चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय टीम का विकेटकीपर कौन होगा? रिपोर्ट्स के अनुसार, ऋषभ पंत चयन में सबसे आगे हैं, लेकिन केएल राहुल भी एक विकल्प हैं. संजू सैमसन का चयन कम संभावनाओं पर है. जसप्रीत बुमराह की चोट के कारण टीम मैनेजमेंट उनकी उपलब्धता को लेकर चिंतित हैं.
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम चैंपियंस ट्रॉफी में किस विकेटकीपर के साथ जाएगी इसको लेकर किसी के मन में शायद ही कोई सवाल है. ऋषभ पंत ही पहली पसंद होंगे लेकिन उनके अलावा किसे चुना जाए चयनकर्ताओं के सामने यह सवाल है. टी20 में धमाल मचाने वाले संजू सैमसन को शायद मौका नहीं मिलेगा. जानकारी के मुताबिक दूसरे विकेटकीपर के तौर पर केएल राहुल को चुना जा सकता है. संजू सैमसन ने पिछले साल टी20 इंटरनेशनल में शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने 2024 में 436 रन बनाए.
इस स्टार खिलाड़ी ने टी20 में लगातार दो शतक जमाकर रिकॉर्ड बनाया और ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने. इतना ही नहीं एक साल में टी20 इंटरनेशनल में क्रिकेट में 3 शतक लगाने वाले पहले भारतीय भी बने. यह प्रदर्शन उनके चैंपियंस ट्रॉफी की दावेदारी को मजबूत करता है लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार वह 50 ओवर के मेगा टूर्नामेंट के लिए चयन की दौड़ में नहीं हैं. RevSportz की एक रिपोर्ट के अनुसार चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में विकेटकीपर-बल्लेबाज की जगह के लिए दो नामों पर विचार किया जा रहा है. सबसे पहला नाम तो ऋषभ पंत का है जिसे लेकर कोई चर्चा नहीं होगी. दूसरा नाम केएल राहुल का आ रहा है. इस खिलाड़ी ने पंत की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम के लिए विकेटकीपर की भूमिका निभाई थी. राहुल ने 2024 के वनडे वर्ल्ड कप में भारत के लिए विकेटकीपर-बल्लेबाज की भूमिका निभाई थी और उसमें बेहतरीन प्रदर्शन किया था. बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप मुकाबलों से होंगे बाहर ! RevSportz की एक रिपोर्ट के अनुसार जसप्रीत बुमराह 9 फरवरी से शुरू होने वाली इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से लगभग बाहर हो चुके हैं. टीम मैनेजमेंट उनकी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में उपलब्धता को लेकर भी चिंतित है. रिपोर्ट के अनुसार बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी की टीम का हिस्सा होंगे लेकिन उनकी चोट गंभीर हुई तो वह टूर्नामेंट के शुरुती मुकाबलों से बाहर रह सकते है. बुमराह नॉकआउट मैचों के लिए जरूर उपलब्ध होंगे
CHALLENGERS TROPHY ऋषभ पंत केएल राहुल संजू सैमसन जसप्रीत बुमराह भारतीय टीम क्रिकेट
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पूरा शेड्यूल जारीICC ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। टूर्नामेंट 19 फरवरी से 9 मार्च तक पाकिस्तान में होगा। भारतीय टीम दुबई में अपने सभी मैच खेलेगी।
Read more »
दुबई में फाइनल खेलने के लिए क्वालीफाई करेगा भारतभारतीय टीम 15 मैचों की चैंपियंस ट्रॉफी में भाग ले रही है। भारतीय टीम के सभी ग्रुप स्टेज के मुकाबले दुबई में खेले जाएंगे। अन्य टीमों के मैच पाकिस्तान में होंगे।
Read more »
विक्रांत केनी होंगे दिव्यांग चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम के कप्तानविक्रांत रविंद्र केनी को दिव्यांग चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया है। भारतीय दिव्यांग क्रिकेट परिषद ने 17 सदस्यीय भारतीय टीम का एलान किया है।
Read more »
चैंपियंस ट्रॉफी ऐलान तारीखचैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का ऐलान कब होगा इसके बारे में जानकारी
Read more »
टेस्ट सीरीज के बाद चैंपियंस ट्रॉफी का सिरदर्दभारतीय क्रिकेट टीम को टेस्ट सीरीज के बाद आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम का चयन करना होगा। इस चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चयनकर्ताओं को तेज गेंदबाजों का चयन करना होगा।
Read more »
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम का एलानचैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम का एलान जल्द ही होने वाला है। मोहम्मद शमी की वापसी और रोहित शर्मा के नेतृत्व में टीम का प्रदर्शन देखने लायक होगा।
Read more »
