भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में 27 अक्टूबर की शाम से 28 अक्टूबर की सुबह तक हल्की बारिश हो सकती है। सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ने के साथ, 26 से 29 अक्टूबर तक तापमान में गिरावट और कोहरा छाने की संभावना है।
27 की शाम और 28 की सुबह हो सकती है बारिश इधर, दिल्ली-एनसीआर में सुबह-शाम के समय हल्की ठिठुरन बढ़ गई है जबकि दिन में सूरज की किरणें गर्मी का अहसास करा रही हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 31 और 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। एक नया पश्चिमी विक्षोभ 27 से 29 अक्तूबर की सुबह तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उससे सटे उत्तरी मैदानी इलाकों को प्रभावित कर सकता है। इसके प्रभाव में 27 अक्तूबर की शाम से 28 अक्तूबर की सुबह तक दिल्ली में एक या दो बार हल्की बारिश हो सकती है। छाएगा कोहरा .
.. गिरेगा तापमान आईएमडी के अनुसार, 26 अक्तूबर को अधिकतम तापमान 30-32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 16-18 डिग्री के बीच रह सकता है। सुबह के समय धुंध या कोहरा छा सकता है। 27 अक्तूबर को तापमान 28-30 डिग्री अधिकतम और 18-20 डिग्री न्यूनतम के आसपास रहेगा। एक या दो बार हल्की बारिश हो सकती है। शाम या रात को बूंदाबांदी की संभावना है। 28 अक्तूबर को अधिकतम तापमान 28-30 डिग्री व न्यूनतम तापमान 18-20 डिग्री तक रह सकता है। सुबह हल्की बारिश हो सकती है। 29 अक्तूबर को अधिकतम तापमान 29-31 डिग्री और न्यूनतम 17-19 डिग्री रहने की उम्मीद है।
बारिश दिल्ली-एनसीआर मौसम विभाग तापमान कोहरा
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Chhath Puja 2025: इस बार बेहद खास होगी छठ पूजा, बन रहा ये दुर्लभ संयोगलोक आस्था का महापर्व डाला छठ इस बार 27 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस अवसर पर रवि योग का दुर्लभ संयोग बन रहा है। पर्व की शुरुआत 25 अक्टूबर को नहाय-खाय से होगी। व्रती 27 अक्टूबर को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे और 28 अक्टूबर को अरुणोदय काल में अर्घ्य के साथ पर्व का समापन होगा। यह पर्व स्वच्छता और श्रद्धा का प्रतीक...
Read more »
MP से पंजाब तक फैले ड्रग तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, नवांशहर में 28.80 किलो अफीम के साथ ट्रक चालक धरायानवांशहर सीआईए स्टाफ ने एक ट्रक चालक को 28.
Read more »
बिहार चुनावः महागठबंधन 28 अक्टूबर को जारी करेगा संयुक्त घोषणा, राहुल और तेजस्वी करेंगे साझा रैलीकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी छठ पूजा के बाद 28 अक्टूबर को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपना प्रचार अभियान शुरू करेंगे।
Read more »
Chhath Puja Kab Hai: कब है छठ का पर्व, क्यों मनाते हैं छठ पूजा? जानें, 4 दिनों का महत्व और सूर्य अर्घ्य का अभीष्ट फलChhath Puja 2025, Chhath Puja Kab Hai: शनिवार, 25 अक्टूबर 2025 से चार दिनों तक चलने वाले छठ पूजा 2025 पर्व में नहाय-खाय, रविवार, 26 अक्टूबर को खरना, 27 अक्टूबर, सोमवार को अस्ताचलगामी सूर्य अर्घ्य और मंगलवार, 28 अक्टूबर 2025 को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य प्रणाम जैसे पारंपरिक अनुष्ठान शामिल...
Read more »
Bihar Politics: भाजपा-जदयू दोनों का 27-27 सीटों पर राजद से मुकाबला, दांव पर दिग्गजों की किस्मतबिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 122 सीटों पर मुकाबला है, जिसमें राजद और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर है। राजद ने 72 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि भाजपा ने 53 सीटों पर। एनडीए और महागठबंधन के बीच कई सीटों पर दोस्ताना मुकाबले भी हैं। इस चरण में कई पूर्व डिप्टी सीएम और मंत्रियों की किस्मत दांव पर...
Read more »
छठ पूजा: गाजियाबाद में 27 और 28 को रहेगा रूट डायवर्जन, ड्राेन के जरिये पुलिस रखेगी निगरानीगाजियाबाद पुलिस छठ पूजा पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क है। सभी छठ घाटों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और ड्रोन से निगरानी की जाएगी। हिंडन नदी तट पर सबसे अधिक भीड़ होने की संभावना है, इसलिए वहां एक हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। 27 और 28 अक्टूबर को जीटी रोड पर डायवर्जन रहेगा। अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भी पुलिस की निगाह...
Read more »
