खराब मौसम के कारण वैष्णो देवी यात्रा पंजीकरण स्थगित
कटरा, 17 अगस्त । जम्मू-कश्मीर में हो रही बारिश और खराब मौसम के कारण माता वैष्णो देवी की यात्रा में परेशानी हो रही है। इसे देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने रविवार को यात्रा पंजीकरण को दो घंटे के लिए रोक दिया है। बोर्ड ने बताया कि मौसम ठीक होने पर पंजीकरण फिर से शुरू होगा। Advertismentबोर्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि यात्रा पंजीकरण को सभी काउंटरों पर अगले दो घंटे के लिए स्थगित किया गया है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने एक्स पोस्ट में लिखा, खराब मौसम के कारण, सभी यात्रा काउंटरों पर यात्रा पंजीकरण अस्थायी रूप से 2 घंटे के लिए निलंबित कर दिया गया है। तीर्थयात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे आगे की घोषणाओं के लिए अपडेट रहें। वैष्णो देवी यात्रा पर हर दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। अचानक मौसम बिगड़ने की वजह से पहाड़ी रास्तों पर फिसलन और खतरे की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि जैसे ही मौसम सामान्य होगा, पंजीकरण प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी जाएगी। इससे पहले, शनिवार को खराब मौसम के कारण यात्री रोपवे सेवा को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया था। श्राइन बोर्ड ने एक्स पोस्ट में जानकारी देते हुए लिखा था, जय माता दी। खराब मौसम के कारण यात्री रोपवे सेवा अस्थायी रूप से स्थगित कर दी गई है। रोपवे का संचालन सुबह लगभग 9:30 बजे फिर से शुरू होने की उम्मीद है। वहीं, 14 अगस्त को भारी बारिश के कारण, हिमकोटि ट्रैक को तीर्थयात्रियों और बैटरी चालित वाहनों, दोनों के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था। श्राइन बोर्ड ने तीर्थयात्रियों को आधिकारिक निर्देशों का पालन करने और ग्राउंड स्टाफ के साथ सहयोग करने की सलाह दी थी। --आईएएनएस पीएसके/एएस डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.
इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कटरा में भारी बारिश के कारण वैष्णो देवी में बाणगंगा के पास हुआ भयंकर लैंडस्लाइड, घायलों को अस्पताल में किया भर्तीViral Videos: जम्मू-कश्मीर में स्थित प्रसिद्ध वैष्णो देवी यात्रा के रास्ते में एक बड़ा हादसा हो गया Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
Vaishno Devi Weather: वैष्णो देवी जाने का है प्लान तो जान लें मौसम का हाल, तेज बारिश के कारण यात्रा मार्ग बंदसोमवार को मां वैष्णो देवी की यात्रा सुचारू रूप से जारी रही हालांकि बारिश के कारण कुछ बाधाएं आईं। सुरक्षा कारणों से बैटरी कार मार्ग को कुछ समय के लिए बंद किया गया था लेकिन बाद में खोल दिया गया। श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक यात्रा की और विभिन्न उपलब्ध सेवाओं का लाभ उठाया। 27 जुलाई को 24534 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे जबकि 28 जुलाई को 12800 श्रद्धालु...
Read more »
राजस्थान में टूटा 70 साल का रिकॉर्ड, हिमाचल में भी बारिश से तबाही; पहाड़ से मैदान तक बुरा हालमानसून के कारण पहाड़ी और मैदानी इलाकों में जीवन अस्त-व्यस्त है। जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा 3 अगस्त तक स्थगित है वहीं केदारनाथ यात्रा भी भूस्खलन के कारण रुकी है। हिमाचल में बादल फटने की घटनाएं हुई हैं और राजस्थान में भारी वर्षा से 16 जिलों के स्कूल बंद हैं। श्री अमरनाथ यात्रा को भारी बारिश के कारण स्थगित कर दिया गया...
Read more »
Amarnath Yatra 2025: अमरनाथ यात्रा एक हफ्ते पहले की गई बंद, अचानक क्यों लेना पड़ा ऐसा फैसला?वार्षिक अमरनाथ यात्रा खराब मौसम और मार्गों की बिगड़ती स्थिति के कारण समय से पहले ही स्थगित कर दी गई है। यह यात्रा 9 अगस्त को रक्षाबंधन पर समाप्त होने वाली थी लेकिन तीन दिन पहले ही रोक दी गई। अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के कारण मार्गों की मरम्मत की आवश्यकता...
Read more »
लोकसभा में SIR को लेकर गतिरोध बरकरार, चर्चा की मांग पर अड़ा विपक्ष, कार्यवाही मंगलवार तक स्थगितविपक्षी सदस्यों की नारेबाजी के कारण सदन की कार्यवाही पहले दो बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी और फिर मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
Read more »
एसआईआर के विरोध में राहुल गांधी-तेजस्वी यादव की 'वोट अधिकार यात्रा' स्थगितएसआईआर के विरोध में राहुल गांधी-तेजस्वी यादव की 'वोट अधिकार यात्रा' स्थगित
Read more »
