हिमेश रेशमिया की 'बैडएस रविकुमार' ने पहले दिन कमाए 2.75 करोड़, 'लवयापा' पीछे छोड़ी

Bollywood News

हिमेश रेशमिया की 'बैडएस रविकुमार' ने पहले दिन कमाए 2.75 करोड़, 'लवयापा' पीछे छोड़ी
HIMESH RESHAMIABADASS RAVIKUMARBOX OFFICE
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 67 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 47%
  • Publisher: 53%

'बैडएस रविकुमार' ने पहले दिन 2.75 करोड़ कमाए हैं, जबकि 'लवयापा' ने महज 1.75 करोड़ कमाए। हिमेश रेशमिया की फिल्म 'बैडएस रविकुमार' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कहते हैं जब तक मंजिल न मिले, तब तक रुकना नहीं चाहिए, कुछ ऐसा ही है हिमेश रेशमिया का हिसाब-किताब। सलमान खान की फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' से हिमेश रेशमिया ने अपना सिंगिंग सफर तो पहले ही शुरू कर दिया था, लेकिन साल 2007 में उन्होंने अभिनय में भी अपना हाथ आजमाया। हिमेश की पहली फिल्म थी 'आपका सुरूर', जिसमें उनके साथ हंसिका मोटवानी दिखाई दीं। फिल्म का रिस्पांस तो ठीक ठाक था, लेकिन कमर्शियली बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म फ्लॉप हो गई। हीरो के रूप में उन्होंने कितनी बार ऑडियंस को इम्प्रेस करने की कोशिश की, लेकिन वह असफल रहे। अब वह पर्दे पर बैड ब्वॉय बनकर आए हैं। उनकी फिल्म 'बैडएस रविकुमार' 7 फरवरी को 'लवयापा' के साथ बॉक्स ऑफिस पर टकराई। हिमेश रेशमिया की फिल्म बैडएस रविकुमार के पहले दिन यानी कि फ्राइडे के बॉक्स ऑफिस के अर्ली आंकड़े सामने आ चुके हैं, जिन्हें जानकर आप भी पूरी तरह से हैरान हो जाएंगे। तो चलिए बिना देरी किए देख लेते हैं हिमेश रेशमिया की 'बैडएस रविकुमार' ने पहले दिन कितना कलेक्शन किया है। घेरलू बॉक्स ऑफिस पर बैडएस रविकुमार का हुआ इतना कलेक्शन हिमेश रेशमिया पर से फ्लॉप एक्टर का टैग बैडएस रविकुमार हटा देगी, इसकी तो गारंटी है। समीक्षकों से भले ही इस फिल्म को अच्छे रिव्यू मिले हो या फिर न मिले हो, लेकिन पहले दिन 'बैडएस रविकुमार' को थिएटर में ऑडियंस तो निश्चित रूप से भरभरकर मिली है, जो अभिनेता के हर दमदार डायलॉग पर सीटी मार रही है। डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर आते ही बैडएस रविकुमार ने तहलका मचा दिया है। यह भी पढ़ें: Badass Ravikumar Review: बहुत ही बैड है इंस्पेक्टर रवि की कहानी, थिएटर में बस एक चीज कर पाएंगे बर्दाश्त सैकनलिक.

कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, बैडएस रविकुमार ने फ्राइडे को खुशी कपूर और जुनैद खान की फिल्म 'लवयापा' से टकराने के बावजूद भी पहले दिन 2.75 करोड़ की ओपनिंग ली है। इस फिल्म के आगे लवयापा का पहले दिन ही दम निकल गया और मूवी महज 1.75 करोड़ तक ही कमा पाई। Photo Credit- Youtube ये बैडएस रविकुमार के अर्ली आंकड़े हैं, सुबह तक इन आंकड़ों में बदलाव देखने को मिल सकता है। फिल्म सुबह तक 4 करोड़ तक भी पहुंच सकती है। बैडएस रविकुमार ओपनिंग कलेक्शन 2.75 करोड़ रुपए लवयापा ओपनिंग कलेक्शन 1.75 करोड़ रुपए वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर हड़कंप मचा सकती है ये फिल्म हिमेश रेशमिया जो बैडएस रविकुमार से पहले 9 फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं, उन्हें अब जाकर पर्दे पर बतौर एक्टर सफलता मिली है। बैडएस रविकुमार ने एडवांस बुकिंग में टोटल 95.31 लाख तक की ही कमाई की थी। बॉक्स ऑफिस पर जिस तरह से इस फिल्म का पासा पलटा है, उससे ये अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है कि पहले वीकेंड पर मूवी बड़ा धमाका कर सकती है। Photo Credit- Youtube फिल्म की कहानी की बात करें तो ये इंस्पेक्टर रवि कुमार की कहानी है, जो सारे कायदे कानून तोड़ने में नंबर 1 है और जिंदगी में सिर्फ अपने उसूल मानता है, जिसकी वजह से उसे बार-बार सस्पेंड होना पड़ता है। मूवी में उन्हें जॉनी लीवर, संजय मिश्रा, सौरभ सचदेवा, कीर्ति कुल्हारी और प्रभु देवा जैसे कलाकारों का साथ मिला है। यह भी पढ़ें: Loveyapa Box Office Collection Day 1: आसान नहीं है Loveyapa का स्यापा, Badass Ravikumar के चक्कर में हुई ऐसी तैसी

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

HIMESH RESHAMIA BADASS RAVIKUMAR BOX OFFICE LOVEYAPA MOVIE REVIEW

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

सेंसर बोर्ड ने हिमेश रेशमिया की फिल्म 'बैडएस रवि कुमार' पर कैंची चलाईसेंसर बोर्ड ने हिमेश रेशमिया की फिल्म 'बैडएस रवि कुमार' पर कैंची चलाईहिमेश रेशमिया की फिल्म 'बैडएस रवि कुमार' का ट्रेलर काफी पसंद आ रहा है। फिल्म इस शुक्रवार को रिलीज होने वाली है। सेंसर बोर्ड ने फिल्म पर कैंची चलाई है और इसे UA 16+ सर्टिफिकेट दिया है।
Read more »

हिमेश रेशमिया की फिल्म 'बैड्स रवि कुमार' रिलीज से पहले ही हिट होने के कगारहिमेश रेशमिया की फिल्म 'बैड्स रवि कुमार' रिलीज से पहले ही हिट होने के कगारहिमेश रेशमिया की अपकमिंग फिल्म 'बैड्स रवि कुमार' रिलीज से पहले ही हिट होने का सफर तय कर रही है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से दर्शकों में अच्छी प्रतिक्रिया आ रही है। फिल्म के मेकर्स ने कम बजट में फिल्म तैयार की है और रिलीज से पहले ही बजट निकालने में कामयाब होने की उम्मीद जताई है। फिल्म के गाने और ट्रेलर ने पहले से ही दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित किया है।
Read more »

हिमेश रेशमिया की 'बैड्स रवि कुमार' रिलीज से पहले ही हिट साबित हो रही हैहिमेश रेशमिया की 'बैड्स रवि कुमार' रिलीज से पहले ही हिट साबित हो रही हैहिमेश रेशमिया की अपकमिंग फिल्म 'बैड्स रवि कुमार' रिलीज से पहले ही हिट होने की ओर बढ़ रही है. फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है, और पहले से ही फिल्म ने अपनी लागत निकाल ली है. फिल्म के मेकर्स ने कम बजट में फिल्म बनाई है और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स से पहले ही कमाई कर ली है. फिल्म के गाने भी अलग-अलग समय पर रिलीज किए जाएंगे जिससे फिल्म म्यूजिक स्ट्रीमिंग से भी कमाई कर पाएगी.
Read more »

Badass Ravi Kumar: जिस पब्लिक को बॉलीवुड ने भुलाया बैडएस रवि कुमार से हिमेश रेशमिया ने उसे गले लगायाBadass Ravi Kumar: जिस पब्लिक को बॉलीवुड ने भुलाया बैडएस रवि कुमार से हिमेश रेशमिया ने उसे गले लगायाहिमेश रेशमिया की बैडएस रविकुमार की कहानी और ट्रीटमेंट को लेकर बड़ी-बड़ी बहस हो सकती हैं. जितनी चाहे आलोचना भी हो सकती है. लेकिन इस एक्शन कॉमेडी की शुरुआत में ही हिमेश रेशमिया ने बता दिया है कि वो कोई मास्टरपीस नहीं बनाने जा रहे हैं.
Read more »

हिमेश रेशमिया की फिल्म 'बैडएस रवि कुमार' के 10 डायलॉग्सहिमेश रेशमिया की फिल्म 'बैडएस रवि कुमार' के 10 डायलॉग्सहिमेश रेशमिया की नई फिल्म 'बैडएस रवि कुमार' लोगों को काफी पसंद आ रही है। फिल्म के डायलॉग्स भी काफी पसंद किए जा रहे हैं। इस खबर में आपको फिल्म के 10 मजेदार डायलॉग्स बताए गए हैं।
Read more »

हिमेश रेशमिया की फिल्म 'बैडएस रवि कुमार' का बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शनहिमेश रेशमिया की फिल्म 'बैडएस रवि कुमार' का बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शनहिमेश रेशमिया की फिल्म 'बैडएस रवि कुमार' ने रिलीज के पहले दिन ही 1 करोड़ 85 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म का प्रदर्शन आमिर खान के बेटे जुनैद की फिल्म 'लवयापा' पर भारी पड़ने का नजर आ रहा है। फिल्म का बजट 20 करोड़ है और पहले दिन से ही यह फिल्म अपने बजट का 10 प्रतिशत कमाई कर रही है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:17:39