LokSabhaElections2019 सत्ता की कुर्सी किसे मिलेगी यह तो 23 मई को काउंटिंग के बाद ही पता चलेगा, लेकिन इससे पहले ही ExitPoll यह बता देंगे कि हवा का रुख किस ओर है रिपोर्ट: vishwadadan
लोकतंत्र का महापर्व लोकसभा चुनाव 19 मई को खत्म हो रहा है. इस चुनाव में जहां नेशनल डेमोक्रेटिक एलाएंस वाली मोदी सरकार फिर से पांच साल के सपने देख रही है, वहीं पिछले विधानसभा चुनावों में तीन राज्य जीतने वाली कांग्रेस पार्टी भी उम्मीद लगाए बैठी है.
हालांकि सत्ता की कुर्सी किसे मिलेगी यह तो 23 को काउंटिंग के बाद ही पता चलेगा. लेकिन इससे पहले ही एग्जिट पोल यह बता देंगे कि हवा का रुख किस ओर है. आज शाम 4 बजे से एग्जिट पोल सामने होंगे, जो संकेत देंगे कि आखिर इस बार किसकी सरकार बन सकती है. कई देशों में एग्जिट पोल का चलन 1940 के दशक से होने लगा था, भारत में एग्जिट पोल का खाका 1960 में खींचा गया है. इसे सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ डेवलपिंग सोसायटीज ने तैयार किया था. लेकिन 1980 के मध्य में उस वक्त चार्टर्ड अकाउंट से पत्रकार बने प्रणय रॉय ने मतदाताओं की नब्ज टटोलने की कोशिश की थी. यह भारत में एग्जिट पोल की शुरुआत थी. शुरुआती दौर में जो भी एक्जिट पोल होते थे वे इंडिया टुडे मैग्जीन में प्रमुखता से छापे जाते थे. 1996 हुए लोकसभा चुनाव में सीएसडीएस ने एग्जिट पोल में खंडित जनादेश के संकेत दिए थे जोकि बिलकुल सटीक थे. इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर तो उभरी, लेकिन बहुमत से दूर रही. राष्ट्रपति ने अटल बिहारी वाजपेयी को सरकार बनाने को आमंत्रित किया. सरकार बनी, लेकिन महज 13 दिन में ही यह सरकार गिर गई है. इसके बाद एचडी देवेगौड़ा और इंद्र कुमार गुजराल ने मिलकर यूपीए की सरकार बनाई.1990 के दशक में टेलीविजन का प्रसार और राजनीतिक अनिश्चितता ने चुनाव के बाद एग्जिट पोल को लोकप्रिय बना दिया. 1998 के लोकसभा चुनावों में लगभग हर प्रमुख समाचार टीवी चैनल ने एग्जिट पोल किए. 1998 के लोक सभा चुनाव में चार बड़ी चुनावी सर्वे करने वाली एजेंसियां India Today/CSDS, DRS, Outlook/AC Nielsen और Frontline/CMS ने अपने सर्वे में बीजेपी नीत एनडीए को बड़ी पार्टी बताई थी, लेकिन 272 के जादुई आंकड़े तक नहीं पहुंचाया था. एग्जिट पोल में एनडीए को 214-249 के बीच सीटें और कांग्रेस नीत यूपीए को 145-164 सीटें मिलने का अनुमान था. इस चुनाव में NDA को 252 और कांग्रेस को 166 सीटें ही मिली थीं. ऐसे ही पोल 1999 लोक सभा चुनाव के पहले हुए थे. इसमें India Today/insight, HT-AC Nielsen, Times poll/DRS, Pioneer-RDI और Outlook/CMS जैसी एजेंसियों ने एनडीए को 300 सीटें मिलने का अनुमान लगाया. इस चुनाव में अटल बिहारी वाली एनडीए को 296 सीटें मिली थीं. जबिक यूपीए को 134 सीटें मिली थीं. जबकि सर्वे में 132-150 सीटें मिलने का गणित लगाया गया था. सर्वे एजेंसियों ने तीसरे नंबर पर आने वाली पार्टी को 34-95 तक समेट दिया था जबकि यहां अनुमान पूरी तरह से फेल हो गया था. तीसरे नंबर की पार्टी को 113 सीटें मिली थी.चुनावी सर्वे एजेंसियों के लिए 2004 का लोक सभा सबसे ज्यादा निराश करने वाला था. इस चुनाव में सारी एजेंसियों के आकलन फेल हो गए थे. इसे सबसे बड़ा फेल्योर माना गया. सभी एजेंसियों ने 'इंडिया शाइनिंग' का नारा देने वाली एनडीए को दोबारा जनादेश मिलने का अनुमान लगाया था. रिजल्ट के दिन एनडीए 200 का आंकड़ा भी नहीं छू पाई थी. 1999 में कारगिल युद्ध जीतने के बाद भी एनडीए 189 सीटों तक सिमट कर रह गई थी. इस चुनाव में 222 सीटें हासिल करने वाली यूपीए ने समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के सहयोग से सत्ता हासिल की. 2009 का लोकसभा चुनाव भी एक तरह से सर्वे एजेंसियों का फेल्योर रहा. इस चुनाव में एजेंसियों ने UPA को 199 और NDA को 197 सीटें मिलने का कयास लगाया था. जबकि यूपीए जबरदस्त बढ़त लेते हुए 262 संसदीय सीटों पर लोगों का विश्वास जीतने में कामयाब रही. एनडीए को 159 सीटों पर संतोष करना पड़ा था.2014 का लोक सभा चुनाव में मोदी लहर का अनुमान एग्जिट पोल्स में दिखा था. ज्यादातर एग्जिट पोल्स में सभी ने भाजपा नीत एनडीए की जीत को सुनिश्चत करार दिया था. इसमें एक एजेंसी ने एकदम सही कयास लगाया था. एजेंसी ने बीजेपी को 291 और एनडीए को 340 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था. रिजल्ट के दिन 543 सीटों में से बीजेपी को 282 और एनडीए को 336 सीटें मिलीं थीं. इसमें यूपीए 59 सीटों पर सिमट कर रह गई थी. जबकि अनुमान 97-135 सीटें मिलने का था. इसमें कांग्रेस को 44 सीटें मिली थीं.रविवार का शाम को फिर से राजनीतिक पंडित अपना चुनावी गणित लगाएं. रविवार को 2019 लोकसभा के आखिरी चरण के चुनाव खत्म हो जाएंगे. शाम 6 बजे से तमाम टीवी चैनल्स एग्जिट पोल लेकर आएंगे. पर असल नतीजे के लिए आपको 23 मई तक इंतजार करना पड़ेगा. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
यह कंपनी UP में करेगी 500 करोड़ निवेश, साथ ही चीनी मिल भी खोलेगीकंपनी विभिन्न खाद्य उत्पादों के उत्पादन के लिए कंपनी द्वारा स्वयं लगभग 10,000 टन चीनी का उपयोग किया जाएगा, जबकि बाकी 5000 टन खुले बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी.
Read more »
Lok Sabha Election 2019: कौन तोड़ेगा चुनावी चक्रव्यूह का सातवां द्वार?– News18 हिंदीseventh and final phase of lok sabha election 2019, अंतिम चरण में 19 मई को आठ राज्यों की 59 सीटों पर वोटिंग होगी. उत्तर प्रदेश-13, पंजाब की सभी 13, पश्चिम बंगाल की नौ, बिहार व मध्य प्रदेश की आठ-आठ, हिमाचल प्रदेश की सभी चार, झारखंड की तीन एवं चंडीगढ़, 2014 के लोकसभा चुनाव में इन 59 सीटों में से सबसे ज्यादा 33 सीटें बीजेपी के पास थीं. टीएमसी के पास नौ, कांग्रेस के पास तीन और अन्य के पास 14 सीटें थीं.
Read more »
हां, मोदी को ज्यादा गालियां पड़ती हैं लेकिन उनके काम ही ऐसे हैं: मायावती
Read more »
पूर्वांचल का यह गैंगस्टर है दाऊद इब्राहिम का गुरू, शिष्य ही बन गया जान का दुश्मनअपराध की दुनिया में दोस्ती कब दुश्मनी और अदावत कब याराने में तब्दील हो जाए कोई नहीं जानता। जिस गुरू की ऊंगली पकड़कर दाऊद ने जुर्म का पाठ पढ़ा वो अचानक अपने ही गुरू की जान का दुश्मन बन बैठा।
Read more »
लगातार भाषण से सिद्धू का गला खराब, अभी चुनावी रैलियों से रहेंगे दूरचुनाव रैलियों में लगातार भाषण देने के कारण कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू का गला खराब हो गया है। उन्हें कुछ दिन के
Read more »
JAC 12th result 2019: झारखंड बोर्ड का 12वीं का साइंस, कॉमर्स का रिजल्ट जारी– News18 हिंदीJAC Result 2019 JAC 10th result and JAC 12th result jacresults.com, JAC 10th 12th result 2019, झारखंड बोर्ड रिजल्ट 2019, झारखंड बोर्ड 10 रिजल्ट 2019, झारखंड बोर्ड 12 रिजल्ट 2019
Read more »
चुनावी सर्वेक्षण प्रकाशित करने वाले तीन मीडिया संगठनों को चुनाव आयोग का कारण बताओ नोटिसतीन मीडिया संगठनों ने हाल ही में लोकसभा सीटों पर हार जीत के अनुमान के आधार पर संभावित आंकड़े प्रस्तुत कर यह बताया था कि चुनाव में किस दल को कितनी सीटें मिलने का अनुमान है.
Read more »
ममता बोलीं, प्रचार का समय घटाने का फैसला चुनाव आयोग का नहीं मोदी का हैप. बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच मचा सियासी संग्राम खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। MamataOfficial AmitShah narendramodi KolkataViolence WestBengalClashes electioncommisionofindia
Read more »
यदि केंद्र में बनी मेरी सरकार तो 6000 रुपए प्रति माह के बदले दूंगी सरकारी नौकरी: मायावती– News18 हिंदीतब कांग्रेस ने कहा था कि इस स्कीम के तहत गरीबों को हर साल 72,000 रुपये (6 हजार प्रति महीना) दिए जाएंगे और इससे भारत के 20 फीसदी सबसे गरीब लोगों (5 करोड़ परिवारों) को लाभ मिलेगा. कांग्रेस इस योजना के द्वारा अर्थव्यवस्था में 'नोट वापसी' भी करना चाहती है.
Read more »
घोसी के रण में राय बनाम राजभर, जातीय समीकरण से किसकी होगी नैया पारपूर्वांचल की घोसी लोकसभा सीट एक दौर में कल्पनाथ राय की कर्मभूमि रही है. 2014 में मोदी लहर में बीजेपी पहली बार यहां कमल खिलाने में कामयाब रही थी. इस बार बीजेपी ने अपने मौजूदा संसद हरिनारायण राजभर को चुनावी मैदान में एक बार फिर उतारा है. जबकि गठबंधन ने अतुल राय और कांग्रेस ने बालकृष्ण चौहान को मैदान में उतारकर मुकाबले को रोचक बना दिया है.
Read more »
