बदायूं के रोडवेज चौराहे से रविवार रात एक युवती को पांच लोग जबरन कार में ले गए। भीड़ और पुलिस चौकी की अनदेखी के बीच यह घटना हुई। 15 घंटे बाद पुलिस ने खुलासा किया कि युवती को ले जाने वाले उसके अपने परिजन थे, क्योंकि वह घर से नाराज होकर आई थी। पुलिस की शुरुआती लापरवाही पर सवाल उठे, क्योंकि परिजनों का तरीका गलत...
जागरण संवाददाता, बदायूं। शहर के रोडवेज चौराहे से सरेआम रविवार रात 11.30 बजे कार सवार पांच लोग युवती काे जबरन कार में डालकर ले गए। युवती चीखती चिल्लाती रहती, लेकिन वहां मौजूद भीड़ उसे बचाने नहीं आती। दस कदम की दूरी पर स्थित रोडवेज चौकी से कोई निकल कर नहीं आता। चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे बंद थे। मौके पर कुछ लोग वीडियो बना लेते हैं। कुछ देर बाद पहुंची चौकी पुलिस को जानकारी दी गई तो उन्होंने तलाश शुरू की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। 15 घंटे बीत जाने के बाद युवती बरामद नहीं हो सकी। लेकिन जांच में पुलिस को पता चला कि युवती को ले जाने वाले उसके स्वजन ही थे। वह नाराज होकर यहां आ गई थी, जिसे स्वजन ले गए। कुछ भी हो युवती को ले जाने का तरीका ठीक नहीं था। यह घटनाक्रम शहर के रोडवेज बस स्टैंड चौराहे का रविवार रात करीब 11.
30 बजे का है। पुलिस लाइंस चौराहे की ओर एक कार आकर रोडवेज चौराहे पर रुकती है। उससे करीब पांच लोग बाहर निकलते हैं। इसके बाद रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी एक युवती को खींच कर कार में डालने की कोशिश करने लगते हैं। युवती चीखती चिल्लाती है तो आसपास के लोग एकत्र हो जाते हैं। विरोध करने की कोशिश करने पर कार सवार लोग कहते हैं कि युवती उनकी भतीजी है, घर से चुपचाप चली आई है। यह सुनकर लोग पीछे हटते हैं, लेकिन इसी बीच युवती चिल्ला कर कहने लगती है कि वह उन लोगों को नहीं जानती है, यह लोग उसके रिश्तेदार नहीं है। इसके बाद जब तक लोग दोबारा उस ओर बढ़ते कि तब तक कार चालक फिल्मी स्टाइल में इतनी तेजी से कार मोड़ता है कि सामने कोई खड़ा होता तो गंभीर घायल हो जाता। कार मोड़ कर वह लोग युवती को लेकर फरार हो जाते हैं। मौके पर खड़े कुछ युवाओं ने कुछ दूर उस कार का पीछा भी किया, लेकिन वह उसे पकड़ नहीं सके। रोडवेज चौकी से दस कदम की दूरी से सरेआम युवती को उठा कर ले जाने की इस घटना की वहां मौजूद लोग निंदा करते रहे। बाद में पुलिस के पहुंचने पर कार नंबर के साथ पूरी घटना की जानकारी दी गई। पुलिस कर्मियों का दावा था कि कार का नंबर वायरलेस पर जारी कर दिया गया है, कार की तलाश की जा रही है। लेकिन देर रात तक और सोमवार को दोपहर तीन बजे तक कार मिली, न युवती की कोई जानकारी। देर शाम सिविल लाइंस के इंस्पेक्टर क्राइम सुपेंद्र मलिक ने बताया कि युवती अपने स्वजन से नाराज होकर चली आई थी। उसकी पहचान कर ली गई है। वह शाहजहांपुर के थाना जैतीपुर के गांव मड़वाझाला की रहने वाली है। उसके पिता का देहांत हो गया है, जबकि मां हास्पिटल में है। रविवार रात उसके चाचा व अन्य स्वजन उसे रोडवेज बस स्टैंड से ले गए थे। गंभीर मामले को बेहद हल्के में निपटाती रही पुलिस युवती को ले जाने के पांच से दस मिनट के भीतर रोडवेज चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। लेकिन पुलिस कर्मियों ने इस मामले में कोई गंभीरता नहीं दिखाई। यहां तक की अपने उच्चाधिकारियों तक को सूचना नहीं दी। किसी के कह देने मात्र से मान लिया कि युवती को उसके स्वजन ही ले गए थे। वहीं युवती ने सबके सामने चिल्ला कर इससे इन्कार किया था। दूसरी बात यह कि भले ही युवती को उसके स्वजन ही ले गए हों, लेकिन जिस तरह की उन्होंने घटना की, वह क्षेत्र में भय और आतंक का माहौल बनाने जैसी थी। काफी देर तक वहां मौजूद हर कोई डरा सहमा और इस घटना की चर्चा करता रहा। यह भी पढ़ें- 'जेल से आकर वो मुझे मार डालेगा...' बदायूं प्लांट के ऑपरेटर ने खोली 5 दबंग भाइयों की पोल, पुलिस ने दर्ज की FIR
Woman Forcibly Taken Roadways Square Incident Badaun Police Negligence Family Dispute Abduction Shahjahanpur Woman Uttar Pradesh Crime Badaun News Badaun Incident Woman Abduction Family Dispute India Police Negligence Badaun Roadways Bus Stand Abduction Woman Forced Into Car By Relatives Badaun Family Abduction Investigation Forced Family Intervention Badaun Roadways Chowk Badaun Girl Forcibly Taken From Bus Stand Family Dispute Badaun Bus Stop Alleged Abduction Badaun Shahjahanpur Girl Badaun Case Girl Taken By Family Badaun Badaun News Badaun Latest News Badaun News In Hindi Badaun Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
यूपी की एक और सड़क का होगा चौड़ीकरण, कानपुर वालों को जाम से मिलेगी राहतभारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एनएचएआइ द्वारा सड़क को दोनों ओर 10-10 मीटर चौड़ा किया जाएगा, जिससे यातायात सुगम होगा और पांच लाख से अधिक आबादी को सीधा लाभ मिलेगा।
Read more »
Bihar Board 10th Results:टॉप 10 में आए तो मिलेगा पैसा ही पैसा, बोर्ड ने किया बड़ा बदलावBSEB Matric Results 2026: बिहार बोर्ड ने मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 के टॉप 10 रैंकर्स के लिए पुरस्कार राशि दोगुनी कर दी है। कुल 139 छात्रों को सम्मानित किया जाएगा।
Read more »
मध्य पूर्व में तनाव का असर! देश की शीर्ष 10 में से सात कंपनियों का मार्केट कैप 1.75 लाख करोड़ रुपए घटामध्य पूर्व में तनाव का असर! देश की शीर्ष 10 में से सात कंपनियों का मार्केट कैप 1.75 लाख करोड़ रुपए घटा
Read more »
जम्मू एयरपोर्ट पर अब यात्रियों को मिलेगी सस्ती चाय और समोसे, कम दाम में ये चीजें भी मिलेंगी; देखें न्यू रेट लिस्टजम्मू एयरपोर्ट पर अब यात्रियों को किफायती दरों पर खाने-पीने की चीजें मिलेंगी, जैसे 20 रुपये का समोसा और 10 रुपये की पानी की बोतल।
Read more »
10 सालों से रिलीज के लिए तरस रही हैं Akshay Kumar की दो मूवीज, धूमधाम से हुआ था एलानसुपरस्टार अक्षय कुमार की दो बड़ी फिल्में ऐसी हैं, जो अनाउंसमेंट के 10 साल बाद भी रिलीज नहीं हो सकीं।
Read more »
UP PCS Result: यूपी पीसीएस का रिजल्ट घोषित, शीर्ष 10 में छह लड़कियां; नेहा पांचाल ने किया टॉपयूपी पीसीएस का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। टॉप 10 में छह लड़कियां हैं। नेहा पांचाल ने टॉप किया है। आज सामान्य अध्ययन के विषयों की होगी परीक्षा उत्तर प्रदेश
Read more »
