ग्रेटर नोएडा के दनकौर इलाके से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें कुछ युवक पुलिस की बैरिकेड्स को कार में बांधकर सड़क पर घसीटते हुए नजर आ रहे थे. फिलहाल पुलिस ने युवकों को गिरफ्तार कर लिया है.
ग्रेटर नोएडा के दनकौर इलाके से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें कुछ युवक पुलिस की बैरिकेड्स को कार में बांधकर सड़क पर घसीटते हुए नजर आ रहे थे. सोशल मीडिया पर तेजी से वीडियो वायरल होने के बाद ग्रेटर नोएडा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और जिस गाड़ी से बैरिकेडिंग खींची जा रही थी उसे भी कब्जे में ले लिया है.
Advertisementवायरल वीडियो में पुलिस बैरिकेडिंग को कार से बांध दिया गया और उसे सड़क पर गाड़ी से खींचा गया. वीडियो में कार में रखी पिस्टल भी थी. वीडियो दनकौर इलाके के एक निजी यूनिवर्सिटी के पास का बताया गया. पकड़े गए युवक एक यूनिवर्सिटी के छात्र बताए जा रहे हैं. वहीं गौतम नगर मीडिया सेल ने बताया कि आरोपियों द्वारा कार के पीछे पुलिस के बैरिकेड को खींच कर ले जाया गया था. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.यह भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में सनसनीखेज घटना... कार से बांध पुलिस बैरिकेड घसीटा, वायरल वीडियो में पिस्टल भी दिखीवीडियो में दर्शाया गया है यह घटना फरवरी 2025 की है. जिसमें गाडी चलाने वाला व्यक्ति निशान्त पन्डित निवासी ग्राम हबीबपुर थाना ईकोटेक 3 गौतमबुद्धनगर व गाड़ी के पीछे बैठे व्यक्ति का नाम आर्यकेत निवासी ग्राम चौगानपुर थाना ईकोटेक 3 गौतमबुद्धनगर है. इस घटना को करने से पहले दोनों एक शादी समारोह से वापस ग्रेटर नोएडा लौट रहे थे. जिसमें पेरिफेरल के नीचे खड़े बैरिकेडिंग को जान बूझकर रस्सी से बाधकर खींचा गया था. Advertisement वायरल वीडियो पर कार्रवाई करते हुए थाना दनकौर पुलिस ने महिन्द्रा स्कॉर्पियो को सीज कर दिया है. साथ ही पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है. ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी सुधीर कुमार ने बताया कि एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था. इसमें एक स्कॉर्पियो गाड़ी द्वारा पुलिस की बैरिकेडिंग को खींचा जा रहा था. आरोपियों ने बताया है कि रील बनाने के लिए उन्होंने गाड़ी के पीछे बांधकर बैरिकेड्स को खींचा था. ये भी देखें
Greater NOIDA VIRAL VIDEO Police Barricade Pulled With Car Video ग्रेटर नोएडा ग्रेटर नोएडा वायरल वीडियो
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Noida Airport News: नोएडा के जेवर एयरपोर्ट पर हरियाणा से पहुंचेगा हवाई जहाज का ईंधन, जानिए कैसे?ग्रेटर नोएडा के पास जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाया जा रहा है। इस हवाई अड्डे पर पाइपलाइन के जरिए एटीएफ लाया जाएगा। इससे पर्यावरण की रक्षा करने में काफी मदद मिलेगी।
Read more »
UP News: टेस्ट ड्राइव में सफारी चलाकर मन में सूझी खुराफात, युवकों ने कर डाली ऐसी हरकत… पहुंच गए हवालातरामगढ़ताल पुलिस ने ओएलएक्स पर विज्ञापन देखकर टेस्ट ड्राइव के बहाने चुराई गई टाटा सफारी बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पीड़ित शशि प्रकाश श्रीवास्तव ने गाड़ी बेचने के लिए ओएलएक्स पर विज्ञापन दिया था। आरोपियों ने डुप्लीकेट चाबी बनाकर गाड़ी चुरा ली थी। पुलिस ने चोरी हुई गाड़ी के साथ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया...
Read more »
कभी ज्योति, कभी पूनम तो कभी दामिनी... हसीनाओं के भेष में पाकिस्तान ने पहले भी भेजीं महिला जासूस, लंबी है लिस्टपाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा गिरफ्तार हुई है। पुलिस के मुताबिक, ज्योति के संबंध पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI से थे।
Read more »
रील में छोटी बच्ची ने मां को मारा थप्पड़, लोग बोले- कंटेंट बनाने के लिए ये करना गलत!रील में छोटी बच्ची ने मां को मारा थप्पड़, लोग बोले- कंटेंट बनाने के लिए ये करना गलता
Read more »
नोएडा में आंधी-तूफान के बीच जोरदार बरसात, ओले गिरे, सड़कों पर थम गई गाड़ियों की रफ्तारनोएडा और ग्रेटर नोएडा के कई सेक्टरों में बारिश के बीच ओले गिरे। तेज हवाओं के कारण सड़क पर यातायात थम सा गया है।
Read more »
पुलिस बैरिकेड को गाड़ी से बांधकर खींचने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार (लीड-1)पुलिस बैरिकेड को गाड़ी से बांधकर खींचने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार (लीड-1)
Read more »
