Masood azhar says All is Well, No Damage Done in Balakot Air Strike onm-आतंकी मसूद अजहर बोला- बालाकोट में नहीं हुआ कोई नुकसान, पीएम मोदी को दी चुनौती– News18 Hindi

United States News News

Masood azhar says All is Well, No Damage Done in Balakot Air Strike onm-आतंकी मसूद अजहर बोला- बालाकोट में नहीं हुआ कोई नुकसान, पीएम मोदी को दी चुनौती– News18 Hindi
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 70 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 31%
  • Publisher: 51%

आतंकी मसूद अजहर बोला- बालाकोट में नहीं हुआ कोई नुकसान, सब कुछ ठीक-ठाक

आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर ने कहा है कि उसकी तबीयत खराब होने की रिपोर्ट उसके खिलाफ प्रोपगैंडा थी.आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर ने दावा किया है कि भारतीय वायुसेना द्वारा बालाकोट में की गई एयर स्ट्राइक से कोई नुकसान नहीं हुआ है.

जैश-ए-मोहम्मद के मुखपत्र अल कलाम में छपे एक लेख में यह दावा किया गया है. माना जा रहा है कि यह लेख मसूद ने ही लिखा है. लेख में दावा किया है कि 'सभी जिंदा हैं और सब कुछ ठीक है.'हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार इस लेख में मसूद अजहर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दावे को खारिज किया है कि एयर स्ट्राइक से जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों को भारी नुकसान पहुंचा है.हालांकि, सूत्र ने कहा है कि यह तय करना मुश्किल है कि क्या अजहर वास्तव में इस लेख का लेखक है. फिर भी साप्ताहिक पत्र अल-कालम को व्यापक रूप से JeM मुखपत्र का मुखपत्र माना जाता है.JeM सरगना की सेहत खराब होने की रिपोर्ट पर अजहर ने पीएम मोदी को चुनौती दी कि 'वे यह साबित करें कि वह कितने फिट हैं'. आतंकी मसूद अजहर ने लिखा है- 'नरेंद्र मोदी के विपरीत, मैं पूरी तरह से फिट हूं. यह साबित करने के लिए कि मैं उससे कहीं ज्यादा फिट हूं मैं उन्हें खेल या तीरंदाजी या निशानेबाजी की प्रतियोगिता के लिए चुनौती देता हूं.'हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार अजहर ने कॉलम में कहा कि उसकी तबीयत खराब होने की रिपोर्ट उसके खिलाफ प्रोपगैंडा थी. अजहर ने कॉलम में कहा, 'मैं पूरी तरह से ठीक हूं. मेरी किडनी और लिवर एकदम सही है.'अजहर ने लिखा है कि 17 साल से कभी अस्पताल में नहीं रहा या डॉक्टर से सलाह नहीं ली.मुखपत्र में छपे कॉलम में पुलवामा जैसे हमलों को 'स्वतंत्रता आंदोलन' भी कहा गया है. अजहर ने लिखा है कि ‘आत्मघाती हमलावर, आदिल अहमद डार ने कश्मीरियों के दिलों में आग लगा दी है और यह बुझने वाली नहीं है. स्वतंत्रता आंदोलन केवल आगे बढ़ेगा. चिंता की कोई बात नहीं है.'

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

मसूद अजहर के प्रतिबंध पर बोला चीन- 'बातचीत से ही निकल सकता है सही हल'- Amarujalaमसूद अजहर के प्रतिबंध पर बोला चीन- 'बातचीत से ही निकल सकता है सही हल'- Amarujalaपाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने के लिए 13 मार्च को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक प्रस्ताव लाया जाएगा। MasoodAzhar jaishemohammed masoodazhar pid_gov China UN
Read more »

जैश के सरगना को जब राहुल गांधी बोल गए 'मसूद अजहर जी' भाजपा ने कसा तंजजैश के सरगना को जब राहुल गांधी बोल गए 'मसूद अजहर जी' भाजपा ने कसा तंजपुलवामा आतंकी हमले की जिम्मेदारी लेने वाले आतंकी संगठन जैश-ए-मुहम्मद के मुखिया मसूद अजहर को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मसूद अजहर जी बोला है।
Read more »

चीन ने फिर लगाया अड़ंगा, वैश्विक आतंकी नहीं घोषित हो सका मसूद अजहर– News18 हिंदीचीन ने फिर लगाया अड़ंगा, वैश्विक आतंकी नहीं घोषित हो सका मसूद अजहर– News18 हिंदीआतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के चीफ मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित करने पर आज फैसला आ सकता है. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में मसूद अजहर के खिलाफ फ्रांस, अमेरिका और ब्रिटेन जैसे बड़े देशों ने प्रस्ताव दिया है. अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस ने 15 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की प्रतिबंध समिति से मौलाना मसूद अजहर पर हर तरह के प्रतिबंध लगाने की मांग की है. इस प्रस्ताव में कहा है कि आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर पर हथियारों के व्यापार और वैश्विक यात्रा से जुड़े प्रतिबंध लगाने के साथ उसकी परिसंपत्ति भी जब्त की जाएं. pulwama terror attack: masood azhar could be ban by unsc onm
Read more »

पाकिस्तान की गोद में बैठा आतंकी मसूद अजहर, बोला- बीमार नहीं बिल्कुल फिट हूंपाकिस्तान की गोद में बैठा आतंकी मसूद अजहर, बोला- बीमार नहीं बिल्कुल फिट हूंआतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर ने कहा कि वो बिलकुल स्वस्थ है. मसूद ने ये भी कहा है कि उसे कोई बीमारी नहीं हुई है. मसूद अजहर हर हफ्ते जैश के अखबार में कॉलम लिखता है.
Read more »

यहां जुड़े हैं आतंकी मसूद अजहर के तार, भारत के खिलाफ हमले की यहीं करता है प्लानिंग– News18 हिंदीयहां जुड़े हैं आतंकी मसूद अजहर के तार, भारत के खिलाफ हमले की यहीं करता है प्लानिंग– News18 हिंदीमसूद 1968 में जन्मा मसूद अजहर (जिसे अक्सर मौलाना मसूद अजहर भी कहा जाता है) 'जैश-ए-मोहम्मद' नाम के आतंकी संगठन का संस्थापक है.
Read more »

फैक्ट चेक: भारत में विपक्ष ने कभी नहीं कहा कि मसूद अजहर आतंकी नहीं हैफैक्ट चेक: भारत में विपक्ष ने कभी नहीं कहा कि मसूद अजहर आतंकी नहीं हैचीन, मसूद अजहर का नाम इस सूची में डालने की मांग की गहन समीक्षा करना चाहता है. कांग ने कहा कि हमें और समय चाहिए जिसकी वजह से हमने इसे टेक्निकल होल्ड पर रखने का निर्णय लिया है. हम उम्मीद करते हैं कि “1267 प्रतिबंध कमेटी” जो भी एक्शन लेगी उससे संबंधित देशों को इस मामले को बातचीत के जरिए मामला सुलझाने में मदद मिलेगी.
Read more »

अब आतंकी सरगना मसूद अजहर की खैर नहीं, भारत के साथ आए अमेरिका, फ्रांस और ब्रिटेनअब आतंकी सरगना मसूद अजहर की खैर नहीं, भारत के साथ आए अमेरिका, फ्रांस और ब्रिटेनइस मामले के जानकार लोगों के अनुसार अमेरिका, फ्रांस और ब्रिटेन अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने संबंधी प्रस्ताव की भाषा को लेकर भी चीन से बातचीत कर रहे हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 05:51:36