो नाबालिग को गिरफ्त में ले चुकी है. ध्रुव त्यागी का बेटा अनमोल जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है. दरअसल पुलिस के पास इस संबंध में सीसीटीवी भी है जिसमें कुछ आरोपी भागते हुए नजर आ रहे हैं. साथ में जहांगीर के परिवार के लोग भी उसमें दिखाई दे रहे हैं. कुछ लोग तमाशबीन भी नजर आ रहे हैं. पुलिस उसकी भी तहकीकात कर रही है. इस सिलसिले में अभी पीड़ित युवती से पूछताछ नहीं की गई है. अधिकारियों के मुताबिक परिवार सदमे में है. पीड़िता से कुछ दिनों बाद पूछताछ की जाएगी. पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की जांच भी शुरू कर दी. इलाके में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया है. पंचायत और शोक सभा को लेकर इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में कुछ और गिरफ्तारियां संभव हैं. दरअसल आरोपी परिवार में कुछ और लोग भी हैं जो नाबालिग हैं. इनमें लड़कियां भी शामिल हैं. पुलिस उनकी भूमिका की भी जांच कर रही है.पुलिस ने कहा कि डॉक्टरों ने कहा कि उसे अगले 24 घंटे तक निगरानी में रखा जाएगा. पुलिस ने इस हत्या के मामले में 45 वर्षीय मुख्य आरोपी और उसके 20 वर्षीय बेटे को गिरफ्तार किया था. उसके दो अन्य नाबालिग बेटों को भी पकड़ा गया है. पुलिस उपायुक्त मोनिका भारद्वाज ने कहा कि परिवार के दो सदस्यों को बुधवार को गिरफ्तार किया गया है. उनमें से एक मुख्य आरोपी जहांगीर की पत्नी और दूसरी उसकी बेटी है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महिलाओं को आईपीसी की धारा 34 के तहत अपराध करने की मंशा में गिरफ्तार किया गया है. पीड़ित के परिवार ने आरोप लगाया कि दोनों महिलाओं ने हमले में आरोपियों की मदद की और उनमें से एक ने अपराध में इस्तेमाल चाकू उपलब्ध कराया. अधिकारी ने कहा कि इस बात की जांच की जा रही है कि क्या महिलाओं ने आरोपियों की स्पॉट से भागने में मदद की.इस घटना को लेकर ध्रुव त्यागी के परिवार वालों ने इंडिया गेट पर प्रदर्शन किया और इंसाफ की मांग की. उधर, जेडीयू के नेता केसी त्यागी और केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने बुधवार को पीड़ित परिवार के लोगों के साथ मुलाकात की. पीड़ित परिवार को मदद दिलाने के लिए जनता दल यूनाइटेड के नेता केसी त्यागी और केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने बुधवार को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की. ध्रुव त्यागी के परिवार वालों का कहना है कि उनको पुलिस से कोई शिकायत नहीं है लेकिन आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. इस घटना को लेकर रविवार से ही इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

एलओसी से स्पेशल यूनिट हटाने को तैयार पाक, भारत से की सीमा पर तनाव कम करने की अपीलएलओसी से स्पेशल यूनिट हटाने को तैयार पाक, भारत से की सीमा पर तनाव कम करने की अपीलपाक की अपील पर भारत ने कहा- पहले आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करें सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान ने एलओसी पर स्थित आतंकी लॉन्च पैड्स अस्थाई तौर पर बंद किए भारतीय सेना की कार्रवाई और कूटनीतिक दबाव के चलते पाक बैकफुट पर: रिपोर्ट | India-Pakistan Loc Tension: पुलवामा हमले के बाद LOC पर तैनात भारतीय सेना के तीखे तेवर देखते हुए अब Pakistan ने तनाव घटाने की पहल की है
Read more »

जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर की हत्या के दोषियों की उम्रक़ैद की सज़ा बरक़रारजेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर की हत्या के दोषियों की उम्रक़ैद की सज़ा बरक़रारजेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर की हत्या के दोषियों की उम्रक़ैद की सज़ा बरक़रार JNU Chandrashekhar PatnaHighCourt जेएनयू चंद्रशेखर पटनाहाईकोर्ट
Read more »

खबरदार: छठे चरण के मतदान में दिग्गजों की अग्निपरीक्षा Khabardar: Big leaders will be tested in 6th phase of voting - khabardar AajTakखबरदार: छठे चरण के मतदान में दिग्गजों की अग्निपरीक्षा Khabardar: Big leaders will be tested in 6th phase of voting - khabardar AajTakकल लोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण के लिये 7 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान होना है. उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर, बिहार की 8 सीटों पर, मध्यप्रदेश की 8 सीट, पश्चिम बंगाल में 8 सीट, झारखंड की 4 सीट, दिल्ली की सभी 7 सीट और हरियाणा की सभी 10 सीटों पर छठे चरण का मतदान होना है. कल के चुनाव में बड़े-बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. एक तरफ आजमगढ़ में अखिलेश यादव और भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ आमने सामने हैं तो वहीं, भोपाल में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से दो-दो हाथ करेंगी आतंकवाद के आरोपों में घिरी बीजेपी की साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, तो वहीं उत्तर-पूर्वी दिल्ली में मनोज तिवारी और शीला दीक्षित में सीधी टक्कर है. किन दिग्गजों की कल के मतदान में है अग्निपरीक्षा, इसी पर होगा आज विश्लेषण.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें   आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
Read more »

राजतिलक: छठे चरण के चुनाव में कौन बचा पाएगा सियासी वर्चस्व? Rajtilak: Who will taste the victory in Sixth phase? - Rajtilak AajTakराजतिलक: छठे चरण के चुनाव में कौन बचा पाएगा सियासी वर्चस्व? Rajtilak: Who will taste the victory in Sixth phase? - Rajtilak AajTakकल लोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण के लिये 7 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान होना है. उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर, बिहार की 8 सीटों पर, मध्यप्रदेश की 8 सीट, पश्चिम बंगाल में 8 सीट, झारखंड की 4 सीट, दिल्ली की सभी 7 सीट और हरियाणा की सभी 10 सीटों पर छठे चरण का मतदान होना है. कल के चुनाव में बड़े-बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. एक तरफ आजमगढ़ में अखिलेश यादव और भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ आमने सामने हैं तो वहीं, भोपाल में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से दो-दो हाथ करेंगी आतंकवाद के आरोपों में घिरी बीजेपी की साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, कल के मतदान के बाद किसका होगा राजतिलक, इसी पर शुरू करेंगे आज की चर्चा.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें   आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
Read more »

6th Phase Election: छठे चरण में क्या BJP मार पाएगी 'छक्का'? 2014 में 59 में से जीती थी 45 सीटें6th Phase Election: छठे चरण में क्या BJP मार पाएगी 'छक्का'? 2014 में 59 में से जीती थी 45 सीटेंLok Sabha Election 6th Phase: छह राज्यों और दिल्ली की 59 लोकसभा सीटों पर छठे चरण का मतदान जारी है. इस चरण के साथ ही केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन (Harshvardhan), राधामोहन सिंह और मेनका गांधी (Maneka Gandhi), सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेताओं दिग्विजय सिंह तथा ज्योतिरादित्य सिंधिया की किस्मत का फैसला हो जाएगा. छठे दौर के इस चुनाव में उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की 10, बिहार और मध्य प्रदेश की 8-8, दिल्ली की सात और झारखंड की चार सीटों पर मतदान होना है. इस चरण में कुल 10.17 करोड़ मतदाता मतदान के योग्य हैं जो 979 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे. लोकसभा चुनाव के इस चरण को भाजपा के लिये कड़ी परीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है क्योंकि 2014 के चुनाव में भाजपा (BJP) ने इनमें से 45 सीटें जीतीं थीं जबकि तृणमूल कांग्रेस को आठ, कांग्रेस को दो और समाजवादी पार्टी और लोजपा को एक-एक सीट पर जीत मिली थी.
Read more »

लोकसभा चुनाव 2019: छठे चरण की इन 20 सीटों पर दिग्गजों का मुकाबला-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019: छठे चरण की इन 20 सीटों पर दिग्गजों का मुकाबला-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत 7 राज्यों की कुल 59 सीटों पर मतदान हो रहा है। इस चरण में कुल 979 उम्मीदवार हैं। भोपाल में दिग्विजय सिंह और साध्वी प्रज्ञा के बहुचर्चित मुकाबले पर हर किसी की नजर है। इस चरण में दिल्ली की सभी 7 और हरियाणा की सभी 10 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इस चरण में एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव, भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ, दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित, मनोज तिवारी और क्रिकेटर गौतम गंभीर के अलावा हरियाणा में हुड्डा ऐंड संस की किस्मत भी दांव पर है। एक नजर छठे चरण की 20 हॉट सीटों पर जहां दिलचस्प टक्कर है:
Read more »

बेटी के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर मनचलों ने की पिता की हत्या, बेटा घायलबेटी के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर मनचलों ने की पिता की हत्या, बेटा घायलदिल्ली के मोती नगर के बसई दारापुर में फब्तियां कसने का विरोध करने पर लड़की के पिता की बेरहमी से ह्त्या कर दी गई और उसके भाई पर भी जानलेवा हमला किया गया.
Read more »

बांदीपुरा: बच्ची के साथ कथित रेप से गुस्से में कश्मीर घाटीबांदीपुरा: बच्ची के साथ कथित रेप से गुस्से में कश्मीर घाटीकश्मीर: तीन साल की बच्ची के साथ कथित रेप के विरोध में ज़ोरदार प्रदर्शन
Read more »

स्ट्रॉन्ग रूम में ईवीएम से लदे संदिग्ध ट्रक की एंट्री, कांग्रेसियों के विरोध के बाद लौटायास्ट्रॉन्ग रूम में ईवीएम से लदे संदिग्ध ट्रक की एंट्री, कांग्रेसियों के विरोध के बाद लौटायाफतेहाबाद के भोड़िया खेड़ा स्थित महिला कॉलेज में रखी गई हैं ईवीएम, बिना परमिशन घुसा ट्रक कांग्रेसियों का आरोप रास्ते में एक कार से टक्कर के बावजूद भगा लिया गया ट्रक को मौके से पता चलने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर और अन्य कांग्रेसी हुए इकट्ठा, डीसी व अन्य अफसरों को बुलाया | a suspected truck loaded with EVMs entered in Fatehabad strong campus
Read more »

अमित शाह के कोलकाता रोड शो में हिंसा: TMC ने मांगा EC से समय तो BJP बोली- ममता के प्रचार पर लगे बैन, 10 बड़ी बातेंअमित शाह के कोलकाता रोड शो में हिंसा: TMC ने मांगा EC से समय तो BJP बोली- ममता के प्रचार पर लगे बैन, 10 बड़ी बातेंभाजपा अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) के मंगलवार को कोलकाता में हुए विशाल रोड शो के दौरान भाजपा और तृणमूल कांग्रेस (TMC) समर्थकों के बीच हिंसक झड़पें हुईं. हालांकि शाह को किसी तरह की चोट नहीं आई और पुलिस उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले गई. अधिकारियों ने बताया कि शहर के कुछ हिस्सों में हिंसा भड़क उठी जब विद्यासागर कॉलेज के भीतर से टीएमसी के कथित समर्थकों ने शाह के काफिले पर पथराव किया, जिससे दोनों पार्टियों के समर्थकों के बीच झड़प हुई. गुस्साए भाजपा (BJP) समर्थकों ने भी उसी तरह प्रतिक्रिया दी और कॉलेज के प्रवेशद्वार के बाहर टीएमसी प्रतिद्वंद्वियों के साथ मारपीट करते नजर आए. बाहर खड़ी कई मोटरसाइकलों को आग के हवाले कर दिया गया. ईश्वर चंद्र विद्यासागर की आवक्ष प्रतिमा भी झड़प के दौरान तोड़ दी गई. पुलिसकर्मी पानी भरी बाल्टियों से आग बुझाने की कोशिश करते देखे गए. रोडशो के लिए तैनात किए गए कोलकाता पुलिस (Kolkata Police) के दस्ते ने तुरंत हरकत में आते हुए इन समूहों का पीछा किया.
Read more »

'छेड़खानी का विरोध करने गए' पिता की हत्या की पूरी कहानी'छेड़खानी का विरोध करने गए' पिता की हत्या की पूरी कहानीदिल्ली के मोतीनगर का एक पिता आधी रात बेटी को हॉस्पिटल से दिखा वापस ला रहे थे. छेड़छाड़ का विरोध करने पर की हत्या.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 20:22:19