प्रवर्तन निदेशालय ने मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर की 7.30 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति को कब्ज़े में लिया (JurmAajTak, itsparvezsagar )
प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार को मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर के 26 भूखंड और तीन वाहनों समेत 7.30 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति कुर्क कर ली है. ईडी ने पिछले साल अक्टूबर में इस संदर्भ में पीएमएलए के तहत एक मामला दर्ज किया था.
इसके अलावा प्रवर्तन निदेशालय ने 37 खातों में जमा राशि, म्यूचुअल फंड और बीमा पॉलिसियों में निवेश संबंधी कई अहम दस्तावेज भी चल अचल संपत्ती के साथ कुर्क किए हैं. ये संपत्तियां आरोपी ब्रजेश ठाकुर और उसके परिवार की हैं. प्रवर्तन निदेशालय ने कहा कि सरकार और अन्य की ओर से ठाकुर के एनजीओ को मिले धन को उसने और उसके परिवार के सदस्यों ने बेईमानी से निकाल लिया ताकि खुद के लिये अवैध संपत्ति बना सके. प्रवर्तन निदेशालय के मुताबिक जांच के दौरान मिले दस्तावेजों से खुलासा हुआ है कि अन्य स्रोतों से दान और सरकारी सहायता से एनजीओ को वित्त वर्ष 2011-12 से 2016-17 के दौरान सात करोड़ 57 लाख 48 हजार 820 रुपये मिले. एजेंसी ने कहा कि ठाकुर और उसके परिवार के सदस्यों ने अपने व्यक्तिगत लाभ और अपने नाम पर अचल और चल संपत्तियां खरीदने के लिये इस धन का गबन किया. एजेंसी ने बताया कि एनजीओ के खाते से आरोपी द्वारा संचालित दैनिक समाचार पत्र ‘प्रात: कमल’ के खाते में तकरीबन 1.53 करोड़ रुपये अंतरित किये. इस रकम का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर चल और अचल संपत्तियां खरीदने और ठाकुर के बेटे मेहुल आनंद की मेडिकल शिक्षा की फीस का भुगतान करने के लिये किया गया. ईडी ने आरोप लगाया कि ठाकुर और उसके परिवार के सदस्यों के बैंक खातों में काफी नकदी पाई गई, जिसके बारे में वे नहीं बता सके. ईडी के अनुसार उसका एनजीओ अपने लक्ष्यों और उद्देश्यों से पूरी तरह भटक गया है. शेल्टर होम को चलाने वाले एनजीओ के मालिक ब्रजेश ठाकुर समेत 11 लोगों के खिलाफ मई 2018 में मामला दर्ज किया गया था. इस मामले की जांच बाद में सीबीआई को सौंप दी गई थी. मेडिकल जांच में शेल्टर होम में रहने वाली 42 में से 34 लड़कियों के यौन उत्पीड़न की पुष्टि हुई थी. इस मामले में लड़कियों ने ब्रजेश समेत अन्य लोगों पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. इस खुलासे ने बिहार की राजनीति में भी हंगामा खड़ा कर दिया था.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
आकाश अंबानी की शादी में जुटे देश-विदेश के दिग्गज, देखें फोटोदेश के शीर्ष उद्योगपति मुकेश अंबानी के पुत्र आकाश हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका के साथ विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। आकाश की शाही शादी में शामिल होने के लिए दुनियाभर के मेहमान भारत पहुंच चुके हैं। इन मेहमानों में कॉर्पोरेट, बॉलीवुड, राजनीति और खेल जगत की प्रसिद्ध हस्तियां पहुंचीं। अंबानी परिवार की खुशियों में शामिल होने के लिए संयुक्त राष्ट्र के पूर्व प्रमुख बान की मून और ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर, भारतीय क्रिकेट के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान भी पहुंचे। सभी दिग्गजों ने शादी के दौरान निभाई जाने वाले रस्मों का आनंद लिया और बाराती बनकर जमकर थिरके भी। बारात आज जियो वर्ल्ड सेंटर पहुंचेगी, जहां पर आकाश और श्लोका की शादी संपन्न होगी।
Read more »
Lok Sabha Election 2019 Full Schedule : लोकसभा चुनाव में आपकी सीट पर कब होगी वोटिंग, पढ़ें पूरी डिटेलचुनाव आयोग ने रविवार को लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है. जिसके मुताबिक पहले चरण में 11 अप्रैल को 20 राज्यों की 91 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. इनमें आंध्र प्रदेश की 25, यूपी की 8, बिहार की 4, महाराष्ट्र की 7, अरुणाचल प्रदेश की 2, असम की 5, छत्तीसगढ़ की 1, जम्मू-कश्मीर की 2, मणिपुर की 1, मेघालय की 2, मिज़ोरम की 1, नागालैंड की 1, ओडिशा की 4, सिक्किम की 1, उत्तराखंड की 5, पश्चिम बंगाल की 2, लक्षद्वीप की 1, तेलंगाना की 17, त्रिपुरा की 1 और अंडमान की 1 सीटें शामिल हैं.
Read more »
VVIP हेलीकॉप्टर घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, फ्रांस में जब्त की बिचौलिए मिशेल की प्रॉपर्टीईडी ने वीवीआईपी हेलीकॉप्टर खरीद घोटाले के आरोपी और मनी लॉड्रिंग मामले में गिरफ्तार हुए वकील गौतम खेतान के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की.
Read more »
ब्राजील के स्कूल में गोलीबारी में आठ की मौत, दो हमलावरों ने की खुदकुशी- Amarujalaल में अज्ञात बंदूकधारी ने घुसकर अंधाधुंध गोलियां चलाईं। worldnews brazilschoolshooting worldcrime Brazil Brazil shooting
Read more »
