राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका कनाडा, मेक्सिको और चीन पर टैरिफ लगाने की घोषणा करने के बाद 'निश्चित रूप से' यूरोपीय संघ (ईयू) पर भी टैरिफ लगाएगा.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ से दुनियाभर में खलबली मची हुई है. ट्रंप ने चीन से अमेरिका में जाने वाले सामानों पर 10% टैरिफ लगाने की घोषणा की. फिर क्या था अमेरिका के टैरिफ से चीन तिलमिला उठा और अमेरिका को जवाब देने की ठानी.
इसी का नतीजा है कि अब चीन ने भी अमेरिका से इंपोर्ट होकर आने वाले सामानों पर टैरिफ लगाना शुरू कर दिया है. चीन ने अमेरिका के कोयला और क्रूड ऑयल समेत कई उत्पादों पर 15 पर्सेंट तक टैरिफ थोप दिया है. चीन की तरफ से लगाए गए ये टैरिफ 10 फरवरी से लागू होंगे.अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ वॉरचीन ने अमेरिकी कोयले पर 15 फीसदी टैरिफ की घोषणा कीएलएनजी उत्पादों पर 15 फीसदी का टैरिफअमेरिकी कच्चे तेल और अन्य उत्पादों पर 10 फीसदी टैरिफबड़े इंजन वाली कारों पर 10 फीसदी टैरिफपिकअप व्हीकल्स पर भी 10 फीसदी टैरिफचीन, कनाडा और मेक्सिको पर ट्रंप टैरिफ की मारअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए, जिसमें मेक्सिको से आने वाले सामानों पर 25% टैरिफ लगाया गया. कनाडा से आने वाले सामानों पर भी 25% टैरिफ लगाया गया है, लेकिन कनाडा के ऊर्जा संसाधनों पर 10% टैरिफ ही लगेगा. इस ऑर्डर में चीन से आयात पर भी 10% टैरिफ लगाया गया है. जिसके बाद चीन ने विश्व व्यापार संगठन में मुकदमा दायर करने की बात कही. रिपब्लिकन नेता ने ट्रैरिफ के मुद्दों को अपने चुनावी अभियान का आधार बनाया था. ट्रंप की यूरोपियन यूनियन को टैरिफ की धमकीराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका कनाडा, मैक्सिको और चीन पर टैरिफ लगाने के बाद यूरोपियन यूनियन पर भी टैरिफ लगाएगा. हालांकि उन्होंने ब्रिट्रेन को इस फैसले से छूट देने के संकेत दिए. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जब अमेरिकी राष्ट्रपति से पूछा गया कि क्या यूरोपियन यूनियन उनका अगला निशाना तो इसके जवाब में ट्रंप ने कहा कि 'यकीनन होगा', लेकिन उन्होंने सुझाव दिया कि ब्रिटेन के साथ 'समझौता किया जा सकता है.'ट्रंप की टैरिफ धमकी पर जर्मनी ने क्या कहाट्रंप के इस बयान के बाद से ईयू के सदस्य देश लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज का कहना है कि यूरोपीय संघ भी अपने टैरिफ के साथ जवाब दे सकता है, लेकिन दोनों पक्षों के लिए व्यापार समझौते पर पहुंचना बेहतर है. फ्रांस में, केंद्रीय बैंक के गवर्नर फ्रेंकोइस विलेरॉय डी गालहाउ ने टैरिफ को 'क्रूर' बताया और कहा कि इससे 'आर्थिक अनिश्चितता बढ़ेगी.'ट्रंप के टैरिफ एक्शन पर स्पेनिश मंत्री का जवाबस्पेन के अर्थव्यवस्था मंत्री कार्लोस क्यूरपो ने यूरोपीय संघ को चेतावनी दी है कि वह 'भोला-भाला' न बने. स्पेनिश रेडियो आरएनई से बात करते हुए उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ वैश्विक बाजार का समर्थन करता है, लेकिन उसे यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उसके व्यवसाय विदेशों में प्रतिद्वंद्वियों के साथ समान शर्तों पर प्रतिस्पर्धा कर सकें. ब्रुसेल्स में यूरोपीय नेताओं की एक बैठक में, यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रमुख काजा कल्लास ने कहा कि 'व्यापार युद्धों में कोई विजेता नहीं होता.' उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका के साथ व्यापार युद्ध होता है, तो 'हंसने वाला चीन होगा' वह कहती हैं.
Trump Tariff China Imposes Tariff On US Trump Tariff War यूएस-चीन टैरिफ वॉर ट्रंप टैरिफ चीन ने अमेरिका सामानों पर लगाया टैरिफ
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ट्रंप की कनाडा टैरिफ धमकी पर ट्रूडो का जवाबकनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कनाडा पर भारी टैरिफ लगाने और उसे अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात पर आपत्ति जताई है।
Read more »
ट्रंप का अमेरिका: ड्रग तस्करों को आतंकी, पनामा नहर पर कब्जा, चीन पर टैरिफडोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद अपनी नीतियों से दुनिया को चौंकाने लगे हैं। उन्होंने घोषणा की कि अमेरिका में किसी की भी घुसपैठ बर्दाश्त नहीं होगी और ड्रग तस्करों को आतंकी घोषित किया जाएगा। अमेरिका की सेना अब दूसरे देशों के युद्धों में शामिल नहीं होगी और अमेरिका का नीति 'टिट फॉर टैट' होगी।
Read more »
कनाडा अमेरिका के टैरिफ के खिलाफ 155 अरब डॉलर का टैरिफ लगाएगाकनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने अमेरिका के टैरिफ के खिलाफ जवाब दिया है और 155 अरब डॉलर मूल्य के अमेरिकी सामान पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की है।
Read more »
US vs Canada: बिना सब्सिडी मिट जाएगा कनाडा का अस्तित्व; ट्रंप बोले- अवैध 'कनाडाई' दवाओं से देश में बीमारी फैलीअमेरिका ने मैक्सिको-कनाडा पर 25 फीसदी और चीन पर 10 फीसदी टैरिफ लगाया है। अमेरिकी टैरिफ के जवाब में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भी 25 फीसदी टैरिफ की घोषणा की है। जिसके
Read more »
अमेरिका-कनाडा टैरिफ संघर्ष: ट्रंप का 51वां राज्य बयानअमेरिका ने मैक्सिको-कनाडा और चीन पर टैरिफ लगाया है। कनाडा ने भी अमेरिकी सामानों पर 25% टैरिफ की घोषणा की है। ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका के समर्थन के बिना कनाडा अस्तित्व में नहीं रहेगा और कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनना चाहिए। उन्होंने अवैध ओपिओइड और अन्य दवाओं की आपूर्ति पर भी आरोप लगाया है।
Read more »
ट्रंप ने मेक्सिको पर टैरिफ के फैसले को एक महीने के लिए रोका, कनाडा को लेकर भी आया बयानअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम के साथ सोमवार को बातचीत के बाद मेक्सिको पर टैरिफ एक महीने तक रोकने का ऐलान किया है.
Read more »
