छिंदवाड़ा में भीषण सड़क हादसा, बस पलटने से 10 की मौत, 30 से ज्यादा घायल

Madhya Pradesh News

छिंदवाड़ा में भीषण सड़क हादसा, बस पलटने से 10 की मौत, 30 से ज्यादा घायल
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 122 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 52%
  • Publisher: 51%

छिंदवाड़ा जिले में गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. नागपुर रोड पर सिमरिया के पास एक तेज रफ्तार बस और पिकअप वाहन की जोरदार टक्कर के बाद बस पलट गई

"छिंदवाड़ा जिले में गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. नागपुर रोड पर सिमरिया के पास एक तेज रफ्तार बस और पिकअप वाहन की जोरदार टक्कर के बाद बस पलट गई, जिसमें दोनों वाहनों के ड्राइवर समेत 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

हादसे में 30 से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है.Advertisment सार्वजनिक कार्यक्रम से लौट रही थी बस पुलिस के अनुसार, बस में 40 से ज्यादा यात्री सवार थे और सभी एक सार्वजनिक कार्यक्रम से लौट रहे थे, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री के शामिल होने की जानकारी सामने आई है. हादसा इतना भयावह था कि टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई और उसमें सवार लोग बुरी तरह फंस गए. दिल दहला देने वाले दृश्य हादसे के बाद का मंजर बेहद दर्दनाक था। कई यात्रियों को गंभीर चोटें आईं, जबकि एक महिला और एक बच्चे का हाथ कटकर अलग हो गया. कुछ घायलों के सिर में गहरी चोटें आई हैं. मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकालने में मदद की. राहत और बचाव कार्य तेज घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई. घायलों को एम्बुलेंस और निजी वाहनों की मदद से जिला अस्पताल और आसपास के स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया. प्रशासन ने तत्काल मेडिकल सुविधाओं को सक्रिय कर दिया, ताकि घायलों का इलाज बिना देरी के शुरू हो सके. आज शाम को छिंदवाड़ा-नागपुर रोड पर हुई सड़क दुर्घटना हृदय विदारक है। प्रभावित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। परमपिता परमात्मा से प्रार्थना है कि सभी दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए कामना करता हूँ। मैंने संबंधित अधिकारियों को… — Dr Mohan Yadav March 26, 2026 सरकार की त्वरित प्रतिक्रिया मोहन यादव ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायलों के इलाज में कोई कमी न रहे. साथ ही जबलपुर से डॉक्टरों की विशेष टीम को छिंदवाड़ा और नागपुर भेजने के निर्देश भी दिए गए हैं. मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये और गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है. इसके अलावा सभी घायलों का इलाज निःशुल्क कराने का भी आश्वासन दिया गया है. जांच के आदेश, लापरवाही की आशंका प्रशासन ने इस हादसे की जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारण विस्तृत जांच के बाद ही सामने आएगा. सड़क सुरक्षा पर फिर उठे सवाल इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन पर सवाल खड़े कर दिए हैं. लगातार हो रहे ऐसे हादसे यह संकेत देते हैं कि नियमों की अनदेखी और तेज रफ्तार किस तरह जानलेवा साबित हो सकती है. यह हादसा न केवल कई परिवारों के लिए अपूरणीय क्षति लेकर आया है, बल्कि प्रशासन और आम लोगों के लिए भी एक गंभीर चेतावनी है कि सड़क पर सावधानी ही सबसे बड़ा सुरक्षा उपाय है. यह भी पढ़ें - मध्य प्रदेश: हाईकोर्ट ने छिंदवाड़ा कफ सिरप मामले में फार्मासिस्ट की जमानत याचिका खारिज की "

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

ब्लड बैंकों पर सरकार की डिजिटल निगरानी, 30 दिन में रिपोर्ट अनिवार्यब्लड बैंकों पर सरकार की डिजिटल निगरानी, 30 दिन में रिपोर्ट अनिवार्यसरकार ने देशभर के ब्लड बैंकों पर डिजिटल निगरानी बढ़ा दी है। लाइसेंस प्राप्त ब्लड सेंटर्स को ई-रक्तकोष पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य कर दिया गया है। इसका उद्देश्य खून की उपलब्धता का केंद्रीकृत सिस्टम बनाना और कालाबाजारी रोकना है। राज्यों को 30 दिन में रिपोर्ट सौंपनी होगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। डोनर्स का रिकॉर्ड आभा आईडी या आधार से जोड़ा जाएगा जिससे पारदर्शिता आएगी।
Read more »

हल्द्वानी-नैनीताल में गैस सिलिंडर आपूर्ति संकट गहराया, बैकलॉग 30 हजार पारहल्द्वानी-नैनीताल में गैस सिलिंडर आपूर्ति संकट गहराया, बैकलॉग 30 हजार पारहल्द्वानी और नैनीताल में घरेलू गैस सिलिंडर की आपूर्ति में भारी कमी आई है, जिससे 30,000 से अधिक का बैकलॉग हो गया है। गैस एजेंसियों को होम डिलीवरी में परेशानी हो रही है और उपभोक्ता शिकायत कर रहे हैं।
Read more »

छत्तीसगढ़ के 4.95 लाख भूम‍िहीन मजदूरों के खाते में आए 10-10 हजार, ऐसे चेक करें स्टेटसछत्तीसगढ़ के 4.95 लाख भूम‍िहीन मजदूरों के खाते में आए 10-10 हजार, ऐसे चेक करें स्टेटसदीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना: छत्तीसगढ़ की इस अहम योजना का पैसा ट्रांसफर कर दिया गया है। भूमिहीन कृषि मजदूरों के खाते में 10-10 हजार रुपये भेजे गए हैं।
Read more »

आईपीएल 2026 के सभी 10 कप्तानों की सैलरीआईपीएल 2026 के सभी 10 कप्तानों की सैलरीआईपीएल 2026 में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। 28 मार्च से शुरू होने वाली लीग की सभी 10 टीमों के कप्तान तय हो चुके हैं।
Read more »

बीजेपी के 30 सालों में भ्रष्टाचार का रेट 10 हजार रुपये हुआ, गुजरात में भगवंत मान के साथ केजरीवाल ने डाला डेराबीजेपी के 30 सालों में भ्रष्टाचार का रेट 10 हजार रुपये हुआ, गुजरात में भगवंत मान के साथ केजरीवाल ने डाला डेराGujarat Local Body Election 2026: गुजरात में 15 नगर निगमों के साथ कुल 393 लोकल बॉडी के चुनावों से पहले अरविंद केजरीवाल बीजेपी के गढ़ में सक्रिय हो गए हैं। दौरे के पहले दिन अमरेली में उन्होंने सीधे बीजेपी को निशाने पर लिया। केजरीवाल ने पंजाब आप मॉडल का जिक्र करके गुजरात मॉडल के लिए बीजेपी को घेरा। आप ने राज्य की 12 हजार स्थानीय निकाय सीटों पर अकेले...
Read more »

सिलाव की मंजुला ने 'पीएमएफएमई' योजना से खड़ा किया 10 लाख का मसाला उद्योग, 30 से अधिक लोगों को दिया रोजगारसिलाव की मंजुला ने 'पीएमएफएमई' योजना से खड़ा किया 10 लाख का मसाला उद्योग, 30 से अधिक लोगों को दिया रोजगारसिलाव की मंजुला ने 'पीएमएफएमई' योजना से खड़ा किया 10 लाख का मसाला उद्योग, 30 से अधिक लोगों को दिया रोजगार
Read more »



Render Time: 2026-04-01 23:42:16