चीन ने 200 देशों को 2.2 ट्रिलियन डॉलर का कर्ज दिया है, जिसमें अमेरिका सबसे बड़ा कर्जदार है. चीन की आर्थिक शक्ति और निवेश ने उसे दुनिया का सबसे बड़ा आधिकारिक कर्जदाता बना दिया है. चीन का पैसा टेक्नोलॉजी, सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री और बुनियादी ढांचे में भी लगा है.
दुनिया के नक्शे पर आज चीन केवल एक प्रोडक्शन सेंटर या आर्थिक शक्ति नहीं रह गया है, बल्कि अब वह दूसरे मुल्कों को कर्ज और वित्तीय सहायता देकर दुनिया की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करने वाला बड़ा खिलाड़ी बन चुका है.
अमेरिका, रूस, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान जैसे देशों से लेकर छोटे और गरीब देशों तक, लगभग हर कोने में चीन का पैसा पहुंच चुका है. हैरानी की बात यह है कि जिन देशों को चीन उधार दे रहा है, उनमें सबसे ऊपर नाम अमेरिका का है. बढ़ते तनाव, टकराव और प्रतिस्पर्धा के बावजूद ‘अंकल सैम’ ही चीन से सबसे बड़ा उधार लेने वाला देश है, यह फैक्ट दुनिया को चौंका देने के लिए काफी है. डैन वोंग नामक एक लेखक ने अपनी किताब ब्रेकनेक में लिखा है कि चीन की इंजीनियरिंग क्षमता, निर्माण की गति और शहरी बदलाव सिर्फ विकास की कहानी नहीं, बल्कि अमेरिका के लिए एक गंभीर चुनौती बन चुके हैं. उनका सवाल सीधा है- “क्या चीन इतना आगे निकल चुका है कि अब अमेरिका ही पीछे छूटने से डर रहा है?” इसी बीच AidData रिसर्च लैब की रिपोर्ट ने इस बहस को और तीखा कर दिया है. रिपोर्ट बताती है कि साल 2000 से 2023 तक चीन ने दुनियाभर में कर्ज और अनुदान के रूप में 2.2 ट्रिलियन डॉलर बांटे हैं, और करीब 200 देशों व क्षेत्रों को इससे फायदा या कर्ज का बोझ मिला है. दुनिया का सबसे बड़ा आधिकारिक कर्जदाता चीन ने यह पैसा केवल आर्थिक रूप से कमजोर देशों को नहीं दिया. सिर्फ 6 फीसदी रकम की सहायता ग्रांट या सस्ते कर्ज के रूप में दी है. 47 फीसदी गरीब देशों ने और 43 फीसदी अमीर व विकसित देशों ने चीन से कर्ज लिया. यानी जितने विकासशील देश चीन पर निर्भर होते जा रहे हैं, उतने ही डेवलप हो चुके और अमीर देश भी चीन पर वित्तीय रूप से निर्भर हो गए हैं. AidData के अनुसार, चीन अब दुनिया का सबसे बड़ा आधिकारिक कर्जदाता बन चुका है. सिर्फ इतना ही नहीं, चीन की राज्य-स्वामित्व वाली कंपनियां और बैंक पूरी दुनिया में बुनियादी ढांचा, खनिज संसाधन, एयरपोर्ट, पाइपलाइन, डेटा सेंटर और हाई-टेक कंपनियों में निवेश कर रहे हैं. रिपोर्ट कहती है कि चीन की रकम 2,500 अमेरिकी परियोजनाओं में लगी है, जिनमें टेस्ला , अमेज़न , डिज्नी और बोइंग जैसी बड़ी कंपनियां भी शामिल हैं. टेक्नोलॉजी और सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री में खूब लगाया पैसा दुनिया अक्सर बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव की चर्चा करती है, लेकिन आंकड़ों के अनुसार BRI चीन की कुल विदेशी उधारी का सिर्फ 20 फीसदी हिस्सा है. चीन का बहुत सारा पैसा अमीर देशों की टेक्नोलॉजी और सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री में भी जा रहा है. यानी वह केवल सड़कें और पुल नहीं, बल्कि भविष्य की तकनीक पर भी अपना नियंत्रण मजबूत कर रहा है. अमेरिका, रूस, ऑस्ट्रेलिया… भारत भी… सब कर्जदार 2000 में चीन का सिर्फ 11 प्रतिशत कर्ज अमीर देशों को जाता था, लेकिन 2023 तक यह बढ़कर 75 प्रतिशत हो गया. यानी अमीर दुनिया गरीब देशों की तुलना में कहीं ज्यादा तेजी से चीन के पैसों पर निर्भर होती गई है. चीन के 10 सबसे बड़े कर्जदार देशों की सूची में सबसे ऊपर है संयुक्त राज्य अमेरिका , उसके बाद रूस , ऑस्ट्रेलिया , वेनेज़ुएला जैसे देश आते हैं. भारत भी इससे बाहर नहीं है. भारत ने चीन से 11.1 बिलियन डॉलर कर्ज और अनुदान के रूप में प्राप्त किए हैं. इन सभी आंकड़ों से एक बात साफ उभरती है कि चीन का खेल केवल डेवलपमेंट हेतु मदद का नहीं, बल्कि रणनीतिक आर्थिक प्रभाव का है. कर्ज और निवेश के माध्यम से चीन न केवल देशों में बुनियादी ढांचे का निर्माण कर रहा है, बल्कि वैश्विक राजनीतिक समीकरणों को भी अपने हित में मोड़ रहा है. और यही वजह है कि भविष्य की दुनिया की राजनीति, तकनीक और व्यापार में चीन की भूमिका पहले से कहीं अधिक निर्णायक होती जा रही है.
Chinese Overseas Debt China USA Loans China Aiddata Report Belt And Road Initiative Facts Richest Borrowers Of China China World Creditor Chinese State Owned Banks China Geopolitical Influence China Loans To India
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
એક સમયે માત્ર 200 કમાતા હતા ધર્મેન્દ્ર, ગેરેજમાં કર્યું કામ, જાણો તેમના સંઘર્ષની કહાનીDharmendra Passes Away: બોલિવૂડના દિગ્ગજ અભિનેતા ધર્મેન્દ્રએ પોતાના જીવનમાં ઘણો સંઘર્ષ કર્યો છે. એક સમય એવો હતો જ્યારે તેમના માટે 200 કમાવવા પણ મુશ્કેલ હતા. પોતાના સંઘર્ષ વિશે અભિનેતાએ એકવાર વાત કરી હતી. જાણો તેમણે શું કહ્યું હતું..
Read more »
200 ವರ್ಷಗಳ ನಂತರ ಮಕರ ರಾಶಿಯಲ್ಲಿ ತ್ರಿಗ್ರಹಿ ಯೋಗ: ಈ 3 ರಾಶಿಯವರಿಗೆ ಹೊಡೆಯಲಿದೆ ಜಾಕ್ಪಾಟ್!! ಮೇಷ ರಾಶಿಯವರಿಗೆ ತ್ರಿಗ್ರಹಿ ಯೋಗದ ರಚನೆಯು ಶುಭಕರವಾಗಿದೆ. ಏಕೆಂದರೆ ಈ ಯೋಗವು ನಿಮ್ಮ ರಾಶಿಯ ವೃತ್ತಿ ಮತ್ತು ವ್ಯವಹಾರ ಸ್ಥಾನದಲ್ಲಿ ರೂಪುಗೊಳ್ಳುತ್ತದೆ.
Read more »
Air India Boeing 737 Sell: কলকাতা বিমানবন্দরে ১৩ বছর পড়েছিল আস্ত একটি বোয়িং বিমান, জানতই না এয়ার ইন্ডিয়াAir India finally sells its Boeing 737-200 aircraft after 40 years
Read more »
यूपी के इस शहर में बनेगा बिजनेस कॉम्प्लेक्स, 200 व्यापारियों को आवंटित होंगी दुकानेंसुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत 25 अक्टूबर को सेंट्रल मार्केट 661/6 पर बने कांप्लेक्स के ध्वस्तीकरण के बाद व्यापारियों को राहत देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर डीएम ने मेरठ विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष, नगर आयुक्त, एडीएम सिटी और आवास विकास के अधीक्षण अभियंता की समिति गठित कर व्यापारियों और उनके...
Read more »
200 ವರ್ಷಗಳ ನಂತರ ತ್ರಿಗ್ರಾಹಿ ಯೋಗ: ಈ ರಾಶಿಯವರಿಗೆ ಅದೃಷ್ಟದ ಹೊಳೆ!ಮಕರ ರಾಶಿಯಲ್ಲಿ 200 ವರ್ಷಗಳ ನಂತರ ತ್ರಿಗ್ರಾಹಿ ಯೋಗವು ರೂಪುಗೊಳ್ಳುತ್ತಿದೆ, ಇದು ಕೆಲವು ರಾಶಿಯವರಿಗೆ ಅದೃಷ್ಟ ಮತ್ತು ಸಂಪತ್ತನ್ನು ತರುತ್ತದೆ. ಧನು, ಮೇಷ ಮತ್ತು ಮೀನ ರಾಶಿಯವರಿಗೆ ವಿಶೇಷ ಲಾಭಗಳು.
Read more »
Honor 500 Pro: అబ్బబ్బ ఫోన్ అంటే ఇది.. 200-మెగాపిక్సెల్ కెమెరాతో Honor నుంచి కొత్త మొబైల్!Honor 500 Pro Price In India: త్వరలోనే మార్కెట్లోకి హానర్ 500 సిరీస్ లాంచ్ కాబోతోంది. ఇది ప్రీమియం డిస్ప్లేతో పాటు అద్భుతమైన ఫీచర్స్తో అందుబాటులోకి రాబోతోంది. అయితే, ఈ స్మార్ట్ఫోన్స్కి సంబంధించిన అన్ని వివరాలు ఇప్పుడు తెలుసుకుందాం.
Read more »
