चौथे चरण का रण: BJP के सामने किला बचाने, कांग्रेस के लिए कुछ कर दिखाने की चुनौती

United States News News

चौथे चरण का रण: BJP के सामने किला बचाने, कांग्रेस के लिए कुछ कर दिखाने की चुनौती
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 142 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 60%
  • Publisher: 63%

LokSabhaElections2019 29 अप्रैल को होगा चौथे चरण का मतदान

लोकसभा चुनाव 2019 के रण में चौथे चरण की 71 संसदीय सीटों पर 29 अप्रैल यानी सोमवार को वोट डाले जाएंगे. इस चरण में बीजेपी के सामने अपने किले को बचाने की चुनौती है जबकि कांग्रेस के सामने कुछ कर दिखाने की. यही वजह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी तरह से चुनावी संग्राम में पसीना बहाने में जुटे हैं.

वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी खोई हुई सियासी जमीन को पाने के लिए दिन-रात एक किए हुए हैं. लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 9 राज्यों की 71 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी. इनमें बिहार की पांच, जम्मू कश्मीर की एक, झारखंड की तीन, मध्य प्रदेश की छह, महाराष्ट्र की 17, ओडिशा की छह, राजस्थान की 13, उत्तर प्रदेश की 13 और पश्चिम बंगाल की आठ सीटें शामिल हैं. चौथे चरण की जिन 71 सीटों पर वोटिंग होनी है, 2014 के लोकसभा चुनाव के नतीजों के लिहाज से इसे देखें तो बीजेपी ने विपक्ष का पूरी तरह से सफाया कर दिया था. 71 में से बीजेपी अकेले दम पर 45 सीटें जीतने में कामयाब रही थी. जबकि बीजेपी अपने सहयोगी दलों के साथ यानी एनडीए 56 सीटें जीतने में कामयाब रही थी. बीजेपी के अलावा शिवसेना को 9 और एलजेपी को 2 सीटें मिली थीं. वहीं, कांग्रेस को महज 2 सीटें मिली थीं, जिनमें मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा और पश्चिम बंगाल की बेहरामपुर सीट थी. छिंदवाड़ा से कमलनाथ और बेहरामपुर से अधीर रंजन चौधरी जीतने में कामयाब रहे थे. कांग्रेस के अलावा नवीन पटनायक की पार्टी बीजेडी 6 सीटें जीती थी. टीएमसी 6 और सपा 1 सीट जीती थी.ऐसे में चौथा चरण बीजेपी के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. बीजेपी के सामने अपनी 45 सीटों को बचाने की चुनौती है. जबकि राहुल गांधी के सामने कांग्रेस को दो सीटों से आगे बढ़ाने का चैलेंज है. राजस्थान की जिन 13 सीटों पर चुनाव हैं, उनमें कांग्रेस एक भी नहीं जीत पाई थी. ये सभी बीजेपी को मिली थीं. मध्य प्रदेश की जिन 6 सीटों पर चुनाव हैं, उनमें कांग्रेस एक सीट ही जीत सकी थी बाकी पांच सीटें बीजेपी को मिली थीं. ऐसे में कांग्रेस की नजर राजस्थान और मध्य प्रदेश के साथ महाराष्ट्र पर है. राजस्थान और मध्य प्रदेश में बदली सत्ता ने कांग्रेस को जीत की उम्मीद दे दी है. महाराष्ट्र की 17 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होनी है. 2014 के लोकसभा चुनाव में ये सभी 17 सीटें शिवसेना और बीजेपी जीतने में कामयाब रही थी. शिवसेना को 9 और बीजेपी को 8 सीटें मिली थीं. कांग्रेस और एनसीपी को एक भी सीट नहीं मिली थी. इस बार बदले हुए समीकरण में कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन ने शिवसेना-बीजेपी के दुर्ग भेदने की पूरी तैयारी कर रखी है. वहीं, झारखंड की तीन सीटों पर चुनाव होने हैं, ये सभी बीजेपी के पास हैं. इस बार कांग्रेस महागठबंधन के जरिए जीत की आस लगाए हुए है. उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर चौथे चरण के तहत मतदान होना है. 2014 में बीजेपी को इनमें से 12 और सपा को एक सीट मिली थी. इस बार सपा-बसपा गठबंधन से बीजेपी को कड़ी चुनौती मिल रही है. जबकि कांग्रेस भी कई सीटों पर जीत की आस लगाए हुए है. हालांकि बीजेपी की खास नजर बंगाल और ओडिशा पर है. बंगाल की जिन 8 सीटों पर चुनाव हैं इनमें से एक सीट बीजेपी और एक सीट कांग्रेस को मिली थी. बाकी 6 सीटें टीएमसी के खाते में गई थीं. इस बार बीजेपी अपनी सीटों को बढ़ाने में जुटी है. जबकि ओडिशा की जिन 6 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं, ये सभी सीटें बीजेडी के पास हैं. बीजेपी ओडिशा में अपनी जगह बनाने की कवायद में जुटी है. इस तरह चौथे चरण के तहत होने जा रहे मतदान में जहां बीजेपी के पास 45 सीटों की एक बड़ी संख्या को बरकरार रखने की चुनौती है, वहीं कांग्रेस 2014 के अपने सबसे बुरे प्रदर्शन को सुधारते हुए ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतने का प्रयास करेगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

चौथा चरण: कमलनाथ के बेटे नकुल सबसे रईस, 660 करोड़ से ज्यादा की संपत्तिचौथा चरण: कमलनाथ के बेटे नकुल सबसे रईस, 660 करोड़ से ज्यादा की संपत्तिचौथे चरण में 9 राज्यों की 71 सीटों के लिए 943 उम्मीदवार मैदान में हैं. इनमें से 928 उम्मीदवारों के एफिडेविट की जांच की गई. 210 (23%) उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं. 306 (33%) उम्मीदवार करोड़पति हैं. मध्यप्रदेश की छिंदवाड़ा सीट के कांग्रेस उम्मीदवार और सीएम कमलनाथ के बेटे नकुल के पास 660 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है. महाराष्ट्र की मुंबई उत्तर मध्य से कांग्रेस उम्मीदवार प्रिया सुनील दत्त के पास 96 करोड़ की संपत्ति है.
Read more »

चौथे चरण की 71 सीटों पर 210 उम्मीदवार दागी, फिरौती से हत्या तक के मामले दर्जचौथे चरण की 71 सीटों पर 210 उम्मीदवार दागी, फिरौती से हत्या तक के मामले दर्जएडीआर ने उम्मीदवारों के नामांकन के समय दाखिल किए गए शपथ पत्र के आधार पर यह रिपोर्ट जारी की है। BJP4India INCIndia LokSabhaEelctions2019
Read more »

हमीरपुर: चौथे चरण के ल‍िए सजा रण, बीजेपी और महागठबंधन में कड़ी टक्करहमीरपुर: चौथे चरण के ल‍िए सजा रण, बीजेपी और महागठबंधन में कड़ी टक्करHamirpur Constituency हमीरपुर लोकसभा सीट पर आजादी के बाद से अब तक 16 बार लोकसभा चुनाव हो चुके हैं. बीजेपी ने मौजूदा सांसद कुंवर पुष्पेंद्र स‍िंह चंदेल पर फ‍िर से दांव खेला है ज‍िन्हें गठबंधन की तरफ से बीएसपी के द‍िलीप कुमार स‍िंह से चुनौती म‍िल रही है. कांग्रेस ने प्रीतम स‍िंह लोधी को चुनावी मैदान में उतारा है.
Read more »

चौथे चरण में 9 राज्यों की 71 सीटों पर मतदान, BJP की होगी अग्निपरीक्षाचौथे चरण में 9 राज्यों की 71 सीटों पर मतदान, BJP की होगी अग्निपरीक्षालोकसभा चुनाव 2019 में तीन चरण की वोटिंग के बाद चौथे चरण के लिए चुनाव प्रचार तेज हो गए हैं. चौथे चरण में 9 राज्यों की 71 लोकसभा सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान होंगे. कांग्रेस, बीजेपी सहित तमाम राजनीतिक दलों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है.
Read more »

UP में चौथे चरण की 5 सुरक्षित सीटें, बदले चेहरे के साथ उतरी है BJPUP में चौथे चरण की 5 सुरक्षित सीटें, बदले चेहरे के साथ उतरी है BJPलोकसभा चुनाव के चौथे चरण में उत्तर प्रदेश की 13 संसदीय सीटों पर 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. इनमें 5 लोकसभा सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं और इन सभी पांचों सीटों पर बीजेपी का कब्जा है. एक बार फिर सियासी जंग फतह करने के लिए बीजेपी ने अपने पुराने चेहरे की जगह नए चेहरों पर दांव लगाया है.
Read more »

चौथे चरण के चुनाव में सबसे ज्यादा आपराधिक मामलों वाले उम्मीदवारचौथे चरण के चुनाव में सबसे ज्यादा आपराधिक मामलों वाले उम्मीदवारचुनाव आयोग को नामांकन दाखिल करते वक्त उम्मीदवारों की ओर से सौंपे गए खुद प्रमाणित किए गए हलफनामों के मुताबिक 210 उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले हैं. कुल 928 उम्मीदवारों में से 158 (17%) के खिलाफ खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले हैं.
Read more »

ओडिशा: चौथे चरण के चुनाव में सबसे अमीर है पिता-पुत्र की यह जोड़ी-Navbharat Timesओडिशा: चौथे चरण के चुनाव में सबसे अमीर है पिता-पुत्र की यह जोड़ी-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: ओडिशा में लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में ओडिशा कांग्रेस प्रमुख निरंजन पटनायक और उनके बेटे नवज्योति पटनायक सबसे अमीर उम्मीदवार हैं। दोनों ही चुनाव में उतरे हैं।
Read more »

लोकसभा चुनाव 2019: चौथे चरण में प्रदर्शन दोहराने के लिए एनडीए को चाहिए 79% स्ट्राइक रेटलोकसभा चुनाव 2019: चौथे चरण में प्रदर्शन दोहराने के लिए एनडीए को चाहिए 79% स्ट्राइक रेटतब राजग ने इन 71 सीटों में से 56 यानी 79 फीसदी सीटों पर कब्जा किया था। narendramodi AmitShah BJP4India INCIndia Election2019 LoksabhaElections2019
Read more »

लोकसभा चुनाव: चौथे चरण के बाद बदलेगी चुनाव प्रचार की रणनीति-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव: चौथे चरण के बाद बदलेगी चुनाव प्रचार की रणनीति-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: 29 अप्रैल को चौथे चरण के चुनाव के बाद बाकी के 169 सीटों पर सभी दलों का पूरा फोकस रह जाएगा। इसी के साथ दलों की चुनाव प्रचार की रणनीति में भी बदलाव देखने को मिलेगा।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 11:29:36