चीन बहुपक्षवाद और संयुक्त राष्ट्र के केंद्र वाली अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था का दृढ़तापूर्वक समर्थन करता है
"बीजिंग, 16 जनवरी । संयुक्त राष्ट्र में चीन के स्थायी प्रतिनिधि मंडल के कार्यवाहक प्रभारी सुन लेई ने 15 जनवरी को संयुक्त राष्ट्र महासचिव की प्राथमिकताओं पर वार्षिक ब्रीफिंग में भाषण दिया।Advertisment उन्होंने कहा कि चीन विभिन्न पक्षों के साथ मिलकर बहुपक्षवाद और संयुक्त राष्ट्र के केंद्र वाली अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था का दृढ़तापूर्वक समर्थन करता है, शांति की रक्षा करता है, विकास को बढ़ावा देता है और मानव जाति के लिए साझा भविष्य समुदाय के निर्माण को आगे बढ़ाता है। सुन लेई ने कहा कि आज विश्व उथल-पुथल से भरा है और संयुक्त राष्ट्र गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है। अंतर्राष्ट्रीय परिस्थिति जितनी जटिल होती है, संयुक्त राष्ट्र के अधिकार और प्रतिष्ठा को बनाए रखना और अंतर्राष्ट्रीय मामलों में इसकी केंद्रीय भूमिका की रक्षा करना उतना ही महत्वपूर्ण हो जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि संयुक्त राष्ट्र चार्टर के उद्देश्यों और सिद्धांतों को दृढ़तापूर्वक कायम रखा जाना चाहिए। संयुक्त राष्ट्र के तीनों स्तंभों को संतुलित तरीके से आगे बढ़ाया जाना चाहिए। शांति और सुरक्षा, विकास और मानवाधिकार के तीन स्तंभ एक-दूसरे के पूरक हैं और इनमें से किसी की भी उपेक्षा नहीं की जानी चाहिए। वैश्विक दक्षिण के लिए विकास सर्वोपरि महत्व का विषय है और इसे हमेशा अंतर्राष्ट्रीय एजेंडा के केंद्र में रखा जाना चाहिए। इसके साथ वैश्विक शासन व्यवस्था में सुधार और उसे बेहतर बनाने की आवश्यकता भी है। --आईएएनएस एबीएम/ डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.
इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी."
चीन बहुपक्षवाद और संयुक्त राष्ट्र के केंद्र वाली न्यूज़ नेशन News Nation News Nation Live Tv News Nation Live News Nation Videos
