'गुलाल' और 'पटियाला हाउस' जैसी फिल्मों में काम कर चुके सवि सिद्धू इन दिनों सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करके अपना परिवार चला रहे हैं.
इन दिनों सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करके अपना परिवार चला रहे हैं. एक साक्षात्कार में उन्होंने अपनी हालत का खुलासा किया. इस खबर के सामने आने के बाद,एक साथ कई ट्वीट करके सवि को सैल्यूट किया. कश्यप ने कहा कि शराबी बनने या अपना समय बर्बाद करने के बजाय उन्होंने अपनी गरिमा के साथ जीवन व्यतीत करने का निर्णय लिया है.
अनुराग ने कहा कि उनके मन में सवि के लिए सम्मान है. कश्यप ने अपने ट्वीट में लिखा,"ऐसे कई एक्टर हैं जिनके पास काम नहीं है. एक अभिनेता के तौर पर मैं सवि सिद्धू का सम्मान करता हूं. मैंने उन्हें तीन बार काम करने का मौका दिया. नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी वॉचमैन का काम किया करते थे, मैं एक बार ऐसे एक्टर से मिला था जो गलियों में भेलपुरी बेचा करता था, मुझे पता है कि ब्लैक फ्राइडे के एक्टर जो रिक्शा चलाया करते थे, सलाम बॉम्बे के लीड रोल करने वाले भी यही किया करते थे." अनुराग ने सवि के साथ तीन फिल्मों में काम किया है - गुलाल, ब्लैक फ्राइडे और पांच. उन्होंने अपने ट्वीट में कहा,"वॉचमैन का काम भी एक जॉब है, मुझे नहीं लगता कि कोई काम छोटा या बड़ा होता है. कम से कम वह भीख तो नहीं मांग रहा है. मैं वास्तव में मानता हूं कि चैरिटी कोई कला या कलाकार नहीं बनाती. सवि जैसी लाखों कहानियां हैं. आप इन जैसे कलाकारों की मदद करना चाहते हैं तो आपको उनके कला के लिए पैसे चुकाकर उनकी मदद करनी चाहिए. केवल मेरे ट्वीट कर देने से काम नहीं चलेगा. मैंने अपनी जिंदगी में कई नए एक्टर के साथ काम किया है. हम सभी अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनकर फैसले लेते हैं. सिनेमा में जाएं और फिल्मों के टिकट खरीदकर सवि सिद्धू जैसे कलाकारों की मदद करें. बस मुझे इतना ही कहना है. धन्यवाद." गौरतलब है कि एक मीडिया रिपोर्ट में सोमवार को दावा किया कि वह एक हाउसिंग सोसाइटी में एक वॉचमैन की नौकरी कर रहे हैं. उनकी वित्तीय हालत इतनी अच्छी नहीं है कि वह फिल्म देख सके. एक वीडियो साक्षात्कार में सवि ने कहा,"मैं अमित जी और धर्म जी से बहुत प्रभावित हूं. लेकिन लोगों ने मुझे बताया कि मैं अपनी पहचान बनाऊंगा. मैं मलाड में इस उम्मीद से एक बिल्डिंग में वॉचमैन की नौकरी करता हूं कि मेरा बैंक बैलेंस बढ़ जाएगा और फिल्म-निर्माता मुझे एक और अवसर देंगे. मुझे पता है कि वे मुझे इनकार नहीं करेंगे. मुझे हमेशा से उनके सकारात्मक जवाब मिला है. वे मेरा इंतजार कर रहे हैं...मैं आ रहा हूं."
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मुजफ्फरपुर शेल्टरहोम कांड: ED ने कुर्क की ब्रजेश ठाकुर की करोड़ों की संपत्तिशेल्टर होम की लड़कियों के यौन शोषण का मामला टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (टीआईएसएस) की रिपोर्ट से पहली बार प्रकाश में आया था. यह रिपोर्ट अप्रैल 2018 में राज्य के सामाजिक कल्याण विभाग को सौंपी गई थी.
Read more »
न्यूजीलैंड की मस्जिद में गोलीबारी, 6 लोगों की मौत, कई लोगों के घायल होने की खबरन्यूजीलैंड की एक मस्जिद में गोलीबारी का मामला सामने आया है. इसमें 6 लोगों की मौत हो गई है. जबकि कई लोगों के घायल होने की खबर है. बताया जा रहा है कि हमलावर अभी भी सक्रिय है.
Read more »
LIVE: न्यूजीलैंड की 2 मस्जिदों में अंधाधुंंध फायरिंग, 9 लोगों की मौत, कई घायलLatest Hindi News ताज़ा हिन्दी समाचार, आज तक ख़बरें - india's Best News Channel, Aaj Tak Breaking News, Latest News Headlines and Breaking News ख़बरें, Hindi News Channel website, Today's Headlines, from India and World, Covering Business, Politics,Sports खेल, Entertainment, Bollywood News.
Read more »
श्रद्धालुओं पर हुई लड्डुओं की बौछार, लठमार होली आजनंदगांव के हुरियारों के होली खेलने के लिए बरसाना आने का निमंत्रण स्वीकार करने की खुशी में गुरुवार को बरसाना के श्रीजी
Read more »
प्रधानमंत्री की तस्वीर वाले विज्ञापन हटाने की मांग, कांग्रेस चुनाव आयोग की शरण मेंनई दिल्ली। कांग्रेस ने हवाई अड्डों, रेलवे स्टेशनों और पेट्रोप पंपों पर लगे प्रधानमंत्री की तस्वीर वाले विज्ञापनों के मुद्दे पर शुक्रवार को चुनाव आयोग का रुख किया और कहा कि हर जगह से ऐसे विज्ञापनों को हटा दिया जाना चाहिए।
Read more »
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, की क्राइस्टचर्च मस्जिद हमले की कड़ी निंदा- Amarujalaक्रिकेट जगत में शोक की लहर, की क्राइस्टचर्च मस्जिद हमले की कड़ी निंदा ChristchurchMosqueAttack
Read more »
गुजरात कांग्रेस की वेबसाइट हैक, कथित सैक्स टेप से हार्दिक की तस्वीर अपलोड की गई- Amarujalaहार्दिक पटेल के कांग्रेस में शामिल होने के कुछ ही दिन बाद अज्ञात लोगों ने गुजरात कांग्रेस की आधिकारिक वेबसाइट को हैक कर लिया और उनकी फोटो अपलोड कर दी। HardikPatel_ INCIndia IYC congress gujaratcongresswebsitehacked
Read more »
पाई-पाई को मोहताज हुआ यह एक्टर, सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर चला रहा घरकभी फिल्में ठुकराता था यह बॉलीवुड एक्टर। अब गार्ड की नौकरी से चला रहा रोजी-रोटी।
Read more »
