चुनाव आयोग (ECI) आज (रविवार) दोपहर 3:00 बजे नई दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर होने वाली 'वोटर अधिकार यात्रा' से पहले हो रही है। बिहार Dainik...
CEC ज्ञानेश कुमार बोले- हमारे लिए न कोई पक्ष, न विपक्ष; सभी राजनीतिक दल बराबरचुनाव आयोग नई दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहा है। चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार ने कहा- हमारे लिए न कोई पक्ष और न विपक्ष है। सभी सभी राजनीतिक दल बराबर हैं। शनिवार को EC ने कहा था कि वोटर लिस्ट पर सवाल उठाना गलत है। EC ने प्रेस नोट जारी में कहा कि लिस्ट तैयार करने की प्रक्रिया में राजनीतिक दल शामिल रहते हैं। पार्टियों के बूथ लेवल एजेंट्स ने ड्राफ्ट लिस्ट सही से नहीं देखी और समय रहते आपत्ति भी दर्ज नहीं कराई। राहुल ने 7 अगस्त को EC पर वोट चोरी के आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था, 'वोट चोरी हो रहे हैं। हमारे पास सबूत है कि चुनाव आयोग चोरी में शामिल है। वे भाजपा के लिए ऐसा कर रहे हैं।' राहुल गांधी ने 7 अगस्त को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके चुनाव आयोग पर वोटर लिस्ट में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया था। 7 अगस्त: राहुल का आरोप- EC ने BJP के साथ चुनाव चुराया राहुल गांधी ने वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर 1 घंटे 11 मिनट तक 22 पेज का प्रेजेंटेशन दिया। राहुल ने स्क्रीन पर कर्नाटक की वोटर लिस्ट दिखाते हुए कहा कि वोटर लिस्ट में संदिग्ध वोटर मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के नतीजे देखने के बाद हमारा शक पुख्ता हुआ कि चुनाव में चोरी हुई है। मशीन रीडेबल वोटर लिस्ट नहीं देने से हमें भरोसा हुआ कि EC ने भाजपा के साथ मिलकर महाराष्ट्र चुनाव चोरी किया है। हमने यहां वोट चोरी का एक मॉडल पेश किया। मुझे लगता है इसी मॉडल का प्रयोग देश की कई लोकसभा और विधानसभा सीटों पर हुआ।कर्नाटक की महादेवपुरा असेंबली सीट की वोटर लिस्ट स्क्रीन पर दिखाते हुए राहुल ने कहा कि यहां के 6.
5 लाख वोट में से 1 लाख वोटों की चोरी हुई है। कांग्रेस के रिसर्च में यहां एक लाख के करीब गलत पते और एक ही पते पर बल्क वोटर और डुप्लीकेट वोटर्स का पता चला। कर्नाटक में हमें 16 सीटों पर जीत मिलती, लेकिन हम सिर्फ 9 सीटों पर जीते। हमने इन सात हारी हुई सीटों में से एक सीट पर जांच-पड़ताल की, वो सीट थी बेंगलुरु सेंट्रल। इस सीट पर कांग्रेस को 6,26,208 वोट मिले। भाजपा को 6,58,915 वोट मिले। दोनों पार्टियों को मिले वोटों का अंतर सिर्फ 32,707 था। वहीं जब महादेवपुरा असेंबली सीट पर वोटिंग हुई तो दोनों पार्टियों के बीच वोट का अंतर 1,14,046 का रहा। राहुल ने कहा- इस हिसाब से देखें तो 1 लाख से ज्यादा वोटों की चोरी हुई। ये वोट चोरी पांच प्रकार से की गई थी।महाराष्ट्र में चंद महीने में लाखों मतदाताओं के नाम सूची में जोड़े गए, जो काफी चिंताजनक है। 40 लाख वोटर रहस्यमयी हैं। यहां पांच महीने में कई वोटर जोड़े गए। वोटर लिस्ट को लेकर चुनाव आयोग को जवाब देना चाहिए। उन्हें बताना चाहिए कि क्या वोटर लिस्ट सही है या गलत। शाम पांच बजे के बाद वोटर टर्नआउट का बढ़ना भी हैरान करने वाला है। शाम पांच बजे के बाद वोटिंग क्यों बढ़ी? चुनाव आयोग इसका जवाब दे। कांग्रेस पार्टी ने वोटों की धांधली के मामले में चुनाव आयोग से सवाल पूछे हैं, लेकिन आयोग ने एक भी जवाब नहीं दिया। हमें वोटों की चोरी पकड़ने में छह महीने का वक्त लगा है।ये गड़बड़ियां इसलिए हैं क्योंकि चुनाव आयोग वोटर्स का डेटा उपलब्ध नहीं कराता। उन्होंने आरोप लगाया कि इस वजह से वोटों की चोरी हो रही है। हरियाणा में कांग्रेस की हार के लिए उन्होंने इन गड़बड़ियों को ही जिम्मेदार बताया।राहुल ने बताया कि लाखों पेपर्स की मैनुअली चेकिंग के बाद हमने ये सबूत जुटाए हैं। अगर इन पेपर्स को एक गड्डी बनाकर रख दिया जाए तो यह 7 फीट ऊंचा हो जाएगा। सबूतों को जुटाने में करीब 6 महीने का वक्त लगा। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि चुनाव आयोग ने जानबूझकर हमें नॉन मशीन रीडेबल पेपर्स मुहैया कराए, ताकि इन्हें मशीन से स्कैन न किया जा सके।राहुल का दावा- वोटर लिस्ट में एक ही शख्स कई जगह नजर आया। हर बार उसका बूथ नंबर अलग था। 11 हजार संदिग्ध ऐसे हैं, जिन्होंने तीन-तीन बार वोट डाला। ये लोग कहां से आ रहे हैं?राहुल का दावा- बेंगलुरु सेंट्रल में 40 हजार से ज्यादा वोटर्स का पता फर्जी पाया गया। उन पतों पर कोई नहीं रह रहा था, तो फिर वोट किसने डाला। एक ही पते पर 46 वोटर्स हैं।राहुल का तीसरा दावा- एक पते पर कई वोटर्स मिले। बूथ नंबर 470 पर लिस्टेड 35 नंबर के घर पर 80 मतदाता मिले। वहीं ऐसे ही दूसरे घर में एक साथ 46 वोटर्स लिस्ट किए गए।राहुल का दावा- 4132 वोटर्स ऐसे थे जिनकी वोटर आईडी में तस्वीर इनवैलिड थी। कुछ तस्वीरें इतनी छोटी थीं कि उन्हें पहचानना मुश्किल था, तो फिर उन्होंने वोट कैसे डाल दिया।70 साल की शकुन रानी ने एक महीने के अंदर दो बार वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए फॉर्म 6 भरा। एक बार उनकी तस्वीर दूर से खींची गई थी। दूसरी बार उन्होंने जूम करके तस्वीर लगाई। फॉर्म 6 वह फॉर्म है जिससे कोई भी नया मतदाता, यानी जिसने पहले कभी वोटर कार्ड नहीं बनवाया है। वह अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए आवेदन करता है।2 अगस्त: संविधान की रक्षा करने वाली संस्था को मिटा दिया गया राहुल ने कहा कि संविधान की रक्षा करने वाली संस्था को मिटाकर उस पर कब्जा कर लिया गया है। हमारे पास ऐसे सबूत हैं जो पूरे देश को दिखा देंगे कि चुनाव आयोग जैसी संस्था का कोई अस्तित्व ही नहीं है। यह गायब हो गई है। उन्होंने कहा- चुनाव आयोग जैसी संस्था ठीक से काम नहीं करती। आपको जानकर हैरानी होगी कि चुनाव आयोग जो दस्तावेज उपलब्ध कराता है, उन्हें स्कैन या कॉपी नहीं किया जा सकता। चुनाव आयोग मतदाता सूची पर स्कैन और कॉपी प्रोटेक्शन क्यों लागू करता है?राहुल ने कहा- मैं इसे हल्के में नहीं बल्कि सौ प्रतिशत प्रमाण के साथ कह रहा हूं। जैसे ही हम इसे जारी करेंगे, पूरे देश को पता चल जाएगा कि चुनाव आयोग भाजपा के लिए वोट चुराने का काम कर रहा है। हमें मध्य प्रदेश चुनाव, लोकसभा चुनाव में शक था, महाराष्ट्र चुनाव के दौरान हमारा शक और बढ़ गया।राहुल ने कहा- चुनाव आयोग ने कर्नाटक की एक सीट पर धोखाधड़ी कराई। हमारे पास इसके 100% सबूत हैं। एक ही निर्वाचन क्षेत्र में 50, 60 और 65 साल के हजारों नए वोटरों को सूची में जोड़ा गया है और 18 साल से ज्यादा उम्र के वोटरों को सूची से हटा दिया गया है। उन्होंने कहा- हमे अभी एक सीट की जांच में यह गड़बड़ी मिली। मुझे पूरा यकीन है कि हर सीट पर यही नाटक चल रहा है। मैं चुनाव आयोग को एक मैसेज देना चाहता हूं। अगर आपको लगता है कि आप इससे बच निकलेंगे, तो ये आपकी गलतफहमी है।भाजपा की आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने दावा किया कि सोनिया गांधी का नाम भारत की वोटर लिस्ट में तब शामिल हुआ, जब वे भारतीय नागरिक भी नहीं थीं। वहीं, भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि रायबरेली में एक ही घर पर 47 वोटर्स कैसे रजिस्टर किए गए, राहुल और सोनिया को कभी ये नाम नहीं दिखे।7 लोगों की मौत, कई घायल; हिमाचल के कुल्लू में भी बादल फटने से तबाहीUP में बाढ़ में फंसी गर्भवती की नाव पर मौत; MP में नदियां उफान परहरियाणवी ने फहराया तिरंगा, माइनस 30 डिग्री तापमान, हाड़ गलाती ठंड और बर्फीली हवाएं झेलीभारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने कहा- हुमायूं का मकबरा के किसी हिस्से को नुकसान नहींनागौर में उमस सता रही, अधिकतम तापमान 37 डिग्री पहुंचाबीजेपी कार्यकर्ताओं ने टारगेट से 11 लाख कम पौधे लगाए'शेर अकेले जाते हैं' कहकर गया बेटा नहीं लौटापाली में अच्छे मानसून की आस, भरेगा जवाई बांध!हरियाणा में कांग्रेस मानसून सत्र से पहले बनाएगी CLP लीडर
Election Commission Of India Election Commission Rahul Gandhi Vote Fraud Rahul Gandhi Vote Chori
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
राजनीतिक दलों की तरह काम कर रहा चुनाव आयोग : टीएस सिंहदेवराजनीतिक दलों की तरह काम कर रहा चुनाव आयोग : टीएस सिंहदेव
Read more »
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जमीन से निकलती आग वाला वीडियोसोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन कोई न कोई हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आता है, जो लोगों को कुछ पलों के लिए चौंका देता है.
Read more »
ट्रंप के परमाणु पनडुब्बी भेजने के फ़ैसले पर रूस अभी तक चुप क्यों है?ट्रंप के परमाणु पनडुब्बी तैनात करने के फ़ैसले पर अभी तक न रूसी राष्ट्रपति कार्यालय, न रूसी विदेश मंत्रालय और न ही रक्षा मंत्रालय की ओर से कोई प्रतिक्रिया आई है.
Read more »
बिहार में 65 लाख वोट हट गए पर आरजेडी-कांग्रेस के एजेंटों को एक भी गलती क्यों नहीं मिली?अगर चुनाव आयोग लोगों का नाम हटा दे तो गड़बड़ी की शिकायत, और न हटाए तो इसकी शिकायत कि फर्जी वोट बनाकर चुनाव जीता जा रहा है.
Read more »
राहुल गांधी के आरोपों का EC करेगी पर्दाफाश?चुनाव आयोग आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा. दोपहर तीन बजे चुनाव आयोग की PC. वोट चोरी के आरोपों का जवाब Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
ECI LIVE: 'चुनाव आयोग के लिए कोई पक्ष या विपक्ष नहीं, सभी समकक्ष', SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग की प्रेस वार्ताचुनाव आयोग ने रविवार को नेशनल मीडिया सेंटर में एक प्रेस वार्ता की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा, &39;भारत के संविधान के अनुसार 18 वर्ष की आयु प्राप्त करने वाले
Read more »
