चुनावी साल में इलेक्टोरल बॉन्ड की बिक्री में 62 फीसदी की वृद्धि: आरटीआई

United States News News

चुनावी साल में इलेक्टोरल बॉन्ड की बिक्री में 62 फीसदी की वृद्धि: आरटीआई
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 द वायर हिंदी
  • ⏱ Reading Time:
  • 113 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 49%
  • Publisher: 63%

चुनावी साल में इलेक्टोरल बॉन्ड की बिक्री में 62 फीसदी की वृद्धि: आरटीआई ElectoralBond RTI LoksabhaElections2019 ADR इलेक्टोरलबॉन्ड आरटीआई लोकसभाचुनाव2019 एडीआर

लोकसभा चुनाव से पहले इलेक्टोरल बॉन्ड की बिक्री में 62 प्रतिशत का जोरदार उछाल आया है. सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी से पता चलता है कि इलेक्टोरल बॉन्ड की बिक्री पिछले साल की तुलना में करीब 62 प्रतिशत बढ़ गई है.

साल 2019 में भारतीय स्टेट बैंक ने 1,700 करोड़ रुपये से अधिक के इलेक्टोरल बॉन्ड बेचे हैं. पुणे के विहार दुर्वे द्वारा आरटीआई के तहत मांगी गई जानकारी के जवाब में एसबीआई ने बताया कि साल 2018 में उसने मार्च, अप्रैल, मई, जुलाई, अक्टूबर और नवंबर के माह में 1,056.73 करोड़ रुपये के बॉन्ड बेचे थे. इस साल जनवरी और मार्च में बैंक ने 1,716.05 करोड़ रुपये के इलेक्टोरल बॉन्ड बेचे. इस तरह पिछले साल की तुलना में इलेक्टोरल बॉन्ड की बिक्री में 62 प्रतिशत का इजाफा हुआ. मालूम हो कि लोकसभा के चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को होना है. वित्त मंत्रालय द्वारा किसी अवधि के लिए बिक्री की अधिसूचना जारी होने के बाद एसबीआई की शाखाओं के जरिए इलेक्टोरल बॉन्ड बेचा जाता है. एसबीआई द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार 2019 में सबसे अधिक 495.60 करोड़ रुपये के इलेक्टोरल बॉन्ड मुंबई में बेचे गए. इसी तरह कोलकाता में 370.07 करोड़ रुपये, हैदराबाद में 290.50 करोड़ रुपये, दिल्ली में 205.92 करोड़ रुपये और भुवनेश्वर में 194 करोड़ रुपये के इलेक्टोरल बॉन्ड बेचे गए. इलेक्टोरल बॉन्ड याजना को केंद्र सरकार ने 2018 में अधिसूचित किया था. इसे उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी गई है और फिलहाल इस मामले में सुनवाई जारी.कि इलेक्टोरल बॉन्ड पार्टियों को मिलने वाले चंदे की पारदर्शिता में भयानक खतरा है. आयोग ने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड योजना और कॉरपोरेट फंडिंग को असीमित करने से राजनीतिक दलों के पारदर्शिता/ राजनीतिक दलों को मिलने वाले चंदे के पारदर्शिता पहलू पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा.‘ में संशोधन के केंद्र के फैसले पर, चुनाव आयोग ने कहा कि इससे भारत में राजनीतिक दलों को अनियंत्रित विदेशी फंडिंग की अनुमति मिलेगी और इससे भारतीय नीतियां विदेशी कंपनियों से प्रभावित हो सकती हैं. जनप्रतिनिधित्व कानून 1951 की धारा 29ए के तहत ऐसे राजनीतिक दल जिन्हें पिछले आम चुनाव या राज्य के विधानसभा चुनाव में एक प्रतिशत या उससे अधिक मत मिले हैं, इलेक्टोरल बॉन्ड प्राप्त करने के योग्य होते हैं. ये बॉन्ड 15 दिन के लिए वैध होते हैं और पात्र राजनीतिक दल इस अवधि में किसी अधिकृत बैंक में बैंक खाते के जरिये इन्हें भुना सकता है. चुनाव सुधारों के लिए काम करने वाले गैर सरकारी संगठन एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ने हाल में इलेक्टोरल बॉन्ड की बिक्री पर रोक की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में अपील की है. माकपा ने एक अलग याचिका में इसे शीर्ष अदालत में चुनौती दी है. क्या आपको ये रिपोर्ट पसंद आई? हम एक गैर-लाभकारी संगठन हैं. हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

द वायर हिंदी /  🏆 3. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

गांवों में हालात बदतर, मोदी सरकार के आखिरी साल में मनरेगा नौकरियों की मांग सबसे ज्‍यादागांवों में हालात बदतर, मोदी सरकार के आखिरी साल में मनरेगा नौकरियों की मांग सबसे ज्‍यादाएनडीए सरकार के पहले साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपीए सरकार की विफलता का स्मारक बताते हुए MGNREGA योजना को खारिज कर दिया तब महज 166 करोड़ व्यक्ति रोजगार इस योजना के माध्यम से लोगों को मिले।
Read more »

19 साल का भाई करता था 10 साल की बहन से रेप, मां ने कराया चुप19 साल का भाई करता था 10 साल की बहन से रेप, मां ने कराया चुपदेश की राजधानी द‍िल्ली में एक 10 साल की छात्रा का, 19 साल का सगा भाई एक साल तक रेप करता रहा. छात्रा इन इस बात की जानकारी अपनी मां को दी.
Read more »

पाकिस्तान: सिंध प्रांत में 16 साल की हिंदू लड़की का अपहरण, 7 दिन में तीसरा मामलापाकिस्तान: सिंध प्रांत में 16 साल की हिंदू लड़की का अपहरण, 7 दिन में तीसरा मामलापीड़ित के पिता ने संदिग्धों के खिलाफ मामला दर्ज कराने के लिए बादिन के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सरदार हसन नियाजी से अनुरोध किया है.
Read more »

इंदौर में ताई-भाई की साख की लड़ाई में फंसा बीजेपी का लोकसभा का टिकटइंदौर में ताई-भाई की साख की लड़ाई में फंसा बीजेपी का लोकसभा का टिकटभोपाल। इंदौर लोकसभा सीट पर बीजेपी में टिकट को लेकर बड़ा टकराव खड़ा होता दिखाई दे रहा है। टिकट को लेकर एक बार फिर ताई-भाई के बीच पेंच फंस गया है।
Read more »

BJP में बागियों की लंबी कतार, SP, BSP, कांग्रेस में भागने की फिराक में दर्जनभर MPBJP में बागियों की लंबी कतार, SP, BSP, कांग्रेस में भागने की फिराक में दर्जनभर MPLok Sabha Poll 2019: केंद्रीय मंत्री और शाहजहांपुर से सांसद कृष्णा राज, बाराबंकी सांसद प्रियंका रावत, मिसरिख सांसद अंजू बाला, संभल सांसद सत्यपाल सैनी और पार्टी के वरिष्ठ नेता और कानपुर से सांसद मुरली मनोहर जोशी का भी टिकट पार्टी ने काटा है।
Read more »

ब्रिटेन की कोर्ट में नीरव मोदी की जमानत पर सुनवाई जारी, कुछ देर में आएगा फैसलाब्रिटेन की कोर्ट में नीरव मोदी की जमानत पर सुनवाई जारी, कुछ देर में आएगा फैसलापीएनबी घोटाले के आरोपी भगोड़ा हीरा कारोबारी के प्रत्यर्पण पर लंदन की अदालत में सुनवाई शुरू हो गई है. लंदन के समय के अनुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे (भारतीय समयानुसार 4.30 बजे) वेस्टमिंस्टर की मजिस्ट्रेट अदालत में सुनवाई शुरू हुई.
Read more »

गुजरातः 2019 की जंग में 'चाणक्य' को 'योद्धा' बनाने की तैयारी में कांग्रेसगुजरातः 2019 की जंग में 'चाणक्य' को 'योद्धा' बनाने की तैयारी में कांग्रेसअहमद पटेल भरूच लोकसभा सीट से तीन बार सांसद रहे हैं. पटेल1977,1980 और 1985 लोकसभा चुनावों में कांग्रेस से सांसद रहे हैं.
Read more »

हैदराबाद में वॉर्नर और बेयरस्टो की आंधी, IPL में लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ीहैदराबाद में वॉर्नर और बेयरस्टो की आंधी, IPL में लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ीजॉनी बेयरस्टो और डेविड वॉर्नर ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी. बेयरस्टो ने सिर्फ 52 गेंदों में ही अपना पहला आईपीएल शतक ठोक दिया. इसके बाद डेविड वॉर्नर ने 54 गेंदों में अपना चौथा आईपीएल शतक ठोक दिया.
Read more »

शीला दीक्षित: 15 साल रहीं दिल्ली की CM, हार से 5 साल रहीं हाशिए परशीला दीक्षित: 15 साल रहीं दिल्ली की CM, हार से 5 साल रहीं हाशिए पर2019 के चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस की कमान शीला को सौंपी है. 1998 में जिस समय शीला दीक्षित को सोनिया गांधी ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया था, उस समय भी कांग्रेस की हालत आज जैसी पतली ही थी. लेकिन शीला ने अपने कुशल नेतृत्व और तजुर्बे से पार्टी को बुलंदियों तक पहुंचाया.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:23:19