Noida News: नोएडा में अवैध इमारत पर गरजा बुलडोजर, अभी जारी रहेगी कार्रवाई

Bulldozer Action On Noida News News

Noida News: नोएडा में अवैध इमारत पर गरजा बुलडोजर, अभी जारी रहेगी कार्रवाई
Noida NewsNoida News In HindiUp News
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 52 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 52%
  • Publisher: 51%

नोएडा प्राधिकरण ने कुछ दिन पहले ही यहां पर हो रहे अवैध निर्माण को चिन्हित किया था और उसके बाद यह कार्रवाई शुरू हुई है। अधिकारियों के मुताबिक आगे लगातार यह कार्रवाई जारी रहेगी।

नोएडा: नोएडा प्राधिकरण ने अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चलाकर सलारपुर में अतिक्रमण को ध्वस्त किया। प्राधिकरण की टीम वर्क सर्किल-8 की अगुवाई में दो जेसीबी और 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी के साथ सलारपुर पहुंची थी।दरअसल, दो दिन पहले ही नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम.

ने सलारपुर का दौरा किया था। यहां खसरा संख्या 595, 596, 601 से 609, 723 से 752, 779, 780 पर अवैध निर्माण है। इनमें से कुछ खसरों पर रिहायशी इमारत का निर्माण किया जा रहा था।सोमवार को खसरा नंबर 780 पर अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। इसी में एक इमारत को तोड़ने के लिए प्राधिकरण का दल सलारपुर पहुंचा। यहां इमारत की स्लैब, पिलर और बाउंड्री वॉल को तोड़ा गया। इस दौरान कुछ किसान नेता मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि ये आबादी की जमीन है। हालांकि, दस्तावेज दिखाने के बाद किसान नेता वापस लौट गए।बता दें कि पूरी इमारत को तोड़ा जाना है। ऐसे में लगातार इमारत को ध्वस्त करने का अभियान जारी रहेगा। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि दो घंटे तक बुलडोजर ने इमारत का काफी हिस्सा ध्वस्त किया है। कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।इसी तरह भंगेल में खसरा नंबर 217, 221, 223, 225, 226 है। हाजीपुर में खसरा नंबर 412 है। यहां इमारतों का निर्माण अवैध तरीके से किया गया है। इन सभी को प्राधिकरण की ओर से नोटिस जारी किया जा चुका है। सभी प्राधिकरण की अधिसूचित कब्जा प्राप्त जमीन है। इन पर अवैध निर्माण किया गया है। ऐसे में जल्द इन इमारतों को ध्वस्त किया जाएगा।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Noida News Noida News In Hindi Up News Uttarpradesh News यूपी न्यूज उत्तर प्रदेश न्यूज Up Crime News Bulldozer Action On Illegal Building In Noida

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Noida News : अवैध निर्माण तोड़ने पहुंचे नोएडा प्राधिकरण टीम पर छिड़का डीजल, थाने लाई पुलिसNoida News : अवैध निर्माण तोड़ने पहुंचे नोएडा प्राधिकरण टीम पर छिड़का डीजल, थाने लाई पुलिसनोएडा में अवैध निर्माण तोड़ने पहुंची अथॉरिटी की टीम पर कुछ लोगों ने डीजल छिड़क दिया। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बवाल करने वाले एक आरोपी को पुलिस थाने ले आई।
Read more »

यमुना विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, 245 करोड़ के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजरयमुना विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, 245 करोड़ के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजरNoida News: गौतमबुद्ध नगर में हर तरफ प्लॉट बेचने और खरीदने को होड़ मची है, यहां जमीन के रेट आसमां छू रहे हैं. ऐसी महंगाई में हर कोई चाहता है, उन्हे अच्छे और सस्ते प्लॉट मिल जाएं. ऐसे में यहां अवैध निर्मित प्लॉटों पर बुल्डोजर से कार्रवाई की है.
Read more »

Video: आलीशान होटल गिराने पहुंचे एडीएम सिटी, विरोध हुआ तो सांड की तरह युवक को मारी टक्करVideo: आलीशान होटल गिराने पहुंचे एडीएम सिटी, विरोध हुआ तो सांड की तरह युवक को मारी टक्करVideo: वाराणसी में अवैध निर्माण के खिलाफ वाराणसी विकास प्राधिकरण का बुलडोजर जमकर गरजा. इस दौरान का Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

Python video: पेड़ पर मुंह खोले दिखा विशालकाय अजगर, ग्रेटर नोएडा का वीडियो वायरलPython video: पेड़ पर मुंह खोले दिखा विशालकाय अजगर, ग्रेटर नोएडा का वीडियो वायरलGreater Noida Video : ग्रेटर नोएडा में 15 फीट लंबा अजगर पेड़ पर चढ़ गया है. जिसके बाद ग्रामीणों में Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

नोएडा में पानी बिल के बड़े बकायेदारों पर होगी कार्रवाई, चस्पा होगी नोटिस; लिस्ट जारीनोएडा में पानी बिल के बड़े बकायेदारों पर होगी कार्रवाई, चस्पा होगी नोटिस; लिस्ट जारीवर्तमान में क्रियाशील किए गए रेनीवेल संख्या- 1 2 3 एवं 5 द्वारा 40 सेक्टरों में गंगाजल मिश्रित जलापूर्ति की जा रही है। इस पर सीईओ ने संतोष व्यक्त कर कहा कि प्रगतिरत 2 रेनीवेलों संख्या 4 व 6 को जल्द से जल्द शुरू किया जाए। इससे 22 सेक्टरों में गंगाजल मिश्रित दिसंबर तक की जाए। जिन ट्यूबवेल का टीडीएस ज्यादा है उनको तत्काल बंद करने का निर्देश भी...
Read more »

Noida News : नोएडा में नशे में धुत रईसजादों के कार पर चढ़कर हंगामा काटा, वीडियो वायरलNoida News : नोएडा में नशे में धुत रईसजादों के कार पर चढ़कर हंगामा काटा, वीडियो वायरलनोएडा में रईसजादों का हंगामा रोज सामने आता है. ताजा वीडियो में वो कार के ऊपर चढ़कर हंगामा करते नजर Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:34:27