ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी गांव में शत्रु संपत्ति पर बनी अवैध दुकानों को जिला प्रशासन ने ढहाना शुरू कर दिया है। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने पहले ही दुकानों को खाली करने का अल्टीमेटम दिया था। करीब 11 हजार वर्ग मीटर जमीन पर 187 दुकानें बनी हुई हैं। विरोध की आशंका के चलते गांव को छावनी में तब्दील कर दिया...
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के शाहबेरी गांव में शत्रु संपत्ति पर बनी अवैध दुकानों को ढाना जिला प्रशासन ने शुरू कर दिया है। बुधवार को जिला प्रशासन का पीला पंजा दुकानों पर चला। इस दौरान मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया है। प्रशासन ने पहले ही दिया था अल्टीमेटम प्रशासनिक अधिकारियों की माने तो शत्रु संपत्ति को खाली कराने में कई दिनों लग जाएंगे। शत्रु संपत्ति पर बनी दुकानों को खाली करने के लिए प्रशासन ने पहले ही अल्टीमेटम दे दिया था। करीब 11 हजार वर्ग मीटर जमीन पर 187 दुकानें बनी हुई है। कुछ महीने पहले प्रशासन ने दुकानों को सील भी कर दिया था। छाबनी में तब्दील हुआ शाहबेरी गांव बावजूद इसके कुछ दुकानदारों ने दुकानों की सील को तोड़कर दोबारा अपना कारोबार शुरू कर दिया था। विरोध की संभावना को देखते हुए सुबह ही शाहबेरी गांव छाबनी में तब्दील हो गया था। कार्रवाई के दौरान किसी तरह की विरोधाभास उत्पन्न न हो इसे देखते हुए ग्रामीणों को दुकानों के आसपास से दूर रहने के एलाउंस किया। एसीपी दो सेंट्रल राजीव गुप्ता ने बताया कि दो कंपनी पीएसी के साथ स्थानीय पुलिस कार्रवाई के दौरान मुस्तैद की गई है। शत्रु संपत्ति से अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान कई दिनों तक चलेगा। आधुनिक तकनीक से होगी भूमिगत जलाशयों की सफाई शहरवासियों को शुद्ध पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण भूमिगत जलाशय की आधुनिक तकनीक से सफाई कराएगा। प्राधिकरण ने टेंडर जारी कर दिया है। एक महीने में कंपनी का चयन कर लिया जाएगा। अभी सामान्य और मशीन दोनों तरीके से सफाई की जाती है। तकनीक के इस्तेमाल से दुर्घटना होने का डर नहीं रहेगा। वर्तमान में यूजीआर की संख्या 14 है। शहर के विभिन्न सेक्टरों व गांवों में 14 यूजीआर और 24 ओवर हेड टैंक की मदद से प्रतिदिन 172.
50 एमएलडी भूजल की आपूर्ति की जा रही है। 45 एमएलडी गंगाजल की आपूर्ति हो रही है। निवासी आए दिन गंदे पानी की आपूर्ति की शिकायत करते हैं। इस समस्या को दूर कर करने के लिए आधुनिक तरीके से सफाई कराने का निर्णय लिया है। इसके एसीईओ आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि प्राधिकरण की ओर से शहर में शुद्ध पानी की आपूर्ति का लगातार प्रयास किया जा रहा है। नियमित निगरानी भी की जाती है। सभी यूजीआर की आधुनिक तकनीक से सफाई कराने का निर्णय लिया है। सीईओ की मंजूरी के बाद टेंडर जारी हो गया है।
Greater Noida Bulldozer Illegal Shops Demolition Police Police Enemy Property Greater Noida Authority Uttar Pradesh News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Uttarakhand Weather: चारधाम यात्रा बाधित... गंगोत्री हाईवे पर आय भारी मलबा बोल्डर, फंसे कांवड़ यात्रीउत्तराखंड में भारी बारिश ने तबाही मचाई हुई है। बुधवार को हुई भारी बारिश से कई जगह जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया।
Read more »
Noida News: नोएडा में अवैध इमारत पर गरजा बुलडोजर, अभी जारी रहेगी कार्रवाईनोएडा प्राधिकरण ने कुछ दिन पहले ही यहां पर हो रहे अवैध निर्माण को चिन्हित किया था और उसके बाद यह कार्रवाई शुरू हुई है। अधिकारियों के मुताबिक आगे लगातार यह कार्रवाई जारी रहेगी।
Read more »
6 मैनेजर मिलकर नहीं संभाल पा रहे ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, शहर की हालत बद से बदतर, आखिर कौन है जिम्मेदारग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से 6 जनरल मैनेजरों को सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई से लेकर विकास की गति को बढ़ावा देने के लिए तैनात किया गया है. इन सभी की तैनाती के बावजूद ग्रेटर नोएडा में विकास कार्यों की स्थिति बेहद खराब होती जा रही है. लगातार ग्रेटर नोएडा की समस्या बढ़ती जा रही है और ध्यान देने वाला कोई नहीं है.
Read more »
मिर्जापुर में गरजा बुलडोजर, सरकारी जमीन पर कब्जा कर बने 3 चर्च ध्वस्त किए गएपट्टी कला, बेलखरा और जंगलमहाल गांव में बने चर्च को लेकर शिकायत मिल रही थी कि यहां मतांतरण का खेल चल रहा था। जांच की गई तो पता चला कि तीनों चर्च वन विभाग की जमीन पर कब्जा कर बनाए गए हैं। पुलिस और प्रशासन की टीम ने बुलडोजर चलाकर चर्च को ध्वस्त कर...
Read more »
नोएडा में 3.5 करोड़ की जमीन पर गरजा बुलडोजर, अथॉरिटी ने कई दुकानों को किया ध्वस्तनोएडा के सेक्टर-42 स्थित पांच प्रतिशत विकसित भूखंड पर कब्जा कर भूमाफिया अवैध रूप से दुकानों को निर्माण करा रहे थे। इसका वाणिज्यिक उपयोग जल्द होने वाला था। जानकारी पर बृहस्पतिवार वर्क सर्किल-3 वरिष्ठ प्रबंधक राजकमल के नेतृत्व में प्राधिकरण पुलिस साथ तोड़फोड़ टीम पहुंची उन्होंने अवैध निर्माण ध्वस्त कर एक हजार वर्ग मीटर जमीन को अपने कब्जे में...
Read more »
कोलकाता में छात्रों के 'नबन्ना मार्च' को लेकर भारी पुलिस बल तैनातकोलकाता में छात्रों के 'नबन्ना मार्च' को लेकर भारी पुलिस बल तैनात
Read more »
