गोवा के डिप्टी स्पीकर बोले- पर्रिकर की हालत ठीक नहीं

United States News News

गोवा के डिप्टी स्पीकर बोले- पर्रिकर की हालत ठीक नहीं
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 135 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 57%
  • Publisher: 63%

लंबे वक्त से बीमार चल रहे मनोहर पर्रिकर की हालत ठीक नहीं

लंबे वक्त से बीमार चल रहे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की हालत ठीक नहीं है. गोवा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर माइकल लोबो ने ये जानकारी दी. उन्होंने कहा कि हम उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं, लेकिन उनके ठीक होने की उम्मीद नहीं है.

उनकी तबीयत बहुत ज्यादा खराब है. अगर उनको कुछ भी होता है तो गोवा का अगला मुख्यमंत्री भी बीजेपी का ही होगा. उन्होंने कहा कि जब तक पर्रिकर यहां पर हैं तब तक बीजेपी का नेतृत्व गोवा में नहीं बदलेगा. वे सीएम बने रहेंगे. बता दें कि मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर लंबे समय से बीमार चल रहे हैं और उनका गोवा, मुंबई और अमेरिका सहित कई जगहों के अस्पतालों में इलाज हो चुका है. वे दिल्ली के एम्स में अग्नाश्य संबंधी बीमारी का इलाज करा चुके हैं.वहीं गोवा में उनकी सरकार पर भी संकट बना हुआ, क्योंकि आज कांग्रेस ने राज्यपाल मृदुला सिन्हा के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया. Michael Lobo: Leadership in Goa won't change. Till Parrikar is here, only he'll remain the Chief Minister & no one has made the demand to replace him. We're praying that he gets well, but there are no chances, he is very ill.But if anything happens to him, new CM will be from BJP pic.twitter.com/zfvwDrbXBN — ANI March 16, 2019 राज्यपाल को लिखे पत्र में विपक्ष के नेता चंद्रकांत कावलेकर ने सरकार बनाने का दावा पेश किया और बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार को बर्खास्त किये जाने की मांग की. उन्होंने कहा कि बीजेपी से संबंध रखने वाले विधायक फ्रांसिस डिसूजा के दुखद निधन के मद्देनजर आपको विनम्रतापूर्वक सूचित किया जा रहा है कि मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व में राज्य सरकार सदन में बहुमत खो चुकी है. गौरतलब है कि 40 सदस्यीय गोवा विधानसभा में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी है और उसके पास 14 विधायक हैं. जबकि बीजेपी के पास 13 विधायक हैं. जिसे महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी के 3, गोवा फार्वड पार्टी के 3 और 3 निर्दलीय विधायकों का समर्थन हासिल है. माइकल लोबो ने कहा कि बीती रात पर्रिकर की तबीयत ज्यादा खराब होने के बाद इमरजेंसी मीटिंग बुलाई गई. वे डॉक्टर की निगरानी में हैं और वे ये नहीं कह रहे हैं कि पर्रिकर ठीक नहीं होंगे. उन्होंने कहा कि विधानसभा की 3 सीटों पर उपचुनाव भी होना है. इसको लेकर उम्मीदवारों के नाम पर भी बात हुई.गोवा के मंत्री विजय सरदेसाई ने शनिवार को मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर से मुलाकात की और कहा कि उनका स्वास्थ्य बिगड़ा है लेकिन स्थिर बना हुआ है.पर्रिकर से मिलने पहुंचे सभी विधायक राज्य की बीजेपी नीत सरकार के सहयोगी हैं. इनमें गोवा फॉरवार्ड पार्टी के जयेश सलगांवकर और विनोद पाल्येकर और निर्दलीय रोहन खौंते, गोविंद गावडे और प्रसाद गावंकर शामिल थे. डोना पौला स्थित पर्रिकर के निजी आवास से निकलते हुए सरदेसाई ने कहा कि मुख्यमंत्री का स्वास्थ्य बिगड़ा है, लेकिन स्थिर है. उन्होंने कहा कि जब कैंसर का पता चला था तो मुख्यमंत्री ने पद छोड़ने की इच्छा जताई थी, उस वक्त हमने स्थाई समाधान और स्थिरता की मांग की थी. अब उनका स्वास्थ्य बिगड़ा है, लेकिन हम उनके साथ हैं. उनका स्वास्थ्य स्थिर है. मुझे उनकी बीमारी के स्तर का ज्ञान नहीं है. सरदेसाई ने कहा कि वह जीवनरक्षण प्रणाली पर नहीं हैं. मुझे नहीं पता कि मेडिकल में इस अवस्था के लिए क्या कहेंगे. मुख्यमंत्री कार्यालय का कहना है कि उनकी हालत स्थिर है, इसलिए हम मान रहे हैं कि वह स्थिर हैं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

दिल्ली: रोहिणी वासियों की चेतावनी, प्लॉट नहीं तो वोट नहींदिल्ली: रोहिणी वासियों की चेतावनी, प्लॉट नहीं तो वोट नहींविरोध कर रहे लोगों का कहना है कि डीडीए ने मकान कई साल पहले अलॉट तो कर दिए लेकिन फ्लै्टस अभी तक अधूरे हैं. लोगों ने विरोध में लोकसभा चुनाव में वोट न देने का फैसला किया है.
Read more »

Lok Sabha Election 2019 Full Schedule : लोकसभा चुनाव में आपकी सीट पर कब होगी वोटिंग, पढ़ें पूरी डिटेलLok Sabha Election 2019 Full Schedule : लोकसभा चुनाव में आपकी सीट पर कब होगी वोटिंग, पढ़ें पूरी डिटेलचुनाव आयोग ने रविवार को लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है. जिसके मुताबिक पहले चरण में 11 अप्रैल को 20 राज्यों की 91 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. इनमें आंध्र प्रदेश की 25, यूपी की 8, बिहार की 4, महाराष्ट्र की 7, अरुणाचल प्रदेश की 2, असम की 5, छत्तीसगढ़ की 1, जम्मू-कश्मीर की 2, मणिपुर की 1, मेघालय की 2, मिज़ोरम की 1, नागालैंड की 1, ओडिशा की 4, सिक्किम की 1,  उत्तराखंड की 5, पश्चिम बंगाल की 2, लक्षद्वीप की 1, तेलंगाना की 17, त्रिपुरा की 1 और अंडमान की 1 सीटें शामिल हैं.
Read more »

LIVE: अगर कश्मीर में माहौल ठीक नहीं तो लोकसभा चुनाव क्यों?: फारूक अब्दुल्लाLIVE: अगर कश्मीर में माहौल ठीक नहीं तो लोकसभा चुनाव क्यों?: फारूक अब्दुल्लाIndiaElects नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने उठाए जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव ना होने पर सवाल पढ़िए लाइव अपडेट्स:
Read more »

गोवा: बीजेपी की सहयोगी पार्टी एमजीपी विधानसभा उपचुनाव में सभी तीन सीटों पर लड़ेगीगोवा: बीजेपी की सहयोगी पार्टी एमजीपी विधानसभा उपचुनाव में सभी तीन सीटों पर लड़ेगीशिरोडा, मंड्रेम और मासपुसा के सभी तीन विधानसभा सीटों पर 23 अप्रैल को राज्य में लोकसभा चुनाव के साथ-साथ उपचुनाव होना है
Read more »

LIVE: मनीष तिवारी बोले-एक एयर स्ट्राइक से खत्म नहीं होगा आतंकवादLIVE: मनीष तिवारी बोले-एक एयर स्ट्राइक से खत्म नहीं होगा आतंकवादAajTakSurakshaSabha पीएम की रैली में शहीदों की तस्वीर लगना गलत नहीं: जावडेकर
Read more »

7 दिन बाद भी नहीं ठीक हो सकी BJP की वेबसाइट..7 दिन बाद भी नहीं ठीक हो सकी BJP की वेबसाइट..बीजेपी की आधिकारिक वेबसाइट हैक होने के सात दिन बाद भी ठीक नहीं हो पाई है। इस बीच केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि वेबसाइट बीते सप्ताह कुछ मिनटों के लिए हैक हुई थी।
Read more »

Analysis : बात दिग्विजय के मज़ाक की नहीं, हक़ीक़त है कि जिताऊ उम्मीदवार नहीं– News18 हिंदीAnalysis : बात दिग्विजय के मज़ाक की नहीं, हक़ीक़त है कि जिताऊ उम्मीदवार नहीं– News18 हिंदीदिग्विजय सिंह के सामने चुनौती है - अपने किसी भी कार्यकर्ता को निराश नहीं होने देना. वो भरोसा दिला रहे हैं कि कार्यकर्ताओं की भावनाओं के अनुसार ही उम्मीदवार तय किए जाएंगे.
Read more »

Masood azhar says All is Well, No Damage Done in Balakot Air Strike onm-आतंकी मसूद अजहर बोला- बालाकोट में नहीं हुआ कोई नुकसान, पीएम मोदी को दी चुनौती– News18 HindiMasood azhar says All is Well, No Damage Done in Balakot Air Strike onm-आतंकी मसूद अजहर बोला- बालाकोट में नहीं हुआ कोई नुकसान, पीएम मोदी को दी चुनौती– News18 Hindiजैश-ए-मोहम्मद सरगना आतंकी मसूद अजहर ने कहा है कि उसकी तबीयक खराब होने की रिपोर्ट उसके खिलाफ प्रोपगैंडा था.
Read more »

Video: शिल्पा शेट्टी की नहीं सुनी बात, भड़कीं फराह बोलीं- 'सुनो, ये सब अच्छा नहीं लगता..!'Video: शिल्पा शेट्टी की नहीं सुनी बात, भड़कीं फराह बोलीं- 'सुनो, ये सब अच्छा नहीं लगता..!'Super Dancer Chapter 3: फराह खान कंटेस्टेंट की एक बात से नाराज होकर लाइव शो छोड़कर बीच में ही निकल जाती हैं। भड़कीं फराह शिल्पा शेट्टी और गीता कपूर की भी बात मानने से इंकार कर देती हैं।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 01:01:10