लोकसभा चुनाव 2019 पहला ऐसा चुनाव होगा, जिसमें सोशल मीडिया, अप्रवासी भारतीय और थर्ड जेंडर महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। INCIndia BJP4India ElectionCommission socialmedia Elections2019 LokSabhaElections2019
देश के करीब 56 करोड़ सोशल मीडिया वारियर सीधे चुनाव को प्रभावित करेंगे। इनमें 18 से 19 साल के 1.5 करोड़ मतदाता सबसे अहम हैं। सोशल मीडिया पर सक्रिय यह मतदाताओं का ऐसा समूह है जो एक दूसरे को अपने विचारों से प्रभावित करेगा। सोशल मीडिया के ज्यादा उपयोग के चलते चुनाव आयोग को आदर्श आचार संहिता में नए नियमों को शामिल करना पड़ा। चुनाव में सोशल मीडिया के दुरुपयोग को रोकने के लिए बाकायदा इंटरनेट कंपनियों के साथ चर्चा करनी पड़ी। सियासी दल बड़े पैमाने पर सोशल साइट्स की मदद से प्रचार-प्रसार करते हैं। ट्विटर हैंडल पर हैशटैग ‘मैं भी चौकीदार’ इसका ताजा उदाहरण है। पुलवामा हमले के बाद राजनीतिक दलों के आरोप-प्रत्यारोप वाले वीडियो पर तो आयोग को दिशा-निर्देश जारी करना पड़ा था। युवा वर्ग के मतदाताओं की बड़ी तादाद को देखते हुए इस बार सभी दल इन्हें ध्यान में रख कर प्रचार की रणनीति बना रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी युवाओं को रिझाने के लिए रोजगार, तकनीक और उनके उत्थान की नीतियों को बढ़-चढ़कर पेश कर रहे हैं।देश में 2018 दिसंबर तक 30 करोड़ लोग फेसबुक का इस्तेमाल कर रहे थे। 20 करोड़ लोग व्हाट्सएप से जुड़े हैं। इसी तरह ट्विटर को भी करीब 31 करोड़ लोग इस्तेमाल कर रहे हैं। देश ही सभी अहम सूचना और नेताओं के एक दूसरे से सवाल जवाब इसी माध्यम से आ रहे हैं। इनमें लगभग 60 फीसदी से ज्यादा एक से ज्यादा सोशल नेटवर्किंग साइट से जुड़े हैं, इसलिए इस बार के चुनाव को कई मायनों में अलग करके देखा जा रहा है।अप्रवासी भारतीय वोटों के लिहाज से भले ही बड़े पैमाने पर हारजीत को प्रभावित करने की स्थिति में न हों, लेकिन इनकी मौजूदगी दल विशेष के लिए राजनीतिक समीकरण बनाने-बिगाड़ने का काम करेगी। इसकी बानगी 2014 के चुनाव में भाजपा और आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रचार में देखने के मिली थी। आयोग के आंकड़ों के मुताबिक कुल 71735 अप्रवासी मतदाता हैं। अप्रवासी वोटरों में 66866 पुरुष, 4849 महिला और 20 किन्नर शामिल हैं। इनमें केरल के एनआरआई मतदाताओं की संख्या सबसे ज्यादा 66584 है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश 2511 और तेलंगाना में इन वोटरों का आंकड़ा 1127 है। पूरे देश में 39683 थर्ड जेंडर के मतदाता हैं। इनमें सर्वाधिक 8374 यूपी से, 5472 तमिलनाडु और 3761 आंध्र प्रदेश से हैं।46,47,20,635 पुरुष मतदातालैंगिक अनुपात में दिल्ली फिसड्डी मतदाता लैंगिक अनुपात के मामले में राजधानी दिल्ली सबसे फिसड्डी है। दिल्ली में प्रति एक हजार पुरुषों के मुकाबले 812 महिला मतदाता हैं। वहीं यूपी, बिहार, पंजाब और हरियाणा सहित सात राज्यों में मतदाताओं का लैंगिक अनुपात प्रति एक हजार पुरुष पर 800 से 900 के बीच महिला वोटर हैं। देश के करीब 56 करोड़ सोशल मीडिया वारियर सीधे चुनाव को प्रभावित करेंगे। इनमें 18 से 19 साल के 1.
5 करोड़ मतदाता सबसे अहम हैं। सोशल मीडिया पर सक्रिय यह मतदाताओं का ऐसा समूह है जो एक दूसरे को अपने विचारों से प्रभावित करेगा।सोशल मीडिया के ज्यादा उपयोग के चलते चुनाव आयोग को आदर्श आचार संहिता में नए नियमों को शामिल करना पड़ा। चुनाव में सोशल मीडिया के दुरुपयोग को रोकने के लिए बाकायदा इंटरनेट कंपनियों के साथ चर्चा करनी पड़ी। सियासी दल बड़े पैमाने पर सोशल साइट्स की मदद से प्रचार-प्रसार करते हैं। ट्विटर हैंडल पर हैशटैग ‘मैं भी चौकीदार’ इसका ताजा उदाहरण है। पुलवामा हमले के बाद राजनीतिक दलों के आरोप-प्रत्यारोप वाले वीडियो पर तो आयोग को दिशा-निर्देश जारी करना पड़ा था। युवा वर्ग के मतदाताओं की बड़ी तादाद को देखते हुए इस बार सभी दल इन्हें ध्यान में रख कर प्रचार की रणनीति बना रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी युवाओं को रिझाने के लिए रोजगार, तकनीक और उनके उत्थान की नीतियों को बढ़-चढ़कर पेश कर रहे हैं।देश में 2018 दिसंबर तक 30 करोड़ लोग फेसबुक का इस्तेमाल कर रहे थे। 20 करोड़ लोग व्हाट्सएप से जुड़े हैं। इसी तरह ट्विटर को भी करीब 31 करोड़ लोग इस्तेमाल कर रहे हैं। देश ही सभी अहम सूचना और नेताओं के एक दूसरे से सवाल जवाब इसी माध्यम से आ रहे हैं। इनमें लगभग 60 फीसदी से ज्यादा एक से ज्यादा सोशल नेटवर्किंग साइट से जुड़े हैं, इसलिए इस बार के चुनाव को कई मायनों में अलग करके देखा जा रहा है।अप्रवासी भारतीय वोटों के लिहाज से भले ही बड़े पैमाने पर हारजीत को प्रभावित करने की स्थिति में न हों, लेकिन इनकी मौजूदगी दल विशेष के लिए राजनीतिक समीकरण बनाने-बिगाड़ने का काम करेगी। इसकी बानगी 2014 के चुनाव में भाजपा और आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रचार में देखने के मिली थी। आयोग के आंकड़ों के मुताबिक कुल 71735 अप्रवासी मतदाता हैं। अप्रवासी वोटरों में 66866 पुरुष, 4849 महिला और 20 किन्नर शामिल हैं। इनमें केरल के एनआरआई मतदाताओं की संख्या सबसे ज्यादा 66584 है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश 2511 और तेलंगाना में इन वोटरों का आंकड़ा 1127 है। पूरे देश में 39683 थर्ड जेंडर के मतदाता हैं। इनमें सर्वाधिक 8374 यूपी से, 5472 तमिलनाडु और 3761 आंध्र प्रदेश से हैं।46,47,20,635 पुरुष मतदातालैंगिक अनुपात में दिल्ली फिसड्डी मतदाता लैंगिक अनुपात के मामले में राजधानी दिल्ली सबसे फिसड्डी है। दिल्ली में प्रति एक हजार पुरुषों के मुकाबले 812 महिला मतदाता हैं। वहीं यूपी, बिहार, पंजाब और हरियाणा सहित सात राज्यों में मतदाताओं का लैंगिक अनुपात प्रति एक हजार पुरुष पर 800 से 900 के बीच महिला वोटर हैं।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
चुनाव आयोग के साथ सहयोग के लिए तैयार है सोशल मीडिया: मुख्य चुनाव आयुक्तदिल्ली भाजपा विधायक ने विंग कमांडर अभिनंदन के साथ 2 पोस्टर शेयर किए हैं। जिसको लेकर चुनाव आयोग ने एक्शन लिया है।
Read more »
सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करना पड़ सकता है भारी, जानिए क्या है वजहअगर आप भी सोशल मीडिया पर घंटों एक्टिव रहते हैं और दोस्तों-रिश्तेदारों के प्रोफाइल में तांक-झांक करना आपकी आदत में शुमार हैं तो संभल जाएं, आपका ऐसा करना आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है. आप सोच रहे होंगे फेसबुक पर भला दूसरों का प्रोफाइल देखने में कैसा नुकसान...तो आपको बता दें, सोशल मीडिया पर दूसरों की खूबसूरत तस्वीरें देखने से आपके अंदर हीन भावना आ सकती है. इसकी वजह से आपका खुद का आत्मविश्वास खो देते हैं और उदासी आपको घेर लेती है. हाल ही में हुई एक स्टडी ने इस बात की पुष्टि की है. आइए जानते हैं आखिर क्या कहती है ये स्टडी.
Read more »
वायुसेना की एयर स्ट्राइक में मारे गए थे 200 आतंकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरलज़ी मीडिया वायरल हो रहे इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. भारतीय वायुसेना ने पुलवामा आतंकी हमले के बाद पीओके में चल रहे जैश ए मोहम्मद के आतंकी कैंपों को निशाना बनाया था.
Read more »
#ChinaShieldsMasood: चीन के वीटो पर सोशल मीडिया में गुस्सा, ऐसे निकाल रहे हैं भड़ासपुलवामा हमले के बाद भारत समेत पूरे विश्व के लोगों में आतंक के खिलाफ काफी गुस्सा है। इधर चीन की इस चाल के बाद भारत के लोग काफी मुखर होकर चीन का विरोध करने पर उतर आए हैं।
Read more »
अगर अदालत आदेश जारी करे तो सोशल मीडिया पर राजनीतिक विज्ञापनों पर रोक लगाएंगेः चुनाव आयोगअगर अदालत आदेश जारी करे तो सोशल मीडिया पर राजनीतिक विज्ञापनों पर रोक लगाएंगेः चुनाव आयोग ElectionCommission Advertisement BombayHighCourt SocialMedia बॉम्बेहाईकोर्ट चुनावआयोग विज्ञापन सोशलमीडिया
Read more »
सोशल मीडिया पर वायरल मनोहर पर्रिकर की भावनात्मक चिट्ठी का सच...सोशल मीडिया पर वायरल मनोहर पर्रिकर की भावनात्मक चिट्ठी का सच... ManoharParrikar ManoharParrikarAmarRahe
Read more »
सोशल मीडिया पर असत्यापित राजनीतिक विज्ञापनों पर लगाई जाएगी लगाम : चुनाव आयोग- Amarujalaसोशल मीडिया पर असत्यापित राजनीतिक विज्ञापनों पर लगाई जाएगी लगाम : चुनाव आयोग socialmedia Elections2019 INCIndia BJP4India LoksabhaElections2019 ElectionCommissionOfIndia
Read more »
ट्विटर, फेसबुक, टिकटोक के साथ EC की बैठक, लोकसभा चुनाव पर होगा मंथनमंगलवार को चुनाव आयोग ट्विटर, फेसबुक, व्हाट्सएप, टिकटोक और गूगल के साथ बड़ी बैठक करेगा. जिसमें लोकसभा चुनाव के दौरान फेक न्यूज़ को रोकने पर मंथन किया जाएगा.
Read more »
सोशल मीडिया नतीजे तय करने में अहम भूमिका निभा सकता है- एक्सपर्टSocial media could play decisive role in LS polls | जिन निर्वाचन क्षेत्रों में जीत का मत प्रतिशत कम होता है, वहां सोशल मीडिया अहम भूमिका निभा सकता है - आर चंद्रशेखर
Read more »
