गोवा में आधी रात को हुआ 'सियासी ड्रामा', बीजेपी में सहयोगी दल का हुआ 'विलय'

United States News News

गोवा में आधी रात को हुआ 'सियासी ड्रामा', बीजेपी में सहयोगी दल का हुआ 'विलय'
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 155 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 65%
  • Publisher: 63%

गोवा में मंगलवार को आधी रात के बाद पॉलिटिकल ड्रामा चला. देर रात सहयोगी दल के बीजेपी में विलय होने की पटकथा लिखी जानी शुरू हुई और एक बजकर 45 मिनट पर इसे अंजाम भी दे दिया गया.

नई दिल्ली: गोवा में मंगलवार को आधी रात के बाद 'पॉलिटिकल ड्रामा' चला. देर रात सहयोगी दल के बीजेपी में विलय होने की पटकथा लिखी जानी शुरू हुई और एक बजकर 45 मिनट पर इसे अंजाम भी दे दिया गया. आधी रात बाद महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी के दो-तिहाई विधायक विधानसभा अध्यक्ष के पास पहुंच गए और कहा कि उन्होंने अपनी पार्टी का बीजेपी में विलय करने का फैसला किया है.

कुल तीन विधायकों वाली इस पार्टी के दो विधायकों ने अपने हस्ताक्षर का पत्र भी स्पीकर माइकल लोबो को सौंपा. एकमात्र जिस विधायक का हस्ताक्षर इसमें नहीं रहा, वह इस वक्त बीजेपी सरकार में सहयोगी दल के कोटे से डिप्टी सीएम सुदिन धवलीकर हैं. नियमों के मुताबिक अगर किसी पार्टी के दो-तिहाई विधायक अलग होकर दल बनाते हैं तो उन पर दल-बदल कानून लागू नहीं होता और जिससे उनकी सदस्यता रद्द नहीं होती. बताया जा रहा है कि एमजीपी के कुल तीन में से दो विधायकों के अलग होने के कारण इस मामले में अब दल-बदल कानून के तहत कार्रवाई नहीं हो सकती. MGP MLAs Manohar Ajgaonkar & Deepak Pauskar in a letter to the Speaker of Goa Legislative Assembly: We have agreed to merge Maharashtrawadi Gomantak Legislative Party with BJP. Total strength of Legislators of MGP is three members & we constitute 2/3rd of the members. pic.twitter.com/b2JWoX7SEi — ANI March 26, 2019यह भी पढ़ें- गोवा : जहां पूर्व सीएम मनोहर पर्रिकर का रखा गया था शव, उस स्थान का कथित तौर पर कराया गया 'शुद्धिकरण' Michael Lobo, Goa Dy Speaker&BJP MLA on merger of Maharashtrawadi Gomantak Legislative Party with BJP: MGP's legislative wing has split. 2/3rd of MGP legislators formed a separate group&they're merging it with BJP. All formalities as per Constitution of India have been completed. pic.twitter.com/DMszKPanbJदरअसल, एमजीपी विधायक मनोहर अजगांवकर और दीपक ने विधानसभा अध्यक्ष को एक पत्र सौंपा. कहा कि हम महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी का बीजेपी में विलय करने को सहमत हुए हैं.एमजीपी में कुल तीन विधायक हैं, जिसमें हम दो-तिहाई सदस्यों ने यह फैसला किया है. गोवा के डिप्टी स्पीकर और बीजेपी विधायक माइकल लोबो ने एमजीपी के टूटने की पुष्टि करते हुए कहा कि दो तिहाई विधायकों ने अलग पार्टी बनाकर बीजेपी में विलय कर लिया है. संविधान के अनुसार सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं. गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने एमजीपी के विलय पर कहा कि पार्टी के दो विधायक मनोहर अजगांवकर और दीपक ने बीजेपी ज्वॉइन किया है. ताकि सरकार को स्थिरता मिल सके. अब बीजेपी का संख्या बल 14 तक पहुंच गया है. गोवा के टूरिज्म मिनिस्टर और एमजीपी विधायक मनोहर अजगांवकर ने कहा कि अगली सरकार भाजपा ही बनाएगी. क्योंकि वह जहां भी जाते हैं, लोग मोदी-मोदी कहते हैं. मोदी की वजह से ही गोवा में बीजेपी का विकास हुआ है.उन्होंने कहा कि एक दलित नेता के रूप में मैं एमजीपी में असुरक्षित महसूस कर रहा था.इस घटना पर कांग्रेस नेता सुनील कावथंकर ने कहा कि भाजपा ने साबित कर दिया है कि वह अपने सहयोगी दलों के लिए किसी खतरे से कम नहीं है. लोकसभा चुनाव से पहले एनडीए के सभी घटक दलों के लिए यह स्पष्ट संकेत है कि बीजेपी के साथ साझेदारी उनकी अपनी पार्टी के अस्तित्व के लिए हानिकारक साबित होगी. बीजेपी में पार्टी के विलय के बाद एमजीपी विधायक दीपक ने कहा कि हम इस फैसले से खुश हैं. हम 12 बजे राज्यपाल की मौजूदगी में शपथ लेंगे. मुख्यमंत्री जो भी विभाग देंगे, हम उसे स्वीकार करेंगे. एमजीपी 2012 से ही बीजेपी की सहयोगी पार्टी रही है. यानी एमजीपी से बीजेपी में आने पर विधायक दीपक को बीजेपी ने मंत्री पद का ऑफर दिया है. बता दें कि मनोहर पर्रिकर का निधन होने के बाद बीजेपी ने प्रमोद सावंत को सीएम बनाया. कुल 36 सदस्यों वाली वर्तमान विधानसभा में प्रमोद सावंत सरकार 20 विधायकों का समर्थन हासिल कर बहुमत सिद्ध कर चुकी है. बीजेपी के पास अब 14 विधायक हैं तो अन्य विधायक गोवा फारवर्ड पार्टी और निर्दलीय हैं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

आज गोवा में प्रमोद सावंत सरकार साबित करेगी बहुमत, जानिए क्या है विधानसभा में नंबर गेमआज गोवा में प्रमोद सावंत सरकार साबित करेगी बहुमत, जानिए क्या है विधानसभा में नंबर गेमगोवा के नए मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के सामने आज बहुमत साबित करने की चुनौती है. 40 सीटों वाली गोवा विधानसभा में अभी कुल 36 विधायक हैं इसलिए बहुमत के लिए कुल 19 विधायकों की जरूरत है.
Read more »

गोवा: CM प्रमोद सावंत ने विधानसभा में साबित किया बहुमत, पक्ष में पड़े 20 वोटगोवा: CM प्रमोद सावंत ने विधानसभा में साबित किया बहुमत, पक्ष में पड़े 20 वोटगोवा के नए मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने विधानसभा में बहुमत साबित कर दिया है. 40 सीटों वाली गोवा विधानसभा में अभी कुल 36 विधायक हैं इसलिए बहुमत के लिए कुल 19 विधायकों की जरूरत थी. फ्लोर टेस्ट के दौरान बीजेपी को 20 वोट मिले.
Read more »

J-K में कांग्रेस-NC में हुआ गठबंधन, श्रीनगर से चुनाव लड़ेंगे फारूक अब्दुल्लाJ-K में कांग्रेस-NC में हुआ गठबंधन, श्रीनगर से चुनाव लड़ेंगे फारूक अब्दुल्लाजम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के बीच गठबंधन हो गया है. पढ़ें लाइव अप्डेट्स-
Read more »

चीन में तैनात हुआ 'रोबॉट चौकीदार', रात में कॉलोनियों की करेगा निगरानी-Navbharat Timesचीन में तैनात हुआ 'रोबॉट चौकीदार', रात में कॉलोनियों की करेगा निगरानी-Navbharat Timesपेइचिंग एयरोस्पेस की ओर से तैयार इस रोबॉट को बनाने में चाइना अकैडमी ऑफ लॉन्च वीकल टेक्नॉलजी ने इसमें सहयोग दिया है। देश में आवासीय कॉलोनियों में इंसान को नाइट पेट्रोलिंग से हटाकर रोबॉट तैनात करने की तैयारी है।
Read more »

कश्मीर में 24 घंटों में 3 मुठभेड़, 5 आतंकी मार गिराए, सुरक्षाबलों पर पथराव भी हुआकश्मीर में 24 घंटों में 3 मुठभेड़, 5 आतंकी मार गिराए, सुरक्षाबलों पर पथराव भी हुआजम्‍मू। कश्मीर में गुरुवार से तीन जगहों पर आतंकियों के साथ जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। पिछले 24 घंटों में सेना ने घाटी में पांच आतंकियों को ढेर कर दिया है। मारे गए आतंकियों में जैश का एक टॉप कमांडर भी शामिल है।
Read more »

Lok Sabha Election 2019ः बिहार में महागठबंधन में हुआ सीटों का बंटवारा, जानिए किसको क्या मिलाLok Sabha Election 2019ः बिहार में महागठबंधन में हुआ सीटों का बंटवारा, जानिए किसको क्या मिलामहागठबंधन की आज महत्वपूर्ण प्रेस कांफ्रेंस में सीटों की औपचारिक घोषणा कर दी गई है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष ने इसकी घोषणा करते हुए बताया कि राजद को
Read more »

गोवा में आधी रात को सियासी ड्रामा, भाजपा में हुआ एमजीपी का विलयगोवा में आधी रात को सियासी ड्रामा, भाजपा में हुआ एमजीपी का विलयपणजी। गोवा में रात करीब 1:45 बजे हुए सियासी ड्रामे में महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) का भाजपा में विलय हो गया।
Read more »

गोवा में आधी रात को एमजीपी के 2 विधायक BJP में शामिलगोवा में आधी रात को एमजीपी के 2 विधायक BJP में शामिलगोवा की प्रमोद सावंत सरकार में सहयोगी रही महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) का मंगलवार आधी रात के बाद बीजेपी में विलय हो गया। पार्टी के 3 में से 2 विधायकों ने इस संबंध में गोवा विधानसभा के अध्यक्ष को पत्र लिखकर जानकारी दी।\n
Read more »



Render Time: 2026-04-02 02:50:32