भारतीय क्रिकेट टीम में अचानक एक नए गेंदबाज को शामिल किया गया है। टीम में अर्शदीप सिंह की जगह एक गेंदबाज को कवर के तौर पर शामिल किया गया है।
मैनचेस्टर: लॉर्ड्स टेस्ट में 22 रन की हार के बाद टीम इंडिया अब मैनचेस्टर में होने वाले टेस्ट मैच में जीत हासिल करना चाहेगी। इंग्लैंड की टीम 5 मैचों की सीरीज के तीन टेस्ट खत्म होने के बाद 2-1 से आगे है। अब चौथे मैच से पहले टीम इंडिया जमकर तैयारी कर रही है। इससे पहले एक खबर आई कि भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को चोट आई है और वो चौथे टेस्ट से बाहर हो गए। अब अर्शदीप की जगह टीम में एक स्टार गेंदबाज को कवर के तौर पर शामिल किया गया है।अंशुल कम्बोज की टीम में एंट्रीइंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक तेज गेंदबाज अंशुल कम्बोज को भारत की इंग्लैंड दौरे के लिए टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। अर्शदीप सिंह मैनचेस्टर में होने वाले चौथे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। उनके गेंदबाजी वाले हाथ में गहरा कट लग गया है। कम्बोज इससे पहले इंडिया ए टीम का हिस्सा थे। उन्होंने पिछले महीने दो तीन-दिवसीय मैच खेले थे। उन्होंने दो मैचों में पांच विकेट लिए। कम्बोज ने अपनी गति और सटीक लाइन से सबको प्रभावित किया। उन्होंने हरियाणा के लिए 24 फर्स्ट क्लास मैचों में 79 विकेट लिए हैं। बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया कि अर्शदीप को गहरा कट लगा है और टांके लगे हैं। उन्हें पूरी तरह से ठीक होने में कम से कम दस दिन लगेंगे। सेलेक्टर्स ने कम्बोज को टीम में शामिल करने का फैसला किया है। इसके अलावा आकाश दीप की उपलब्धता पर भी संदेह है क्योंकि उन्हें ग्रोइन में खिंचाव है। टीम के विकेटकीपर ऋषभ पंत भी चोटिल हैं।प्रैक्टिस के दौरान लगी थी चोटअर्शदीप सिंह को अभ्यास के दौरान चोट लग गई। साई सुदर्शन के शॉट को रोकने की कोशिश में उनके हाथ में कट लग गया। उनके हाथ में टांके लगे हैं। अब उनका चौथे टेस्ट में खेलना मुश्किल है। अर्शदीप को अभी तक टेस्ट में मौका नहीं मिला है। लेकिन अगर टीम मैनेजमेंट किसी एक तेज गेंदबाज को आराम देने का फैसला करती है, तो वह डेब्यू कर सकते थे। भारत के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने कहा था, 'अर्शदीप को गेंदबाजी करते समय गेंद लगी। साई ने एक शॉट मारा और उन्होंने उसे रोकने की कोशिश की और बस कट लग गया। इसलिए हमें देखना होगा कि कट कितना गहरा है। जाहिर है, मेडिकल टीम उन्हें डॉक्टर के पास ले गई है और जाहिर है, अगर उन्हें टांके लगाने की जरूरत है या नहीं, तो यह अगले कुछ दिनों के लिए हमारी प्लानिंग के लिए महत्वपूर्ण होगा।'लॉर्ड्स में तीसरे टेस्ट के चौथे दिन, इंग्लैंड की पारी के 28वें ओवर में, आकाश दीप असहज महसूस करने के बाद ड्रेसिंग रूम में चले गए। टीम फिजियो के साथ, पेसर ने अपनी कमर पकड़ी और दर्द से कराह रहे थे। 28 साल के आकाश दीप को पहले भी चोटें लग चुकी हैं। ऋषभ पंत भी चोटिल हैंटीम के विकेटकीपर ऋषभ पंत भी चोटिल हैं। लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड की पहली पारी के दौरान जसप्रीत बुमराह की गेंद को पकड़ने की कोशिश में उनके बाएं हाथ की इंडेक्स फिंगर पर चोट लग गई। पंत दर्द में थे और उन्होंने बाकी टेस्ट में विकेटकीपिंग नहीं की। भारतीय टीम अपना चौथा टेस्ट मैच मैनचेस्टर में खेलेगी। यह 23 जुलाई से शुरू होगा।.
मैनचेस्टर: लॉर्ड्स टेस्ट में 22 रन की हार के बाद टीम इंडिया अब मैनचेस्टर में होने वाले टेस्ट मैच में जीत हासिल करना चाहेगी। इंग्लैंड की टीम 5 मैचों की सीरीज के तीन टेस्ट खत्म होने के बाद 2-1 से आगे है। अब चौथे मैच से पहले टीम इंडिया जमकर तैयारी कर रही है। इससे पहले एक खबर आई कि भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को चोट आई है और वो चौथे टेस्ट से बाहर हो गए। अब अर्शदीप की जगह टीम में एक स्टार गेंदबाज को कवर के तौर पर शामिल किया गया है।अंशुल कम्बोज की टीम में एंट्रीइंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक तेज गेंदबाज अंशुल कम्बोज को भारत की इंग्लैंड दौरे के लिए टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। अर्शदीप सिंह मैनचेस्टर में होने वाले चौथे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। उनके गेंदबाजी वाले हाथ में गहरा कट लग गया है। कम्बोज इससे पहले इंडिया ए टीम का हिस्सा थे। उन्होंने पिछले महीने दो तीन-दिवसीय मैच खेले थे। उन्होंने दो मैचों में पांच विकेट लिए। कम्बोज ने अपनी गति और सटीक लाइन से सबको प्रभावित किया। उन्होंने हरियाणा के लिए 24 फर्स्ट क्लास मैचों में 79 विकेट लिए हैं। बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया कि अर्शदीप को गहरा कट लगा है और टांके लगे हैं। उन्हें पूरी तरह से ठीक होने में कम से कम दस दिन लगेंगे। सेलेक्टर्स ने कम्बोज को टीम में शामिल करने का फैसला किया है। इसके अलावा आकाश दीप की उपलब्धता पर भी संदेह है क्योंकि उन्हें ग्रोइन में खिंचाव है। टीम के विकेटकीपर ऋषभ पंत भी चोटिल हैं।प्रैक्टिस के दौरान लगी थी चोटअर्शदीप सिंह को अभ्यास के दौरान चोट लग गई। साई सुदर्शन के शॉट को रोकने की कोशिश में उनके हाथ में कट लग गया। उनके हाथ में टांके लगे हैं। अब उनका चौथे टेस्ट में खेलना मुश्किल है। अर्शदीप को अभी तक टेस्ट में मौका नहीं मिला है। लेकिन अगर टीम मैनेजमेंट किसी एक तेज गेंदबाज को आराम देने का फैसला करती है, तो वह डेब्यू कर सकते थे। भारत के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने कहा था, 'अर्शदीप को गेंदबाजी करते समय गेंद लगी। साई ने एक शॉट मारा और उन्होंने उसे रोकने की कोशिश की और बस कट लग गया। इसलिए हमें देखना होगा कि कट कितना गहरा है। जाहिर है, मेडिकल टीम उन्हें डॉक्टर के पास ले गई है और जाहिर है, अगर उन्हें टांके लगाने की जरूरत है या नहीं, तो यह अगले कुछ दिनों के लिए हमारी प्लानिंग के लिए महत्वपूर्ण होगा।'लॉर्ड्स में तीसरे टेस्ट के चौथे दिन, इंग्लैंड की पारी के 28वें ओवर में, आकाश दीप असहज महसूस करने के बाद ड्रेसिंग रूम में चले गए। टीम फिजियो के साथ, पेसर ने अपनी कमर पकड़ी और दर्द से कराह रहे थे। 28 साल के आकाश दीप को पहले भी चोटें लग चुकी हैं। ऋषभ पंत भी चोटिल हैंटीम के विकेटकीपर ऋषभ पंत भी चोटिल हैं। लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड की पहली पारी के दौरान जसप्रीत बुमराह की गेंद को पकड़ने की कोशिश में उनके बाएं हाथ की इंडेक्स फिंगर पर चोट लग गई। पंत दर्द में थे और उन्होंने बाकी टेस्ट में विकेटकीपिंग नहीं की। भारतीय टीम अपना चौथा टेस्ट मैच मैनचेस्टर में खेलेगी। यह 23 जुलाई से शुरू होगा।
Ind Vs Eng India Vs England Ind Vs Eng Test Arshdeep Singh Anshul Kambhoj Added In Squad अंशुल कंबोज
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
आकाश दीप ने दिन खत्म होने से पहले उड़ाए डंडे... टीम इंडिया की जीत चौथे दिन हो चुकी है तयभारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच अब टीम इंडिया की पकड़ में आ चुका है। भारतीय टीम को जीत के लिए सिर्फ 7 विकेट की जरूरत है।
Read more »
एक तीर दो निशाने... जसप्रीत बुमराह ने अनिल कुंबले और कपिल देव का रिकॉर्ड कर दिया चकनाचूरटीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने लॉर्ड्स टेस्ट की दूसरी पारी में कमाल की गेंदबाजी करते हुए एक रिकॉर्ड को चकनाचूर कर दिया है।
Read more »
IND vs ENG: चौथे टेस्ट से पहले Team India के लिए बुरी खबर, स्टार तेज गेंदबाज हुआ चोटिलटीम इंडिया के सहायक कोच रयान टेन डोएशेट मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि गेंद को रोकते समय अर्शदीप सिंह के हाथ में चोट लगी है क्रिकेट | खेल समाचार
Read more »
अर्शदीप सिंह चोटिल हुए, चौथे टेस्ट में डेब्यू होगा मुश्किलटीम इंडिया के लेफ्ट आर्म पेसर अर्शदीप सिंह चौथे टेस्ट से पहले लंदन में प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए.
Read more »
टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में चलाई गई हनुमान चालीसा... चौथे टेस्ट से पहले खिलाड़ियों ने क्या किया ऐसा?भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में चौथे टेस्ट मैच में खेलने वाली है। इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने हनुमान चालिसा सुनी है।
Read more »
एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी : चौथे टेस्ट से पहले अर्शदीप सिंह चोटिलएंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी : चौथे टेस्ट से पहले अर्शदीप सिंह चोटिल
Read more »
