विक्की कौशल स्टारर 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है. फिल्म ने दो दिनों में 67.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है, जो विक्की के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग है.
मुंबई. विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना, अक्षय खन्ना, विनीत कुमार सिंह और डायना पेंटी स्टारर 'छावा' दो दिन पहले ही बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई. फिल्म में विक्की ने छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाया है. रश्मिका मंदाना उनकी पत्नी येसुबाई के किरदार में हैं, जबकि अक्षय खन्ना मुगल शासक औरंगजेब का रोल निभाया है. डायना पेंटी औरंगजेब की बेटी के रोल में तो विनीत, संभा जी महाराज के दोस्त कवि कलश बने हैं. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर ऑडियंस से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है.
फिल्म विक्की के करियर की सबसे बड़ी ओपनर भी बन गई है. 'छावा' इस साल की पहली बॉलीवुड फिल्म है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे में इतनी कमाई की है. 'छावा' के दो दिन के कलेक्शन ने लोगों को चौंका दिया. विक्की कौशल की फिल्म को ओपनिंग डे पर उम्मीद से ज्यादा का कलेक्शन हुआ है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 'छावा' ने ओपनिंग डे पर 31 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया, जबकि दूसरे दिन यानी शनिवार को इसका कलेक्शन 36.5 करोड़ रुपए का हुआ है. 'छावा' का पहले दिन का ग्लोबल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन इस तरह फिल्म ने अबतक 67.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है. हालांकि, मैडॉक फिल्म ने ओपनिंग डे का कलेक्शन 33.1 करोड़ रुपए बताया है. यह कलेक्शन भारत का है. मेकर्स ने कहना है कि ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है. महाराष्ट्र से हुई 'छावा' की सबसे ज्यादा कमाई 'छावा' का डायरेक्शन लक्ष्मण उटेकर ने डायरेक्ट किया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने पुणे और मुंबई में सबसे ज्यादा कमाई की. हैदराबाद से अच्छा कलेक्शन हुआ. इन शुरुआती कलेक्शन और फैक्ट्स से लगता कि फिल्म का बिजनेस आने वाले दिनों और भी चौंकाने वाला साबित हो सकता है. क्रिटिक्स ने भी इसे 3.5 से 4.5 रेटिंग दी है. विक्की कौशल की फिल्मों का ओपनिंग डे कलेक्शन फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, विक्की कौशल की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'उरीः द सर्जिकल स्ट्राइक' ने ओपनिंग डे पर 8.20 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था. पिछले साल आई 'बैड न्यूज' ने ओपनिंग डे पर '8.62' करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था. 'राजी' ने 7.53 और 'सैम बहादुर' ने 6.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन ओपनिंग डे में किया. 'छावा' उनके करियर की हाईएस्ट ओपनिंग करने वाली और दो दिन में 67 करोड़ कमाने वाली पहली फिल्म है
BOLLYWOOD CHHAVA VICKY KAUSHAL BOX OFFICE COLLECTION OPENING DAY SUCCESS
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
हिमेश रेशमिया की 'बैडएस रविकुमार' ने पहले दिन कमाए 2.75 करोड़, 'लवयापा' पीछे छोड़ी'बैडएस रविकुमार' ने पहले दिन 2.75 करोड़ कमाए हैं, जबकि 'लवयापा' ने महज 1.75 करोड़ कमाए। हिमेश रेशमिया की फिल्म 'बैडएस रविकुमार' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है।
Read more »
छावा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: विक्की कौशल की फिल्म ने पहली ही रात में क्या कमाल किया?विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। फिल्म ने पहले दिन 22.45 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म में रश्मिका मंदाना, आशुतोष राणा, अक्षय खन्ना, दिव्या दत्ता, विनीत कुमार सिंह और डायना पेंटी भी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।
Read more »
Chhaava Worldwide Box Office Collection Day 1: विक्की कौशल के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग बनीं छावा, पहले दिन कमाए इतनेChhaava Worldwide Box Office Collection Day 1: विक्की कौशल की पीरियड एपिक फिल्म छावा ने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन अपना झंडा गाड़ दिया है.
Read more »
विक्की कौशल की 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर धाड़ मचा दी, पहली ही दिन 50 करोड़ कमाई!विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। पहली ही दिन फिल्म ने 50 करोड़ रुपये की कमाई की है, जो साल 2025 की हाईएस्ट ओपनर फिल्म का रिकॉर्ड है। फिल्म में अक्षय खन्ना और रश्मिका मंदाना भी कलाकारों में हैं। विक्की कौशल की इस फिल्म का पहले से ही उत्साह था और फिल्म क्रिटिक्स से भी अच्छे रिव्यूज मिल रहे हैं।
Read more »
विक्की कौशल की 'छावा' बॉक्स ऑफिस पर मचा तूफानविक्की कौशल की नई फिल्म 'छावा' ने रिलीज के पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर 31 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म का कलेक्शन लगातार बढ़ता जा रहा है और यह पहले ही सेंचुरी छू चुकी है। फिल्म को दर्शकों से बेहद सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।
Read more »
विक्की कौशल की 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, पार किया १०० करोड़ का आंकड़ा!विक्की कौशल की पीरियड ड्रामा फिल्म 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म ने अपने दूसरे दिन में भी बेहतरीन कमाई की और १०० करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है और इसके सकारात्मक शब्दों का प्रचार चल रहा है। फिल्म की कहानी छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है और विक्की कौशल की अभिनय की भी प्रशंसा हो रही है।
Read more »
