चित्तौड़गढ़ में मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में एक बार फिर बारिश की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, 26 से 28 अक्टूबर के बीच उदयपुर संभाग के कई जिलों में मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
दो दिनों से स्थिर तापमान, 27-28 अक्टूबर को बिजली के साथ हल्की बारिश की संभावनाचित्तौड़गढ़ में मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में एक बार फिर बारिश की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, 26 से 28 अक्टूबर के बीच उदयपुर संभाग के कई जिलों में मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसका असर चित्तौड़गढ़ में भी देखने को मिल सकतपिछले दो दिनों से चित्तौड़गढ़ में मौसम लगभग स्थिर बना हुआ है। गुरुवार और शुक्रवार दोनों दिन अधिकतम तापमान 34.
6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस तरह दो दिन से तापमान में कोई खास बदलाव नहीं देखने को मिला है। मौसम विभाग के अनुसार, यह स्थिरता वेस्टर्न डिस्टरबेंस के आने से पहले की स्थिति मानी जा सकती है।शुक्रवार की रात लोगों ने हल्की गर्मी का एहसास किया, जबकि शनिवार की सुबह हल्की ठंड महसूस हुई। दिन में धूप के कारण गर्मी का असर बढ़ जाता है, वहीं रात में ठंडी हवाओं से हल्की सर्दी का अहसास होने लगा है। इस तरह दिन और रात के तापमान में फर्क लोगों को मौसम में बदलाव का एहसास करा रहा है।मौसम के इस बदलते मिजाज से लोग असमंजस में हैं। दिन में गर्मी और रात में ठंड के कारण कई लोगों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें भी होने लगी हैं। डॉक्टरों का कहना है कि इस तरह के मौसम में सर्दी-जुकाम या बुखार जैसी दिक्कतें तेजी से बढ़ सकती हैं। इसलिए सुबह और रात में बाहर निकलते समय हल्के गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी गई है।मौसम विभाग ने बताया कि, एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस 26 अक्टूबर से सक्रिय होगा। इसके असर से उदयपुर संभाग के कई हिस्सों में बादल छाने और बारिश होने की संभावना है। चित्तौड़गढ़ जिले में भी इसका असर दिख सकता है। विभाग ने किसानों और ग्रामीणों के लिए भी एडवाइजरी जारी की है।मौसम विभाग का कहना है कि इस सिस्टम का सबसे ज्यादा असर 27 और 28 अक्टूबर को देखने को मिलेगा। इन दो दिनों में आसमान में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं बिजली गिरने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। विभाग ने एहतियात के तौर पर खुले में काम करने वाले लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।नर्मदापुरम में मौसम में बदला27 अक्टूबर से पूरे छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावनारुद्रप्रयाग में आपदा के 2 महीने बाद मिले शवअगले 7 दिन में आगरा में बढ़ेगी ठंडकनर्मदापुरम में बादल छाए रहने से ठंड का असर कम
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Chhath Puja 2025: इस बार बेहद खास होगी छठ पूजा, बन रहा ये दुर्लभ संयोगलोक आस्था का महापर्व डाला छठ इस बार 27 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस अवसर पर रवि योग का दुर्लभ संयोग बन रहा है। पर्व की शुरुआत 25 अक्टूबर को नहाय-खाय से होगी। व्रती 27 अक्टूबर को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे और 28 अक्टूबर को अरुणोदय काल में अर्घ्य के साथ पर्व का समापन होगा। यह पर्व स्वच्छता और श्रद्धा का प्रतीक...
Read more »
MP से पंजाब तक फैले ड्रग तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, नवांशहर में 28.80 किलो अफीम के साथ ट्रक चालक धरायानवांशहर सीआईए स्टाफ ने एक ट्रक चालक को 28.
Read more »
Bihar Politics: भाजपा-जदयू दोनों का 27-27 सीटों पर राजद से मुकाबला, दांव पर दिग्गजों की किस्मतबिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 122 सीटों पर मुकाबला है, जिसमें राजद और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर है। राजद ने 72 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि भाजपा ने 53 सीटों पर। एनडीए और महागठबंधन के बीच कई सीटों पर दोस्ताना मुकाबले भी हैं। इस चरण में कई पूर्व डिप्टी सीएम और मंत्रियों की किस्मत दांव पर...
Read more »
छठ पूजा: गाजियाबाद में 27 और 28 को रहेगा रूट डायवर्जन, ड्राेन के जरिये पुलिस रखेगी निगरानीगाजियाबाद पुलिस छठ पूजा पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क है। सभी छठ घाटों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और ड्रोन से निगरानी की जाएगी। हिंडन नदी तट पर सबसे अधिक भीड़ होने की संभावना है, इसलिए वहां एक हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। 27 और 28 अक्टूबर को जीटी रोड पर डायवर्जन रहेगा। अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भी पुलिस की निगाह...
Read more »
दिल्ली-एनसीआर में बारिश का अनुमान: 27 और 28 अक्टूबर को बूंदाबांदी की संभावनाभारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में 27 अक्टूबर की शाम से 28 अक्टूबर की सुबह तक हल्की बारिश हो सकती है। सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ने के साथ, 26 से 29 अक्टूबर तक तापमान में गिरावट और कोहरा छाने की संभावना है।
Read more »
छठ घाट की ओर जाना है तो यहां करें पार्किंग, 27-28 अक्टूबर को ट्रैफिक डायवर्जन!Patna Chhath Puja: छठ घाट की ओर जाना है तो यहां करें पार्किंग, 27-28 अक्टूबर को पटना में ट्रैफिक डायवर्जन भी लागू!
Read more »
