Bhopal AIIMS Male Breast Cancer Awareness; पुरुषों में स्तन कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पहले जहां 100 ब्रेस्ट कैंसर के मरीजों में एक पुरुष होना भी दुर्लभ था, वहीं अब यह आंकड़ा 4 तक पहुंच गया है। नेशनल कैंसर अवेयरनेस डे के मौके पर एम्स भोपाल के...
भोपाल एम्स डायरेक्टर बोले– खान-पान से बढ़े फीमेल हार्मोन, 40 से कम उम्र के मरीज ज्यादाएम्स के डायरेक्टर के मुताबिक, पुरुषों में महिला हार्मोन बढ़ने की प्रमुख वजह खराब खानपान और फास्ट फूड कल्चर है। महिलाओं की तरह अब पुरुषों में भी स्तन कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पहले जहां 100 ब्रेस्ट कैंसर के मरीजों में एक पुरुष होना भी दुर्लभ था, वहीं अब यह आंकड़ा 4 तक पहुंच गया है।नेशनल कैंसर अवेयरनेस डे के मौके पर एम्स, भोपाल के निदेशक और देश के जाने-माने ऑन्को सर्जन डॉ.
माधवानंद कर ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया कि पुरुषों में हार्मोनल असंतुलन की समस्या बढ़ रही है। पुरुषों में महिलाओं वाले हार्मोन एस्ट्रोजेन का स्तर बढ़ रहा है। वयस्क पुरुषों और यहां तक कि बच्चों में भी गाइनेकोमास्टिया यानी ब्रेस्ट टिशू के असामान्य रूप से बढ़ने की समस्या आम हो गई है।स्टेरॉयड शरीर में जाकर हार्मोनल संतुलन बिगाड़ रहे डॉ. माधवानंद कर ने कहा- पुरुषों में महिला हार्मोन बढ़ने की प्रमुख वजह है खराब खानपान और फास्ट फूड कल्चर। माता-पिता वर्किंग होने से बच्चे फास्ट फूड पर निर्भर हैं, वहीं युवा घर से दूर रहकर यही खाना खा रहे हैं। यह टेस्टी फूड है, इसलिए लोग इसके प्रति आकर्षित होते हैं। इनमें स्टेरॉयड होते हैं। सॉस और स्वाद बढ़ाने वाले इंग्रीडिएंट्स जो बर्गर, पिज्जा, चाउमीन आदि में मिलाए जाते हैं, ये स्टेरॉयड शरीर में जाकर हार्मोनल संतुलन बिगाड़ते हैं। आज फल केमिकल से पकाए जा रहे हैं। खेती में अत्यधिक फर्टिलाइजर का उपयोग और चिकन को तेजी से बड़ा करने के लिए दिए जाने वाले स्टेरॉयड ये सब जब शरीर में पहुंचते हैं तो हार्मोनल डिसबैलेंस करते हैं। ऐसे में पुरुषों में एस्ट्रोजेन बढ़ने लगता है और गाइनेकोमास्टिया की समस्या हो जाती है। मोटापा भी इसका एक बड़ा कारण है। इसके अलावा ऐसे खाद्य पदार्थों में कैंसर सेल्स को बढ़ावा देने वाले तत्व भी होते हैं, जो पुरुषों में ब्रेस्ट कैंसर के मामलों को बढ़ा रहे हैं।एम्स ने आधिकारिक बयान में कहा कि कोलोरेक्टल कैंसर के शुरुआती चरण में लक्षण स्पष्ट नहीं होते, लेकिन जैसे-जैसे बीमारी बढ़ती है, कई संकेत दिखाई देने लगते हैं। इनमें मल त्याग की आदतों में अचानक बदलाव, लगातार पेट में दर्द या असहजता, मल में खून आना, वजन का अचानक कम होना और लगातार थकान महसूस होना शामिल हैं। इन लक्षणों को सामान्य पाचन समस्याओं के रूप में नजरअंदाज करना खतरनाक साबित हो सकता है, क्योंकि समय रहते जांच और उपचार से कैंसर को रोका या शुरुआती चरण में ही नियंत्रित किया जा सकता है। कई बार यह बीमारी टीबी जैसी लगती है, जिससे सही निदान में देर हो सकती है। यही नहीं, मल में खून आने को बवासीर मानकर लापरवाही करना खतरनाक हो सकता है।एम्स में आने वाले ब्रेस्ट कैंसर के मामलों में आगर मालवा , रायसेन , विदिशा , नर्मदापुरम , सागर , रीवा जैसे जिले टॉप पर हैं। हालांकि, इसका बड़ा कारण भोपाल से भौगोलिक नजदीकी है। लेकिन, यह भी सवाल उठाता है कि इन जिलों के जिला अस्पताल या मेडिकल कॉलेज में कैंसर इलाज की व्यवस्था मजबूत क्यों नहीं है।कभी पश्चिमी देशों की बीमारी माना जाने वाला कोलोरेक्टल कैंसर अब भोपाल समेत मध्य प्रदेश में भी तेजी से फैल रहा है। इससे बड़ी चिंताजनक बात यह है कि यह 40 साल से कम आयु के लोगों को तेजी से प्रभावित कर रहा है। एम्स भोपाल ने इस खतरे को देखते हुए समय पर जांच और जागरूकता को सबसे प्रभावी हथियार बताया है। इसे लेकर बुधवार को एडवाइजरी भी जारी की है। एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक डॉ. अजय सिंह ने कहा कि यह बीमारी बड़ी आंत या रेक्टम को प्रभावित करती है। इंडियन जर्नल ऑफ कैंसर की एक रिपोर्ट के अनुसार, 25% नए मरीज 40 साल से कम उम्र के मिल रहे हैं। पहले इसे उम्रदराज लोगों की बीमारी माना जाता था लेकिन बदलती जीवनशैली, असंतुलित खानपान, मोटापा, धूम्रपान और शराब सेवन जैसे कारक इसे युवाओं में भी बढ़ा रहे हैं।कैंसर शरीर की कोशिकाओं के अनियंत्रित रूप से बढ़ने और विभाजित होने की प्रक्रिया का परिणाम है। सामान्य कोशिकाएं मर जाती हैं, लेकिन कैंसर कोशिकाएं तेजी से बढ़ती रहती हैं और ऊतकों को नष्ट कर देती हैं। ये कोशिकाएं रक्त या लसीका तंत्र के माध्यम से शरीर के अन्य हिस्सों में फैल सकती हैं, जिसे मेटास्टेसिस कहा जाता है।कैंसर क्यों होता है, सही जानकारी और सावधानी से बचाव मुमकिन साइंटिफिक जर्नल नेचर में पब्लिश एक स्टडी के मुताबिक, भारत में साल 2021 में ब्रेस्ट कैंसर के 1.25 करोड़ मामले थे। इसका मतलब है कि भारत की कुल आबादी के लगभग 1% लोग ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रहे थे। इसमें 99% मामले महिलाओं के थे।श्रीगंगानगर में सुबह-शाम बढ़ी ठंडहिमाचल में रात के तापमान में भारी गिरावटपहाड़ों पर बर्फबारी से हरियाणा में बढ़ी ठंडश्रीगंगानगर में उत्तरी हवाएं लाएंगी कड़ाके की ठंडगाजियाबाद में बढ़ी सर्दी, हवा चलने से घटेगा प्रदूषण
Breast Cancer Male Breast Cancer Signs
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Cancer Vaccine: ১০০% কার্যকারিতা! এক টিকাতেই এবার নির্মূল হবে ক্যান্সার! মিলল যুগান্তকারী সাফল্য...Cancer Vaccine: Russian Enteromix Cancer Vaccine Shows 100 percent Efficacy In Early Trials
Read more »
AIIMS NORCET Result 2025: एम्स ने जारी किया स्टेज-2 परीक्षा का रिजल्ट, यहां से करें पीडीएफ डायरेक्ट डाउनलोडअखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान AIIMS की ओर AIIMS NORCET Stage-2 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार एम्स की आधिकारिक वेबसाइट www.aiimsexams.ac.
Read more »
भोपाल एम्स से खून चोरी कर महाराष्ट्र में बेचा: 5800 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से 1150 यूनिट प्लाज्मा का किया...Madhya Pradesh (MP) Bhopal AIIMS Hospital Blood Plasma Case Update भोपाल एम्स से चोरी हो रहे ब्लड प्लाज्मा की अंतरराज्यीय कालाबाजारी का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस जांच में पता चला है
Read more »
Breast Cancer Awareness Month: क्या ब्रेस्ट कैंसर प्रेग्नेंसी में बच्चे को नुकसान पहुंचा सकता है? एक्सपर्ट से जानें सही बातअगर आप जानना चाहते हैं कि क्या ब्रेस्ट कैंसर प्रेग्नेंसी में बच्चे को नुकसान पहुंचा सकता है या नहीं, तो यह आर्टिकल आपके लिए बेहद मददगार साबित हो सकता है। इसमें इस विषय पर विस्तार से जानकारी दी गई है।
Read more »
தீபாவளி துப்பாக்கியால் அதிர்ச்சி.. கண் பார்வை இழந்த குழந்தைகள்!Bhopal Kids Affected By Diwali Gun : மத்திய பிரதேசத்தில் புதிய ரக தீபாவளி துப்பாக்கியை பயன்படுத்திய 100-க்கும் மேற்பட்ட குழந்தைகளுக்கு கண் பாதிப்பு ஏற்பட்டுள்ளது. பலருக்கு தோலிலும் அலர்ஜி ஏற்பட்டுள்ளது.
Read more »
आधी रात को एम्स के डॉक्टरों का नशे में हंगामा: पुलिस को धमकाया, डॉक्टर बोला- 10 थानों के अफसरों को जानता हू...Madhya Pradesh AIIMS Bhopal Doctor Liquor Party Video; AIIMS भोपाल के इमरजेंसी गेट के सामने 4 डॉक्टरों ने नशे में उत्पात मचाया। यहां कार खड़ी कर डॉक्टर शराब पार्टी कर रहे थे
Read more »
