विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन किया है। रिलीज के पहले ही दिन 31 करोड़ कमाकर फिल्म ने दूसरे दिन हाफ सेंचुरी जमाई और रविवार तक 110 करोड़ रुपये का संग्रह किया। यह विक्की के करियर में पहली बार है कि उनकी किसी सोलो फिल्म ने पहला वीकेंड ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म में अक्षय खन्ना ने भी अपनी भूमिका में दमदार प्रदर्शन दिया है।
जमाना कुछ भी कहे, ‘ छावा ’ अपनी ही चाल चल निकली है। रिलीज के पहले ही दिन अपन बजट के 20 फीसदी से ज्यादा कमाने वाली निर्देशक लक्ष्मण उतेकर की फिल्म ने दूसरे दिन हाफ सेंचुरी जमाई और रविवार की शाम होते होते फिल्म ने तीसरे दिन ही सेंचुरी ठोक दी है। फिल्म का कलेक्शन पहले वीकएंड में ही समाचार लिखने तक 110 करोड़ रुपये हो चुका है। देर रात के शोज का कलेक्शन आने के बाद इसमें और इजाफा होने की पूरी उम्मीद है। विक्की कौशल के करियर में ये पहली बार हो रहा है कि उनकी किसी सोलो फिल्म ने रिलीज के पहले वीकएंड में ही सौ करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लिए हैं। फिल्म ‘ छावा ’ के लिए विक्की ने मेहनत भी खूब की और अपने लंबे बाल व दाढ़ी के साथ वह महीनों तक मुंबई में नजर आते रहे। फिल्म विक्की कौशल ने देखा जाए तो अकेले अपने कंधों पर ढोई है। फिल्म में उनके अलावा जिस दूसरे कलाकार को सबसे ज्यादा तारीफें मिलीं हैं, वह हैं औरंगजेब के किरदार में अक्षय खन्ना। रश्मिका मंदाना, आशुतोष राणा और दिव्या दत्ता जैसे कलाकारों से सजी फिल्म ‘ छावा ’ ने रिलीज के पहले दिन यानी शुक्रवार को 31 करोड़ रुपये कमाए। शनिवार यानी रिलीज के दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन रहा 37 करोड़ रुपये। रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को समाचार लिखे जाने तक फिल्म 42 करोड़ रुपये से ऊपर कमा चुकी थी यानी फिल्म का कुल कलेक्शन रिलीज के पहले तीन दिनों में ही 110 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म के संगीत से लोगों को खास शिकायत रही क्योंकि ए आर रहमान का बनाया एक भी गाना फिल्म में हिट नहीं हो पाया। निर्माता दिनेश विजन की इसी साल रिलीज हुई फिल्म ‘स्काईफोर्स’ के आगे निकलती दिख रही उन्हीं की ये दूसरी फिल्म ‘ छावा ’ उनकी कंपनी मैडॉक फिल्म्स को और मजबूती से फिल्म जगत में स्थापित करती है। बीते साल मैडॉक फिल्म्स की दो फिल्मों ‘मुंज्या’ और ‘स्त्री 2’ ने तहलका मचाया था, इस साल ये कारनामा साल के पहले दो महीनों में ही मैडॉक की ‘स्काईफोर्स’ और ‘ छावा ’ ने कर दिया है। जिस रफ्तार से ‘ छावा ’कमाई कर रही है, उसे देखते हुए इसके हाल फिलहाल धीमी पड़ने के आशंका बहुत कम है। फिल्म ‘ छावा ’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन कलेक्शन पहला दिन 31.
00 दूसरा दिन 37.00 तीसरा दिन 42.00* कुल 110.00 *समाचार लिखे जाने तक
छावा विक्की कौशल बॉक्स ऑफिस सफलता 110 करोड़
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
देवा बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआतशाहिद कपूर की नई फिल्म 'देवा' का बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन का प्रदर्शन धीमा रहा। फिल्म ने लगभग 5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
Read more »
अक्षय कुमार की स्काई फोर्स 100 करोड़ का आंकड़ा पार करेगीअक्षय कुमार की फिल्म स्काई फोर्स बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। यह फिल्म 9 दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।
Read more »
Chhaava Worldwide Box Office Collection Day 1: विक्की कौशल के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग बनीं छावा, पहले दिन कमाए इतनेChhaava Worldwide Box Office Collection Day 1: विक्की कौशल की पीरियड एपिक फिल्म छावा ने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन अपना झंडा गाड़ दिया है.
Read more »
Capitan America: Brave New World बॉक्स ऑफिस पर छावा से कमजोरहॉलीवुड की मच अवेटेड मूवी कैप्टन अमेरिका ब्रेव न्यू वर्ल्ड ने शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। लेकिन फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर छावा से कमजोर शुरुआत देखने को मिली है।
Read more »
विक्की कौशल की 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, पार किया १०० करोड़ का आंकड़ा!विक्की कौशल की पीरियड ड्रामा फिल्म 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म ने अपने दूसरे दिन में भी बेहतरीन कमाई की और १०० करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है और इसके सकारात्मक शब्दों का प्रचार चल रहा है। फिल्म की कहानी छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है और विक्की कौशल की अभिनय की भी प्रशंसा हो रही है।
Read more »
छावा बॉक्स ऑफिस पर धमाल, विक्की कौशल की फिल्म ने 67.5 करोड़ कमाएविक्की कौशल स्टारर 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है. फिल्म ने दो दिनों में 67.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है, जो विक्की के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग है.
Read more »
