चुनाव 2019: मायावती बोलीं- बंगाल में PM की आज दो रैलियां, प्रचार पर बैन सुबह से क्यों नहीं, दबाव में काम कर रहा है EC

United States News News

चुनाव 2019: मायावती बोलीं- बंगाल में PM की आज दो रैलियां, प्रचार पर बैन सुबह से क्यों नहीं, दबाव में काम कर रहा है EC
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 161 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 68%
  • Publisher: 63%

चुनाव 2019: मायावती बोलीं- बंगाल में PM की आज दो रैलियां, प्रचार पर बैन सुबह से क्यों नहीं, दबाव में काम कर रहा है EC Election2019 Electionswithndtv Mayawati

लखनऊ: लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के प्रचार पर बंगाल में बैन लगाने के चुनाव आयोग के कदम पर टीएमसी और कांग्रेस के बाद बहुजन समाज पार्टी ने निशाना साधा है. बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि बंगाल में पीएम मोदी की दो रैलियां हैं, प्रचार पर सुबह से क्यों नहीं बैन लगाया गया.

साथ ही उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग दबाव में काम कर रहा है. मायावती ने कहा, 'चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में प्रचार पर गुरुवार रात 10 बजे से प्रतिबंध लगाया है, क्योंकि प्रधानमंत्री की दिन के वक्त दो रैलियां हैं... अगर उन्हें प्रतिबंध लगाना ही था, तो आज सुबह से ही क्यों नहीं...? यह पक्षपातपूर्ण है, और चुनाव आयोग दबाव में काम कर रहा है..."Mayawati: Election Commission has banned campaigning in West Bengal, but from 10 pm today just because PM has two rallies in the day. If they had to ban then why not from today morning? This is unfair and EC is acting under pressure pic.twitter.com/s7v0xpvAkOबंगाल में प्रचार पर रोक- कांग्रेस ने बताया 'लोकतंत्र के इतिहास का काला दिन' तो TMC बोली- EC ने PM मोदी को दिया 'तोहफा' साथ ही मायावती ने कहा, 'यह स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, BJP प्रमुख अमित शाह तथा उनके नेता ममता बनर्जी को निशाना बना रहे हैं, योजनाबद्ध तरीके से निशाना बनाया जा रहा है... यह बेहद खतरनाक और अन्यायपूर्ण ढर्रा है, जो देश के प्रधानमंत्री को शोभा नहीं देता...' Mayawati: It is clear that PM Modi, Amit Shah and their leaders are targeting Mamata Banerjee, its planned targeting. This is a very dangerous and unjust trend and one which doesn't suit the PM of the country. pic.twitter.com/ECytD8LmgVवहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के रोडशो के दौरान भड़की हिंसा की पृष्ठभूमि में चुनाव आयोग द्वारा पश्चिम बंगाल में 16 मई की रात को ही चुनाव प्रचार रोकने के फैसले पर सवाल खड़ा किया और दावा किया कि आज 'लोकतंत्र के इतिहास का काला दिन' है क्योंकि आयोग ने प्रक्रिया का पालन नहीं करते हुए सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी को रैलियों की इजाजत दी. पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने एक बयान में कहा, 'लोकतंत्र के इतिहास में आज काला दिन है. पश्चिम बंगाल पर चुनाव आयोग के आदेश में अनुच्छेद 14 और 21 के अंतर्गत जरूरी प्रक्रिया का अनुपालन नहीं हुआ है तथा आयोग ने सबको समान अवसर देने के संवैधानिक कर्तव्य का निर्वहन भी नहीं किया. यह संविधान के साथ किया अक्षम्य विश्वासघात है.'साथ ही उन्होंने दावा किया, 'प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह के खिलाफ चुनाव आयोग में 11 शिकायतें की हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. भाजपा के द्वारा हिंसा की गई और अमित शाह द्वारा धमकाया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. अब मोदी जी को 16 मई को रैलियों की इजाजत दी गई और दूसरे सभी लोगों को प्रतिबंधित कर दिया गया. कभी एक स्वतंत्र संवैधानिक इकाई रही संस्था में शर्मनाक गिरावट है.'वहीं दूसरी ओर तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि यह आयोग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उपहार दिया है जो ‘अभूतपूर्व, असंवैधानिक और अनैतिक' है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने पहले कभी इस तरह का चुनाव आयोग नहीं देखा जो ‘आरएसएस के लोगों से भरा पड़ा' है. बनर्जी ने दावा किया, ‘पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था की ऐसी कोई समस्या नहीं है कि अनुच्छेद 324 लागू किया जाए. यह अभूतपूर्व, असंवैधानिक और अनैतिक है. यह दरसअल मोदी और अमित शाह को उपहार है.''बता दें, चुनाव आयोग ने 19 मई को चुनाव के अंतिम चरण के लिए प्रचार को समय से पहले थामने के लिए संविधान के अनुच्छेद 324 को लागू किया है. आयोग ने पश्चिम बंगाल के प्रधान सचिव अत्रि भट्टाचार्य और सीआईडी के अतिरिक्त महानिदेशक राजीव कुमार को उनके पदों से हटाने का भी आदेश दिया है. इस पर बनर्जी ने कहा कि दोनों अधिकारियों को ‘चुनाव आयोग ने नहीं, बल्कि मोदी और अमित शाह ने हटाया है.'Video: पश्चिम बंगाल में हिंसा की वजह से EC ने चुनाव प्रचार पर लगाई रोक

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

चुनाव प्रचार के लिए पटना पहुंची नगमा ने कहा- 'राहुल गांधी ही होंगे महागठबंधन के PM'चुनाव प्रचार के लिए पटना पहुंची नगमा ने कहा- 'राहुल गांधी ही होंगे महागठबंधन के PM'कांग्रेस नेता नगमा ने कहा कि देश में महागठबंधन की जीत होनी तय है. और महागठबंधन के प्रधानमंत्री राहुल गांधी ही होंगे.
Read more »

लोकसभा चुनाव : छठे चरण के लिए थम गया प्रचार, बाहुबलियों के कारण चर्चा में रहा वैशालीलोकसभा चुनाव : छठे चरण के लिए थम गया प्रचार, बाहुबलियों के कारण चर्चा में रहा वैशालीचुनाव प्रचार के अंतिम दौर में महागठबंधन प्रत्याशी रघुवंश प्रसाद सिंह ने मोकामा विधायक और बाहुबली अनंत सिंह को अपने पक्ष में रोड शो के लिए उतारा.
Read more »

भारत के साथ ही दुनिया के 1 तिहाई देशों में भी चुनाव-Navbharat Timesभारत के साथ ही दुनिया के 1 तिहाई देशों में भी चुनाव-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: भारत में लगभग 2 महीने से लोकसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहे हैं। अब तक 5 फेज के मतदान हो चुके हैं और 2 फेज के होने बाकी हैं। हालांकि, इसी दौरान दुनिया के 1 तिहाई देशों में भी चुनाव हुए। नाइजीरिया में हुए चुनाव देश के सबसे महंगे चुनाव रहे तो यूक्रेन में एक अभिनेता देश के राष्ट्रपति बने।
Read more »

खबरदार: छठे चरण के मतदान में दिग्गजों की अग्निपरीक्षा Khabardar: Big leaders will be tested in 6th phase of voting - khabardar AajTakखबरदार: छठे चरण के मतदान में दिग्गजों की अग्निपरीक्षा Khabardar: Big leaders will be tested in 6th phase of voting - khabardar AajTakकल लोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण के लिये 7 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान होना है. उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर, बिहार की 8 सीटों पर, मध्यप्रदेश की 8 सीट, पश्चिम बंगाल में 8 सीट, झारखंड की 4 सीट, दिल्ली की सभी 7 सीट और हरियाणा की सभी 10 सीटों पर छठे चरण का मतदान होना है. कल के चुनाव में बड़े-बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. एक तरफ आजमगढ़ में अखिलेश यादव और भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ आमने सामने हैं तो वहीं, भोपाल में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से दो-दो हाथ करेंगी आतंकवाद के आरोपों में घिरी बीजेपी की साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, तो वहीं उत्तर-पूर्वी दिल्ली में मनोज तिवारी और शीला दीक्षित में सीधी टक्कर है. किन दिग्गजों की कल के मतदान में है अग्निपरीक्षा, इसी पर होगा आज विश्लेषण.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें   आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
Read more »

राजतिलक: छठे चरण के मतदान में पश्चिम बंगाल आगे, पिछड़ा उत्तर प्रदेश West Bengal registers massive voter turnout in sixth phase - Rajtilak AajTakराजतिलक: छठे चरण के मतदान में पश्चिम बंगाल आगे, पिछड़ा उत्तर प्रदेश West Bengal registers massive voter turnout in sixth phase - Rajtilak AajTakलोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण में दिल्ली सहित 7 राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर आज मतदान पूरा हो गया है. इसमें केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह, हर्षवर्धन और मेनका गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया की किस्मत का फैसला होगा. छठे चरण में उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की 10, बिहार और मध्य प्रदेश की 8-8, दिल्ली की सात और झारखंड की चार सीटों पर वोटिंग के बाद उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद हो चुका है. चुनाव आयोग के मुताबिक लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 63.04 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. आयोग के रात 8.50 बजे तक आए आंकड़ों के अनुसार बिहार में 59.29, हरियाणा में 66.69, मध्य प्रदेश में 64.22, उत्तर प्रदेश में 54.29, पश्चिम बंगाल में 80.35, झारखंड में 64.50 और दिल्ली में 58.93 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
Read more »

लोकसभा चुनाव 2019 : क्या तस्वीर हुई साफ? छठे चरण के मतदान की 11 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव 2019 : क्या तस्वीर हुई साफ? छठे चरण के मतदान की 11 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव के छठे चरण में रविवार को पश्चिम बंगाल में भाजपा उम्मीदवार भारती घोष पर हमला किया गया और उत्तरप्रदेश में भगवा दल के एक विधायक ने एक चुनाव अधिकारी की कथित तौर पर पिटाई की. इस चरण में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और छह राज्यों की 59 सीटों पर 63 फीसदी से अधिक वोट पड़े. इस चरण में उत्तरप्रदेश में 14 सीटों, हरियाणा की दस सीटों, बिहार, मध्यप्रदेश और पश्चिम बंगाल में आठ - आठ सीटों, झारखंड में चार सीटों और दिल्ली में सात सीटों पर वोट डाले गए. दिल्ली में वोट डालने वाली प्रमुख हस्तियों में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज शामिल हैं. आज के मतदान के साथ ही 543 लोकसभा क्षेत्रों में से करीब 89 फीसदी सीटों पर चुनाव संपन्न हो गए जबकि शेष 59 सीटों पर 19 मई को चुनाव होंगे. चुनाव आयोग ने विभिन्न राज्यों और दिल्ली में 63.48 फीसदी मतदान की घोषणा की, वहीं पश्चिम बंगाल में 80 फीसदी से अधिक वोट पड़े जबकि राष्ट्रीय राजधानी में महज 60.21 फीसदी मतदान हुआ. 2014 में यह 63.37 प्रतिशत था. चुनाव आयोग ने कहा कि मतदान प्रतिशत रात नौ बजे दर्ज किया गया. यह आंकड़ा अंतिम नहीं है और इसमें वृद्धि हो सकती है क्योंकि कुछ स्थानों पर मतदान चल रहा है. खास बात यह है कि अब सिर्फ अंतिम चरण का चुनाव ही बचा है लेकिन अभी तक कोई भी दावे से नहीं कह सकता है कि केंद्र में किसकी सरकार बनने वाली है. हालांकि नेताओं को अपने-अपने दावे जरूर हैं.
Read more »

मालवा में आज मोदी बनाम प्रियंका के बीच महामुकाबला, इंदौर में प्रियंका के मेगा रोड शो की तैयारीमालवा में आज मोदी बनाम प्रियंका के बीच महामुकाबला, इंदौर में प्रियंका के मेगा रोड शो की तैयारीभोपाल। लोकसभा के चुनावी रण में अब मालवा में भाजपा और कांग्रेस के बीच महायुद्ध शुरु हो गया है। मालवा–निमाड़ की आठ लोकसभा सीटों पर 19 मई को आखिरी चरण में होने वाले मतदान से पहले दोनों ही पार्टियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस की ओर से चुनावी कमान को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने संभाल रखा है। मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए पहली बार आ रहीं प्रियंका गांधी उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन करेंगी। इसके बाद प्रियंका रतलाम में कांग्रेस उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया के लिए चुनाव प्रचार करेंगी और शाम को इंदौर में एक रोड शो करेंगी।
Read more »

कैप्टन से नाराज नहीं, शतरंज की बिसात बिछी हो और प्यादा अपनी औकात भूल जाये तो कुचला जाता है : नवजोत सिंह सिद्धूकैप्टन से नाराज नहीं, शतरंज की बिसात बिछी हो और प्यादा अपनी औकात भूल जाये तो कुचला जाता है : नवजोत सिंह सिद्धूआख़िरी दौर के चुनाव प्रचार में सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताक़त झोंक दी है लेकिन प्रचार के इस आख़िरी पड़ाव में पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. कांग्रेस के स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू ने वोकल कॉर्ड में ख़राबी की शिकायत करते हुए प्रचार से दूरी बना ली है. बाक़ी के राज्यों में पार्टी का प्रचार करने के बाद सिद्धू कल पंजाब में राहुल गांधी की रैली से दूर रहे.  बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से उनका मनमुटाव इसके पीछे सबसे बड़ी वजह है.  पंजाब की कांग्रेस प्रभारी आशा कुमारी ने सार्वजनिक तौर पर यह कहकर सिद्धू की नाराज़गी को और बढ़ा दिया है कि पंजाब में प्रचार के लिए सिद्धू की ज़रूरत नहीं है.
Read more »

बीच चुनाव में राहुल ने बदले गेम के नियम, क्या चुनाव में मिलेगा फायदा?बीच चुनाव में राहुल ने बदले गेम के नियम, क्या चुनाव में मिलेगा फायदा?लोकसभा चुनाव 2019 आखिरी दौर में है, लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जिस तरह बीच चुनाव में ही अपने कैलेवर को बदला है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधे और नीजि हमले करने के बजाय राहुल गांधी उनके दिल में प्यार जगाने की बात कर रहे हैं. राहुल के इस बदले हुए अंदाज का कांग्रेस को क्या राजनीतिक फायदा मिलेगा?
Read more »



Render Time: 2026-04-02 05:04:28