चुनावी मुद्दा: क्या प्रदूषण पर किसी ने बात की ?

United States News News

चुनावी मुद्दा: क्या प्रदूषण पर किसी ने बात की ?
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 BBC News Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 129 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 55%
  • Publisher: 51%

सरकारी और गैर-सरकारी रिपोर्ट्स की मानें तो साल 2017 में प्रदूषण की वजह से भारत में 12 लाख लोग मारे गए.

सरकारी और गैर-सरकारी, दोनों तरह की रिपोर्ट्स की मानें तो साल 2017 में प्रदूषण की वजह से देशभर में 12 लाख लोगों की मौत हुई थी. प्रदूषण भारतीय शहरों के लिए एक बड़ी समस्या बनता जा रहा है. भारत में चुनाव हो रहे हैं, लेकिन राजनीतिक पार्टियों के लिए यह कोई चुनावी मुद्दा नहीं है.

पिछले साल दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की वैश्विक सूची में कानपुर सबसे ऊपर था. चुनावी मौसम है, देश भर में राजनीतिक पार्टियां वोटरों को लुभाने के लिए रैलियां कर रही हैं. कानपुर भी इससे अछूता नहीं है. पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दो पूर्व मुख्यमंत्री, अखिलेश और मायावती ने यहां रैली की, लेकिन इनमें से किसी ने भी प्रदूषण का मुद्दा नहीं उठाया. ठंड के दिनों में प्रदूषण से जुड़ी ख़बरें मीडिया में खूब जगह पाती हैं. उत्तर भारत के कई शहरों के आसमान में धुंध की चादर और प्रदूषण की परत नज़र आती है. लोगों को सांस तक लेने में परेशानी होती है. लोग सुबह सैर करना बंद कर देते हैं.पिछले साल मई के महीने में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कानपुर को दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बताया था. यह हवा में पीएम 2.5 की मात्रा पर केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के आधार पर कहा गया था. पीएम 2.5 के कण इतने छोटे होते हैं कि वे फेफड़ों की गहराई तक पहुंच जाते हैं, जिससे लोगों को दिल और सांस से जुड़ी गंभीर बीमारी होने का ख़तरा रहता है. विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक प्रति क्यूबिक मीटर हवा में पीएम 2.5 की 25 माइक्रोग्राम तक की मात्रा को सुरक्षित समझा जाता है. हालांकि भारतीय अधिकारी इसे 60 माइक्रोग्राम तक सुरक्षित मानते हैं. पिछले साल जब दुनिया के सबसे प्रदूषण शहरों की सूची तैयार की जा रही थी, तब कानपुर में पीएम 2.5 की मात्रा 173 माइक्रोग्राम थी. आईआईटी कानपुर के इनवायरमेंटल इंजीनियर प्रोफेसर सच्चिदानंद त्रिपाठी कहते हैं कि इस सूची में सिर्फ कानपुर का ही नाम नहीं था. वो कहते हैं,"शीर्ष 50 सबसे प्रदूषित शहरों में वाराणसी, लखनऊ और प्रयागराग सहित गंगा के किनारे बसे हुए 20 से अधिक शहरों के नाम थे. एक के बाद एक आंकड़े यह बता रहे हैं कि प्रदूषण एक बड़ी समस्या है और हवा की गुणवत्ता बहुत ख़राब है." प्रोफेसर सच्चिदानंद त्रिपाठी वायु प्रदूषण की कई वजहें गिनाते हैं, जैसे निर्माण कार्य, धूल, उद्योग और वाहनों से निकलने वाले ज़हरीले धुएं, खेतों में जलाई जाने वाली पराली आदि. वो कहते हैं,"ये भी हमारे शहरों की हवा को ज़हरीला बना रहे हैं, जिससे पीएम 2.5 और पीएम 10 की मात्रा बढ़ती जा रही है."कानपुर के सबसे बड़े अस्पताल जीएसवीएस मेडिकल कॉलेज के फेफड़ा रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ. आनंद कुमार कहते हैं,"साल 2015 में हमने एक साल में 40 हज़ार मरीज़ों को देखा. पिछले साल यह संख्या बढ़कर 60 हज़ार हो गई. यहां आने वाले सभी मामले किसी न किसी तरह से प्रदूषण से जुड़े थे." मरीज़ों की सबसे आम शिकायत सांस लेने में हो रही तकलीफ से जुड़ी होती है. गले में खराश, इंफेक्शन, छाती का भारी लगना और खांसी जैसी समस्याएं भी सुनने को मिलती हैं. डॉ. आनंद बताते हैं कि उनके पास वे लोग ज़्यादा आते हैं जो खुले में काम करते है या रहते हैं, जैसे ट्रैफिक पुलिस, ड्राइवर, सफ़ाई कर्मी, सड़कों पर सामान बेचने और रहने वाले ग़रीब.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

BBC News Hindi /  🏆 18. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

कम्प्यूटर बाबा ने प्रज्ञा की तुलना रावण से और शिवराज की शकुनी से कीकम्प्यूटर बाबा ने प्रज्ञा की तुलना रावण से और शिवराज की शकुनी से कीबोले- दिग्विजय सिंह की जीत के लिए 7000 साधु करेंगे हठ योग, फिर करेंगे रोड शो 13 अखाड़ों के साधू 7 मई को आएंगे भोपाल | loksabha chunav 2019 computer baba hatyog in bhopal
Read more »

सीएम की चुनावी रैली में जा रही कार खाई में गिरी, पांच भाजपा कार्यकर्ताओं की मौतसीएम की चुनावी रैली में जा रही कार खाई में गिरी, पांच भाजपा कार्यकर्ताओं की मौतहिमाचल: सीएम की चुनावी रैली को जा रही कार खाई में गिरी, पांच की मौत jairamthakurbjp BJP4Himachal LoksabhaElections2019
Read more »

चक्रवात फोनी: ओडिशा में मृतकों की संख्या 34 पहुंची, CM ने राहत पैकेज की घोषणा कीचक्रवात फोनी: ओडिशा में मृतकों की संख्या 34 पहुंची, CM ने राहत पैकेज की घोषणा कीएक अधिकारी ने यह जानकारी दी.इस तूफान के चलते बड़े पैमाने पर बर्बादी हुई है और सैकड़ों लोगों को पानी एवं बिजली के अभाव से गुजरना पड़ रहा है.
Read more »

ममता की इच्छा- 56 इंच से फूलकर 112 इंच की हो जाए मोदी की छातीममता की इच्छा- 56 इंच से फूलकर 112 इंच की हो जाए मोदी की छातीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सबसे तीखा हमला करने वाले में शुमार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि उनकी इच्छा है कि मोदी का 56 इंच का सीना दोगुना होकर 112 इंच का हो जाए क्योंकि वह चाहती हैं कि सभी लोगों का स्वास्थ्य बेहतर हो।
Read more »

सोशल मीडिया पर की राज ठाकरे की बुराई, कार्यकर्ताओं ने की पिटाई, उठक-बैठक लगवाईसोशल मीडिया पर की राज ठाकरे की बुराई, कार्यकर्ताओं ने की पिटाई, उठक-बैठक लगवाईमहाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के कार्यकर्ताओं की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस वीडियो में
Read more »

ट्विटर पर हुई धोनी की बेटी के किडनैपिंग की बात, माही को सावधान रहने की चेतावनीट्विटर पर हुई धोनी की बेटी के किडनैपिंग की बात, माही को सावधान रहने की चेतावनीMS Dhoni Daughter Ziva Dhoni: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा को किडनैप करने की धमकी दी है।
Read more »

प्रवर्तन निदेशालय ने जब्त की मेहुल चोकसी की 151 करोड़ की संपत्तिप्रवर्तन निदेशालय ने जब्त की मेहुल चोकसी की 151 करोड़ की संपत्तिप्रवर्तन निदेशालय(ED) ने पंजाब नेशनल बैंक के 13,000 करोड़ के घोटाले के सह आरोपी मेहुल चोकसी और गीतांजलि ग्रुप के स्वामित्व वाली की 151 करोड़ की संपत्ति जब्त की है. ईडी ने यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट 2002 के तहत यह कार्रवाई की है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 10:18:24