संघर्ष विराम के बाद सोमवार को पर्यटन स्थल खाली ही नजर आए। डल झील सूनी पड़ी थी, शिकारे किनारे पर शांत खड़े थे। वहीं, लाल चौक पर रौनक तो थी, लेकिन अधिकतर स्थानीय लोग
आम जनजीवन पटरी पर, लेकिन पर्यटन सूना पहले पहलगाम में आतंकी हमला, फिर ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तानी गोलाबारी के कारण पर्यटक तो चले ही गए, आम जनजीवन भी बुरी तरह प्रभावित हुआ। शनिवार को संघर्ष विराम के बाद रविवार को साप्ताहिक बाजार में चहलपहल दिखाई दी थी। सोमवार को आम जनजीवन पूरी तरह पटरी पर लौट आया, लेकिन पर्यटन स्थल सूने ही नजर आए। शिकारे किनारे, डल झील पर सन्नाटा टीम जब डल झील पहुंची तो यहां सभी शिकारे किनारे पर खड़े मिले। पर्यटक नहीं थे शिकारे वाले भी अलसाए से दिखाई दिए। इन्हीं में से एक गनी अहमद ने बताया कि पहलगाम में हमले के बाद पर्यटक एकदम कम हो गए थे। तीन-चार दिन बाद थोड़े पर्यटक आने शुरू हुए तो पाकिस्तान की गोलाबारी ने उन्हें डरा दिया। फिर भी उन्हें उम्मीद है कि सीजफायर के बाद जब उड़ानें शुरू होंगी तो पर्यटक आएंगे।यहां के बाजार भी सूने दिखाई दिए। करीब आधी दुकानें ही खुली थीं। दुकानदार मोहम्मद रऊफ ने बताया कि आतंकियाें ने पर्यटकों पर हमला कर हमारे पेट पर लात मारी, फिर पाकिस्तान ने नागरिकों पर कायराना हमला कर नुकसान पहुंचाया। हर तरफ से नुकसान सबसे ज्यादा कश्मीरियों का ही है। पाकिस्तान नहीं चाहता कि कश्मीरी मुख्यधारा से जुड़ें लाल चौक पर चहलपहल नजर आई। अधिकतर स्थानीय लोग ही थे। यहां के एक बुजुर्ग दुकानदार ने बताया कि पाकिस्तान नहीं चाहता कि कश्मीरी मुख्यधारा से जुड़ें, इसीलिए उसने पर्यटकों पर हमला करा सीधे पर्यटन कारोबार पर चोट की है। कश्मीर के 80 फीसदी लोग पर्यटन से ही जुड़े हैं। घाटी में पर्यटन बढ़ा तो लोग मुख्यधारा से जुड़ते चले गए। पाकिस्तान ने इसी रीढ़ पर हमला किया। धर्म के नाम पर नफरत फैलाई जिसका शिकार अन्य राज्यों में कश्मीरी छात्र व अन्य लोग हुए। यह भी पढ़ें: घाटी में गोलियों की गूंज थमी, अब किताबों की बारी: फिर से स्कूल खुले; श्रीनगर की नई सुबह देंखे इन तस्वीरें में.
आम जनजीवन पटरी पर, लेकिन पर्यटन सूना पहले पहलगाम में आतंकी हमला, फिर ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तानी गोलाबारी के कारण पर्यटक तो चले ही गए, आम जनजीवन भी बुरी तरह प्रभावित हुआ। शनिवार को संघर्ष विराम के बाद रविवार को साप्ताहिक बाजार में चहलपहल दिखाई दी थी। सोमवार को आम जनजीवन पूरी तरह पटरी पर लौट आया, लेकिन पर्यटन स्थल सूने ही नजर आए। शिकारे किनारे, डल झील पर सन्नाटा टीम जब डल झील पहुंची तो यहां सभी शिकारे किनारे पर खड़े मिले। पर्यटक नहीं थे शिकारे वाले भी अलसाए से दिखाई दिए। इन्हीं में से एक गनी अहमद ने बताया कि पहलगाम में हमले के बाद पर्यटक एकदम कम हो गए थे। तीन-चार दिन बाद थोड़े पर्यटक आने शुरू हुए तो पाकिस्तान की गोलाबारी ने उन्हें डरा दिया। फिर भी उन्हें उम्मीद है कि सीजफायर के बाद जब उड़ानें शुरू होंगी तो पर्यटक आएंगे।यहां के बाजार भी सूने दिखाई दिए। करीब आधी दुकानें ही खुली थीं। दुकानदार मोहम्मद रऊफ ने बताया कि आतंकियाें ने पर्यटकों पर हमला कर हमारे पेट पर लात मारी, फिर पाकिस्तान ने नागरिकों पर कायराना हमला कर नुकसान पहुंचाया। हर तरफ से नुकसान सबसे ज्यादा कश्मीरियों का ही है। पाकिस्तान नहीं चाहता कि कश्मीरी मुख्यधारा से जुड़ें लाल चौक पर चहलपहल नजर आई। अधिकतर स्थानीय लोग ही थे। यहां के एक बुजुर्ग दुकानदार ने बताया कि पाकिस्तान नहीं चाहता कि कश्मीरी मुख्यधारा से जुड़ें, इसीलिए उसने पर्यटकों पर हमला करा सीधे पर्यटन कारोबार पर चोट की है। कश्मीर के 80 फीसदी लोग पर्यटन से ही जुड़े हैं। घाटी में पर्यटन बढ़ा तो लोग मुख्यधारा से जुड़ते चले गए। पाकिस्तान ने इसी रीढ़ पर हमला किया। धर्म के नाम पर नफरत फैलाई जिसका शिकार अन्य राज्यों में कश्मीरी छात्र व अन्य लोग हुए। यह भी पढ़ें: घाटी में गोलियों की गूंज थमी, अब किताबों की बारी: फिर से स्कूल खुले; श्रीनगर की नई सुबह देंखे इन तस्वीरें में
Dal Lake News Kashmir Ceasefire Kashmir Terror Attack Pak Shelling Impact Lal Chowk Hustle And Bustle Kashmir Shikara Pahalgam Attack Srinagar Tourism Crisis Kashmir Business Loss Terror And Tourism Jammu Kashmir Tourism News Srinagar News In Hindi Latest Srinagar News In Hindi Srinagar Hindi Samachar श्रीनगर पर्यटन डल झील खबर कश्मीर संघर्ष विराम कश्मीर आतंकी हमला पाक गोलाबारी असर लाल चौक चहलपहल कश्मीर शिकारा पहलगाम हमला श्रीनगर पर्यटन संकट कश्मीर व्यापार नुकसान
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बेंगलुरु में 70 हजार का खुला खर्चा, फिर भी महीने के बचा रही 1 लाख, महिला ने बताया मोटी सैलरी का सीक्रेट, टेंशन में लोगइस महिला ने सोशल मीडिया पर आकर बताया है कि उसने महीने का 70 हजार रुपये खर्च करने के बाद भी एक महीने में एक लाख रुपये की सेविंग कर ली है.
Read more »
पहलगाम से लौटकर हमले के चश्मदीदों ने क्या-क्या बताया?जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में चरमपंथी हमले के निशाने पर आए कई चश्मदीदों ने अब घर लौटकर बीबीसी से बात की है और बताया है कि उस वक्त वहां क्या हुआ था.
Read more »
600 गोलियों का जवाब 1300 गोलियों से, भारत ने 2 घंटे में दिखा दिया ट्रेलर600 गोलियों का जवाब 1300 गोलियों से, भारत ने 2 घंटे में दिखा दिया ट्रेलर, डरे हुए पाक सैनिक कहीं भी कर रहे हैं फायर
Read more »
जम्मू-कश्मीर हाईवे पर हादसा, गहरी खाई में गिरा सेना का वाहन, 3 सैन्यकर्मियों की मौतजम्मू-कश्मीर हाईवे पर हादसा, गहरी खाई में गिरा सेना का वाहन, 3 सैन्यकर्मियों की मौत
Read more »
'मुझे लाल किला दे दीजिए', महिला की मांग पर चीफ जस्टिस ने पूछा, 'फतेहपुर सीकरी क्यों नहीं'...पढ़िए पूरा मामलासुप्रीम कोर्ट ने मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर की वंशज होने का दावा करने वाली महिला की लाल किले पर कब्जे की याचिका खारिज कर दी।
Read more »
जम्मू-कश्मीर से लेकर पंजाब और राजस्थान तक सीमा पर शांतिपूर्ण हालात, फर्जी खबरों से सावधान रहने की अपीलजम्मू-कश्मीर सरकार ने रविवार को एक सार्वजनिक सलाह जारी की है, जिसमें नागरिकों से शांत रहने और सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाले गलत दावों से बचने का आग्रह किया है।
Read more »
