चोरी की बाइक से खुली दरिंदगी की गुत्थी: 300 CCTV ने ऐसे पकड़े गए कोयंबटूर गैंगरेप गैंग के गुनहगार

Coimbatore Gang Rape Case News

चोरी की बाइक से खुली दरिंदगी की गुत्थी: 300 CCTV ने ऐसे पकड़े गए कोयंबटूर गैंगरेप गैंग के गुनहगार
Coimbatore Rape Case Latest NewsCoimbatore NewsCrime News
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 75 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 50%
  • Publisher: 51%

Coimbatore Gang Rape Case: कोयंबटूर गैंगरेप मामले में पुलिस ने 300 से ज्‍यादा सीसीटीवी फुटेज की जांच की. चोरी की मोटरसाइकिल पर तीनों युवक मौके पर पहुंचे थे. कॉलेज की स्‍टूडेंट एयरपोर्ट के पास कार में अपने दोस्‍त के साथ बैठी थी. युवकों ने कार का शीशा फोड़कर दोनों को बाहर निकाला और फिर वारदात को अंजाम दिया.

नई दिल्‍ली. तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुए दिल दहला देने वाले गैंगरेप केस में तीनों आरोपियों को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद धर दबोचा. बड़ा सवाल यह है कि आखिर पुलिस वारदात के बाद कैसे इन युवकों तक पहुंची? इस मामले की तहकीकात में पुलिस ने 300 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले.

दरअसल, आरोपियों ने वारदात से पहले चोरी की TVS 50 और एक iPhone भी लूटा था. इन्हीं सुरागों ने पुलिस को अपराधियों तक पहुंचाया. चोरी की बाइक और एयरपोर्ट रोड के CCTV फुटेज में दिखे तीनों संदिग्धों की पहचान मिलते ही पुलिस ने मेट्टुपालयम इलाके में उनके संभावित ठिकानों पर निगरानी बढ़ा दी. आखिरकार, सोमवार रात करीब 10.40 बजे पुलिस ने उन्हें वेल्लाकिनारू इलाके में घेर लिया. जब टीम ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की, तो तीनों ने पुलिस पर हमला कर दिया. आत्मरक्षा में पुलिस ने उनके पैरों में गोली मारी, जिससे तीनों घायल हो गए और पकड़ लिए गए. एक पुलिस कांस्टेबल भी इस झड़प में घायल हुआ. फिलहाल तीनों आरोपियों और घायल कांस्टेबल का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है. कोयंबटूर पुलिस कमिश्नर ए. सरवण सुंदर ने कहा कि यह गिरफ्तारी सटीक तकनीकी निगरानी और लोकल इंटेलिजेंस का नतीजा है. जांच जारी है, और पुलिस अब आरोपियों के पुराने मामलों की भी छानबीन कर रही है. घटना 2 नवंबर की रात की है, जब ये तीनों आरोपी सतीश उर्फ करुप्पासामी, उसका भाई कार्ति उर्फ कालीश्वरन और उनका रिश्तेदार गुना उर्फ थवासी चोरी की एक टू-व्हीलर पर कोयंबटूर एयरपोर्ट रोड की तरफ जा रहे थे. रास्ते में उन्होंने शराब पी और एक कार में बैठे कपल को देखा. बताया जाता है कि उन्होंने पहले पत्थरों से कार की खिड़कियां तोड़ीं और छात्रा के दोस्त पर धारदार हथियार से हमला किया. इसके बाद छात्रा को पास के अंधेरे और सुनसान इलाके में खींच ले गए, जहां उन्होंने वारदात को अंजाम दिया. घायल युवक ने रात करीब 11.20 बजे पुलिस को फोन कर मदद मांगी. पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और छात्रा को अस्पताल ले जाकर इलाज शुरू करवाया. साथ ही, उसे मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग भी दी गई.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

Coimbatore Rape Case Latest News Coimbatore News Crime News Latest News कोयंबटूर गैंग-रेप केस

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

ऑफिस में घुसे और कर दिया लड़कों पर खूनी हमला, डरा देने वाला CCTV वीडियो वायरलऑफिस में घुसे और कर दिया लड़कों पर खूनी हमला, डरा देने वाला CCTV वीडियो वायरललातूर में पुराने रंजिश के चलते कुणाल मोहिते और एक साथी ने प्राइवेट ऑफिस में घुसकर अजय खिच्ची और विकास कतारी पर कोयते से हमला किया. दोनों गंभीर रूप से घायल हुए और अस्पताल में भर्ती हैं. घटना का CCTV फुटेज वायरल है. पुलिस ने आरोपियों पर BNS की धाराओं में FIR दर्ज कर जांच शुरू की है.
Read more »

मेट्रो में हर साल 300 से 500 CCTV खराब, दिल्ली-NCR में सुरक्षा को लेकर चौंकाने वाली स्टडीमेट्रो में हर साल 300 से 500 CCTV खराब, दिल्ली-NCR में सुरक्षा को लेकर चौंकाने वाली स्टडीदिल्ली मेट्रो में हर साल 300 से 500 सीसीटीवी कैमरे खराब पाए गए हैं। आरटीआई से मिली जानकारी के अनुसार, 2020 से 2024 के बीच यह संख्या चिंताजनक रही।
Read more »

Winter shopping: जहानाबाद में यहां लगी सबसे सस्ते कंबल की मार्केट,मात्र 300 में सर्दी हो जाएगी बेअसरWinter shopping: जहानाबाद में यहां लगी सबसे सस्ते कंबल की मार्केट,मात्र 300 में सर्दी हो जाएगी बेअसरसर्दी का मौसम आते ही चौराहे पर दूसरे प्रदेश से आए कंबल के व्यापारी सस्ते गर्म कपड़ों की सेल लगा लेते हैं. जो पंजाब, और हिमाचल प्रदेश के होते हैं. खास बात यह है कि इनके कंबल ठंढी भगाने में काफी असरदार हैं.
Read more »

मेट्रो में खराब CCTV कैमरों का आरोप, DMRC ने खोल दिया चिठ्ठा, गिन-गिन कर बतायामेट्रो में खराब CCTV कैमरों का आरोप, DMRC ने खोल दिया चिठ्ठा, गिन-गिन कर बतायामेट्रो में खराब CCTV कैमरों का आरोप, DMRC ने खोल दिया चिठ्ठा, गिन-गिन कर बताया कितनी मुस्तैद है सुरक्षा
Read more »

Shimla Mirch Ki Kheti: गमले में करें ₹300 किलो वाली इस सब्जी की खेती, 21 दिनों में लद जाएंगे फल, देखें Phot...Shimla Mirch Ki Kheti: गमले में करें ₹300 किलो वाली इस सब्जी की खेती, 21 दिनों में लद जाएंगे फल, देखें Phot...Shimla Mirch Ki Kheti: ठंड में शिमला मिर्च की खेती गमले में आसानी से की जा सकती है. सही बीज, जैविक खाद, पानी और देखभाल से तीन हफ्ते में शिमला मिर्च उगने लगती है.आइये जानते हैं कैसे इसके बीजों का चयन करें.
Read more »

Bengaluru Outrage: CCTV Captures Maid Savagely Beating Puppy Goofy To Death In Apartment LiftBengaluru Outrage: CCTV Captures Maid Savagely Beating Puppy Goofy To Death In Apartment LiftBengaluru maid Pushpalatha was caught on CCTV brutally killing her employers puppy, Goofy, inside a lift. The owner, Rashi Poojari, filed an FIR for cruelty (BNS) and theft.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 09:47:04