चुनाव तैयारियों में जुटी कांग्रेस को झटका, अब तक 3 MLA छोड़ चुके पार्टी..

United States News News

चुनाव तैयारियों में जुटी कांग्रेस को झटका, अब तक 3 MLA छोड़ चुके पार्टी..
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Jansatta
  • ⏱ Reading Time:
  • 146 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 62%
  • Publisher: 63%

Lok Sabha Election 2019: कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक से पहले एक और इस्तीफा, 4 दिन में 3 कांग्रेस विधायकों ने छोड़ी पार्टी

Lok Sabha Election 2019: कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक से पहले एक और इस्तीफा, 4 दिन में 3 कांग्रेस विधायकों ने छोड़ी पार्टी जनसत्ता ऑनलाइन March 12, 2019 11:19 AM लोकसभा चुनाव से पहल गुजरात में 4 दिन में 3 कांग्रेस विधायकों ने छोड़ी पार्टी फोटो सोर्स- जनसत्ता Lok Sabha Election 2019: लोकसभा चुनाव से पूर्व गुजरात में 58 साल बाद होने जा रही कांग्रेस कार्य समिति की बैठक से पहले कांग्रेस पार्टी को फिर एक झटका लगा है। यहां जामनगर से कांग्रेस विधायक वल्लभ धारविया ने विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी को अपना इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हो गए हैं। पिछले चार दिनों में कांग्रेस के तीन विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दिया है। बता दें कि इसके पहले माणवदर से चार बार के विधायक जवाहर चावड़ा और धरंगधरा से विधायक परषोत्तम सपारिया ने कांग्रेस छोड़ दी थी। राहुल- प्रियंका के दौरे से पहले कांग्रेस को झटका: बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज को गुजरात दौरे पर हैं। यहां कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में वह अपनी बहन और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के साथ शामिल होंगे। इस दौरान सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई बड़े नेता उनके साथ मौजूद रहेंगे। लेकिन इससे पहले ही कांग्रेस के कई विधायक पार्टी छोड़ के जा रहे है, जिसे लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए एक झटके के तौर पर देखा जा रहा है। बता दें कि धारविया के इस्तीफे से पहले कांग्रेस के ही परषोत्तम सबारिया और जवाहर चावड़ा ने भी पार्टी को अलविदा कह दिया था।विधानसभा अध्यक्ष राजेन्द्र त्रिवेदी ने की पुष्टि: गुजरात में कांग्रेस के विधायक रहे वल्लभ धारविया के पार्टी छोड़ने की पुष्टि करते हुए विधानसभा अध्यक्ष राजेन्द्र त्रिवेदी ने कहा, “धारविया ने जामनगर के विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने मुझे बताया कि वह स्वेच्छा से इस्तीफा दे रहे हैं।” Also Read क्या बोले वल्लभ धारविया: बता दें कि धारविया 2017 के विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस में जाने और विपक्षी पार्टी के टिकट पर जीतने से पहले वह बीजेपी के ही साथ थे। सोमवार को फिर से बीजेपी में जाने के बाद उन्होंने कहा, “मैं मूल रूप से बीजेपी का सिपाही हूं। मैंने इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में काम किया था। मैं अंदरूनी कलह की वजह से कांग्रेस छोड़ रहा हूं। मैंने महसूस किया है कि केवल बीजेपी ही लोगों की भलाई कर सकती है।” इसके बाद उन्होंने कहा, “पाकिस्तान पर हाल में को हवाई हमलों के बाद मैंने महसूस किया कि मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में फिर से निर्वाचित होना चाहिए। कांग्रेस में इस तरह का नेतृत्व नहीं है।” 5 विधायकों ने छोड़ी कांग्रेस: बता दें कि एक तरफ जहां कांग्रेस लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी है तो वहीं दूसरी तरफ उसके कई विधायक पार्टी छोड़ के जा रहे हैं। इन विधायकों में वल्लभ धारविया, परषोत्तम सबारिया और जवाहर चावड़ा शामिल है। इसके अलावा भगवान बराड़ को पांच मार्च को सदन की सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया गया था तो वहीं इसके पहले कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक कुंवरजी बावलिया और पिछले महीने उंझा से पहली बार विधायक बनी आशा पटेल ने भी सदन और कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ गूगल प्लस पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App.

Lok Sabha Election 2019: कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक से पहले एक और इस्तीफा, 4 दिन में 3 कांग्रेस विधायकों ने छोड़ी पार्टी जनसत्ता ऑनलाइन March 12, 2019 11:19 AM लोकसभा चुनाव से पहल गुजरात में 4 दिन में 3 कांग्रेस विधायकों ने छोड़ी पार्टी फोटो सोर्स- जनसत्ता Lok Sabha Election 2019: लोकसभा चुनाव से पूर्व गुजरात में 58 साल बाद होने जा रही कांग्रेस कार्य समिति की बैठक से पहले कांग्रेस पार्टी को फिर एक झटका लगा है। यहां जामनगर से कांग्रेस विधायक वल्लभ धारविया ने विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी को अपना इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हो गए हैं। पिछले चार दिनों में कांग्रेस के तीन विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दिया है। बता दें कि इसके पहले माणवदर से चार बार के विधायक जवाहर चावड़ा और धरंगधरा से विधायक परषोत्तम सपारिया ने कांग्रेस छोड़ दी थी। राहुल- प्रियंका के दौरे से पहले कांग्रेस को झटका: बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज को गुजरात दौरे पर हैं। यहां कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में वह अपनी बहन और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के साथ शामिल होंगे। इस दौरान सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई बड़े नेता उनके साथ मौजूद रहेंगे। लेकिन इससे पहले ही कांग्रेस के कई विधायक पार्टी छोड़ के जा रहे है, जिसे लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए एक झटके के तौर पर देखा जा रहा है। बता दें कि धारविया के इस्तीफे से पहले कांग्रेस के ही परषोत्तम सबारिया और जवाहर चावड़ा ने भी पार्टी को अलविदा कह दिया था।विधानसभा अध्यक्ष राजेन्द्र त्रिवेदी ने की पुष्टि: गुजरात में कांग्रेस के विधायक रहे वल्लभ धारविया के पार्टी छोड़ने की पुष्टि करते हुए विधानसभा अध्यक्ष राजेन्द्र त्रिवेदी ने कहा, “धारविया ने जामनगर के विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने मुझे बताया कि वह स्वेच्छा से इस्तीफा दे रहे हैं।” Also Read क्या बोले वल्लभ धारविया: बता दें कि धारविया 2017 के विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस में जाने और विपक्षी पार्टी के टिकट पर जीतने से पहले वह बीजेपी के ही साथ थे। सोमवार को फिर से बीजेपी में जाने के बाद उन्होंने कहा, “मैं मूल रूप से बीजेपी का सिपाही हूं। मैंने इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में काम किया था। मैं अंदरूनी कलह की वजह से कांग्रेस छोड़ रहा हूं। मैंने महसूस किया है कि केवल बीजेपी ही लोगों की भलाई कर सकती है।” इसके बाद उन्होंने कहा, “पाकिस्तान पर हाल में को हवाई हमलों के बाद मैंने महसूस किया कि मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में फिर से निर्वाचित होना चाहिए। कांग्रेस में इस तरह का नेतृत्व नहीं है।” 5 विधायकों ने छोड़ी कांग्रेस: बता दें कि एक तरफ जहां कांग्रेस लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी है तो वहीं दूसरी तरफ उसके कई विधायक पार्टी छोड़ के जा रहे हैं। इन विधायकों में वल्लभ धारविया, परषोत्तम सबारिया और जवाहर चावड़ा शामिल है। इसके अलावा भगवान बराड़ को पांच मार्च को सदन की सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया गया था तो वहीं इसके पहले कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक कुंवरजी बावलिया और पिछले महीने उंझा से पहली बार विधायक बनी आशा पटेल ने भी सदन और कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ गूगल प्लस पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Jansatta /  🏆 4. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

दिल्ली में नहीं होगा केजरीवाल की पार्टी से कांग्रेस का गठबंधन..दिल्ली में नहीं होगा केजरीवाल की पार्टी से कांग्रेस का गठबंधन..2019 Lok Sabha Election: आगामी लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने ऐलान किया है कि दिल्ली में कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन नहीं होगा।
Read more »

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी कांग्रेस: शीला दीक्षितदिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी कांग्रेस: शीला दीक्षितदिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी कांग्रेस: शीला दीक्षित Congress SheilaDikshit AAP ArvindKejriwal BJP Coalition कांग्रेस शीलादीक्षित आप अरविंदकेजरीवाल भाजपा गठबंधन
Read more »

खनिज चोरी में कांग्रेस के विधायक सस्पेंड, कांग्रेस शुरू करेगी आंदोलनखनिज चोरी में कांग्रेस के विधायक सस्पेंड, कांग्रेस शुरू करेगी आंदोलनगुजरात विधानसभा के अध्यक्ष राजेन्द्र त्रिवेदी के जरिए आज कांग्रेस के विधायक भगवान बारड को विधायक पद से सस्पेंड कर दिया गया है. इस घटना के बाद गुजरात की राजनीति गरमा गई है. दरअसल, सूत्रपाडा की स्थानीय अदालत ने गत एक मार्च को वर्ष 1995 में यानी 25 साल पहले 2.83 करोड़ की खनिज चोरी के मामले में कांग्रेस विधायक भगवान बारड को दोषी मानते हुए दो साल नौ माह की सजा सुनाई है.
Read more »

पुदुच्चेरी: कांग्रेस के गढ़ में जब एआईएनआरसी पार्टी ने लगाई थी सेंधपुदुच्चेरी: कांग्रेस के गढ़ में जब एआईएनआरसी पार्टी ने लगाई थी सेंधपुदुच्चेरी केंद्र शासित प्रदेश है. पुदुच्चेरी लोकसभा सीट के तहत पूरा पुदुच्चेरी प्रदेश आता है.
Read more »

प.बंगाल: तृणमूल कांग्रेस ने कब्रिस्‍तान पर रातोंरात बना डाला पार्टी ऑफिस, लोगों में गुस्‍साप.बंगाल: तृणमूल कांग्रेस ने कब्रिस्‍तान पर रातोंरात बना डाला पार्टी ऑफिस, लोगों में गुस्‍सामिदनापुर के मुसलमान समुदाय के मिर्जा बाजार कब्रिस्तान की जगह को जबरदस्ती तृणमूल पार्टी ऑफिस बना लेने का आरोप.
Read more »

बिहारः पार्टी से इस्तीफा देते हुए कांग्रेस प्रवक्ता बोले- 'कांग्रेसी कहलाने में आती है शर्म'बिहारः पार्टी से इस्तीफा देते हुए कांग्रेस प्रवक्ता बोले- 'कांग्रेसी कहलाने में आती है शर्म'कांग्रेस प्रवक्ता विनोद शर्मा ने पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए और पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया.
Read more »

22 राज्यों में एक बार में होगी वोटिंग, UP-बिहार-बंगाल में सात चरण में चुनाव22 राज्यों में एक बार में होगी वोटिंग, UP-बिहार-बंगाल में सात चरण में चुनावलोकसभा चुनाव 2019 का औपचारिक ऐलान हो गया है. इस बार देश में सात चरणों में चुनाव होंगे. हालांकि देश के 22 राज्यों में एक चरण में मतदान होंगे. जबकि उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में सात चरण में चुनाव होंगे.
Read more »

देशभर में किस सीट पर कब वोटिंग: मप्र में चार, राजस्थान में दो चरण में मतदानदेशभर में किस सीट पर कब वोटिंग: मप्र में चार, राजस्थान में दो चरण में मतदानLok Sabha polls to be held in 7 phases from April 11, counting on May 23 | मोदी के निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में 19 मई को आखिरी चरण में वोटिंग राहुल की सीट अमेठी और सोनिया की सीट रायबरेली में 6 मई को मतदान हरियाणा, गुजरात जैसे 22 राज्यों में एक ही चरण में वोटिंग
Read more »

गुजरात में कांग्रेस को फिर लगा बड़ा झटका, 4 दिन में तीसरे विधायक ने छोड़ी पार्टीगुजरात में कांग्रेस को फिर लगा बड़ा झटका, 4 दिन में तीसरे विधायक ने छोड़ी पार्टीलोकसभा चुनाव के मौसम में गुजरात में कांग्रेस से नाराज विधायक लगातार पार्टी का साथ छोड़ रहे हैं. पिछले चार दिन में तीसरे विधायक ने पार्टी को अलविदा कह दिया.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 05:06:15