चुनावनामा: देश को पहला प्रधानमंत्री देने वाली इस संसदीय सीट पर कब-कब रहा किस पार्टी का बोलबाला AbkiBaarKiskiSarkar
में जानते हैं कि देश को पहला प्रधानमंत्री देने वाली फूलपुर संसदीय सीट पर कब-कब किस राजनैतिक दल का बोलबाला रहा.1951 के पहले लोकसभा चुनाव में जवाहर लाल नेहरू को चुनौती देने के लिए चुनावी मैदान में कुल पांच प्रत्याशी थे.
इस चुनाव में कुल 6.03 लाख मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. जिसमें करीब 2.33 लाख वोट जवाहर नेहरू के पक्ष में गए. वहीं, नेहरू को चुनौती दे रहा कोई भी उम्मीदवार अपनी जमानत तक नहीं बचा सका. इस चुनाव में नेहरू की खिलाफ चुनाव लड़ रहे किसान मजदूर प्रजा पार्टी के बंशीलाल को करीब 59 वोट मिले, जबकि अन्य प्रत्याशी महज चंद हजार वोट में ही सिमट गए. इलाहाबाद-जौनपुर से चुनाव जीतने के बाद जवाहरलाल नेहरू ने दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली.फूलपुर संसदीय क्षेत्र से जवाहर लाल नेहरू लगातार तीन बार सांसद रहे. 1951 में हुए पहले लोकसभा चुनाव में उन्होंने फूलपुर से पहली जीत हासिल की. 1957 और 1962 में हुए दूसरी और तीसरी लोकसभा चुनाव में नेहरू ने फूलपुर सीट से जीत हासिल की. 27 मई 1964 को जवाहर लाल नेहरू की मृत्यु के बाद इस सीट पर बाईपोल हुए. जिसमें नेहरू की विरासत उनकी बहन विजयलक्ष्मी पंडित पंडित को सौंपी गई. विजयलक्ष्मी पंडित पंडित ने फूलपुर संसदीय सीट पर न केवल 1964 के उपचुनाव में जीत दर्ज की, बल्कि 1967 के लोकसभा चुनाव में इसी सीट से सांसद बनकर लोकसभा पहुंची. 1969 में विजयलक्ष्मी ने फूलपुर संसदीय सीट से इस्तीफा दे दिया.1969 में विजयलक्ष्मी पंडित ने फूलपुर संसदीय सीट से इस्तीफा दे दिया. जिसके चलते, 1969 में एक बार फिर फूलपुर संसदीय सीट पर उपचुनाव कराया गया. इस उपचुनाव में कांग्रेस को अपने सबसे मजबूत गढ़ को खोना पड़ा. इस चुनाव में संयुक्त सोसिओलिस्ट पार्टी के जनेश्वर मिश्र ने कांग्रेस के विश्वनाथ प्रताप सिंह को करीब 90 हजार से अधिक वोटो से शिकस्त दी थी. 1971 में हुए लोकसभा चुनाव में इस सीट पर एक बार फिर कांग्रेस का कब्जा हुआ और कांग्रेस के विश्वनाथ प्रताप सिंह फूलपुर से सांसद बने. इसके बाद, 1977 में भारतीय लोकदल की कमला बहुगुणा, 1980 में जनता दल सेकुलर के बीडी सिंह और 1984 में कांग्रेस के रामपूजन पटेल फूलपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद बने.1984 के लोकसभा चुनाव के बाद फूलपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस का कोई भी सांसद नहीं बना. फूलपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के आखिरी सांसद रामपूजन पटेल थे. 1989 और 1991 के लोकसभा चुनाव में रामपूजन पटेल ने जनता दल की टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की. 1996 के लोकसभा चुनाव में फूलपुर संसदीय सीट समाजवादी पार्टी की झोली में चली गई. समाजवादी पार्टी के जंगबहादुर सिंह पटेल 1996 और 1998 का चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे. 1999 में यह सीट समाजवादी पार्टी के ही धर्मराज पटेल के पास चली गई. इसके बाद, समाजवादी पार्टी के अतीक अहमद 2004 में इस सीट से सांसद रहे.2009 में इस क्षेत्र के मतदाताओं ने एक बार फिर बाजी पलटी और इस बार बाजी बहुजन समाज पार्टी के पाले में गई. बीएसपी के कपिल मुनि 2009 में यहां से सांसद चुने गए. 2014 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के केशव प्रसाद मौर्य ने फूलपुर से जीत दर्ज की. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद केशवप्रसाद मौर्य को सूबे का उपमुख्यमंत्री बना दिया गया, जिसके चलते उन्हें इस सीट से इस्तीफा देना पड़ा. 2018 में हुए उपचुनाव में जीत हासिल कर नागेंद्र प्रताप सिंह एक बार फिर इस सीट को समाजवादी पार्टी के पाले में लाने में कामयाब रहे. फिलहाल सपा के नागेंद्र प्रताप सिंह
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IPL 2019 का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां होंगे मैच- Amarujalaभारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के ग्रुप स्टेड का पूरा शेड्यूल
Read more »
Holi 2019 Puja Muhurat, Time: होली पर बन रहे हैं ये संयोग, इस शुभ मुहूर्त पर करेंगे पूजा तो पूरी होगी मनोकामनाHoli 2019 Puja Vidhi, Muhurat, Time: हिन्दू धर्म में होलिका दहन की परंपरा प्रचलित है। होलिका दहन से अगले दिन दुलहंडी (रंग) खेला जाता है। पंचांग के अनुसार, 20 मार्च को सुबह 10.45 बजे से रात 8.59 बजे तक भद्रा काल बना रहेगा।
Read more »
IPL-2019 Live Streaming: कब और कहां देखें आईपीएल मुकाबलेIPL-2019 Live Streaming, telecast details and fixtures: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) अपने बारहवें संस्करण के लिए तैयार है. इस लुभावने टी-20 टूर्नामेंट का आगाज 23 मार्च को होगा.
Read more »
समझौता एक्सप्रेस ब्लास्ट: सिलसिलेवार घटनाक्रमसमझौता एक्सप्रेस ब्लास्ट मामले में कब-कब क्या-क्या हुआ.
Read more »
संसदीय बोर्ड में रहकर भी अपनी सीट बचा न सके शाहनवाज, ये है वजहशाहनवाज हुसैन के सितारे तभी गर्दिश में आ गए थे, जब मोदी लहर के बावजूद 2014 का चुनाव वो भागलपुर से हार गए थे।
Read more »
चुनावनामा: 1951 में हुआ देश का पहला लोकसभा चुनाव, इन संसदीय सीट पर नहीं पड़ा एक भी वोटदेश के पहले चुनाव के दौरान बिलासपुर एक रियासत का नाम था. इस रियासत के राजा थे आनंद चंद्र. 1951 के पहले लोकसभा चुनाव में राजा आनंद चंद्र ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन दाखिल किया था.
Read more »
