गोरखपुरः बाहुबली पर हाथ डालने से उपचुनाव में नाराज थे ब्राह्मण, इस बार कांग्रेस ने बिगाड़ा खेल

United States News News

गोरखपुरः बाहुबली पर हाथ डालने से उपचुनाव में नाराज थे ब्राह्मण, इस बार कांग्रेस ने बिगाड़ा खेल
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 174 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 73%
  • Publisher: 63%

बीते उपचुनाव में पटखनी खाने के बाद बीजेपी यहां सोशल इंजीनियरिंग के जरिए जातीय गणित साध रही है

गोरखपुर बीजेपी का मजबूत किला रहा है, लेकिन योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद से पार्टी का ग्राफ ऊपर नहीं चढ़ सका है. साल 2017 में अप्रैल में लूट के एक मामले में पूर्वांचल के बाहुबली व पूर्व मंत्री पंडित हरिशंकर तिवारी के घर छापेमारी हुई थी, जिसके बाद से ब्राह्मण दो खेमे में बंट गए थे.

एक खेमा मंदिर की तरफ और दूसरा तिवारी हाता से जुड़ गया था. इससे पहले ब्राह्मण वोटरों का झुकाव मंदिर की तरफ ही रहता था. स्थानीय पत्रकार राजन चौधरी बताते हैं कि इस छापेमारी की घटना के बाद से ब्राह्मण नाराज थे. इस छापेमारी ने ब्राह्मण वोटबैंक में सेंधमारी का काम किया था. अगर ब्राह्मण नहीं बंटे होते तो उपचुनाव में बीजेपी कैंडिडेट उपेंद्र दत्त शुक्ला को मुंह की नहीं खानी पड़ती.गोरखुपर के खोराबार थानाक्षेत्र के जगदीशपुर के पास से 14 मार्च 2017 को रिलायंस पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से 98 लाख रुपये लूटे गए थे. इस पूरे मामले का मास्टर माइंड बलिया का छोटू चौबे था, जो कोर्ट में हाजिर होकर जेल में बंद था. पुलिस ने छोटू चौबे से सख्ती से पूछताछ की तो पता चला कि लुटेरों के संबंध सोनू पाठक से हैं. सोनू के पूर्व मंत्री के घर पर बने आउट हाउस में रहने की सूचना मिली थी, इसी आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर हरिशंकर तिवारी के हाते से कुछ लोगों को हिरासत में लिया था. इस घटना के बाद विरोध प्रदर्शन भी हुआ था. इस दौरान पूर्व मंत्री के बेटे विधायक विनय शंकर तिवारी ने आरोप लगाया था कि यह छापेमारी प्रदेश सरकार के इशारे पर हुई है. पुलिस के पास वारंट नहीं था, इसके बावजूद घर में घुस आई. छापेमारी की कार्रवाई गलत है. पुलिस ने निर्दोष लोगों को हिरासत में लिया था.गोरखपुर सीट पर वैसे तो सीधी टक्कर महागठबंधन और बीजेपी के बीच है, लेकिन कांग्रेस के उम्मीदवार से सीधा नुकसान बीजेपी को हो रहा है. कांग्रेस ने यहां से एडवोकेट मधूसुदन तिवारी को मैदान में उतारा है. मधूसुदन तिवारी साफ छवि के लिए जाने जाते हैं और ब्राह्मणों के बीच में उनकी अच्छी खासी पैठ है. वह बाहुबली हरि शंकर तिवारी के भी करीबी माने जाते हैं. मधूसुदन तिवारी का नाम भले ही कांग्रेस ने देर से घोषित किया हो, लेकिन वे जिले के ब्राह्मण वोट बांटने में सफल हो सकते हैं. मधूसुदन तिवारी ने बताया कि उन्हें अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने समर्थन किया है. साथ ही पूर्व मंत्री हरि शंकर तिवारी भी सपोर्ट कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि यहां के कांग्रेसियों में उत्साह है. भले ही मुझे प्रचार के लिए कम समय मिला, लेकिन लोगों का समर्थन अच्छा मिल रहा है. इस बार का चुनाव परिणाम चौंकाने वाला होगा.सीएम योगी ने साल 2002 में हिंदू युवा वाहिनी का गठन किया था. इस संगठन ने गोरखपुर में हिंदुत्व की राजनीति पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली थी. पूर्वांचल की लगभग हर सीट पर योगी का दबदबा हो गया था. बता दें कि इस संगठन से पहले तक बीजेपी में योगी को खुद वह जगह नहीं मिल पा रही थी, जिसकी वह चाह रखते थे. हालांकि इस संगठन में रार पड़ चुकी है. इससे भी बीजेपी को नुकसान हो सकता है. इसके संस्थापक सदस्य रहे सुनील सिंह ने बताया कि हिंदू युवा वाहिनी से लाखों युवाओं को जोड़ा गया था. इसके दम पर योगी आदित्यनाथ बीजेपी में अपनी ताकत दिखाने लायक हुए थे. सुनील सिंह ने बताया कि अब वह उनके संगठन में नहीं हैं. उन्होंने अपना संगठन तैयार कर लिया है, जिसमें हिंदू युवा वाहिनी के कई कार्यकर्ता शामिल हैं.बीजेपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह 16 मई को गोरखपुर में रोड शो करेंगे. इसके लिए बीजेपी जोरदार तैयारी कर रही है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री व प्रदेश के भाजपा चुनाव प्रभारी जेपी नड्डा और और पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अनिल जैन ने रोड शो का प्लान बनाया है. अमित शाह की रैली के बाद से बीजेपी के वे कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका में आएंगे, जो उपचुनाव में नहीं थे. पत्रकार राजन चौधरी का कहना है कि अमित शाह के रोड शो से बीजेपी को फायदा जरूर होगा, लेकिन लहर जैसा कुछ नहीं होगा. कुल मिलाकर ये कह सकते हैं कि योगी की सोशल इंजीनियरिंग और अमित शाह की रैली ही बीजेपी के फेवर में है. रहा सवाल निषाद और ब्राह्मण वोटरों का साधने का तो ये पिक्चर साफ नहीं है.गोरखपुर में करीब 19 लाख वोटर हैं. इसमें निषाद 2.63 लाख, यादव 2.40 लाख, दलित 2.55 लाख, ब्राह्मण 2.08 लाख, अन्य पिछड़े 3.04 लाख, वैश्य 1.62 लाख, कायस्थ 0.75 लाख और अन्य में 2.40 लाख शामिल हैं. इसमें निषाद वोटर निर्णायक की भूमिका में होते हैं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

स्पेशल रिपोर्ट: दिल्ली की सियासत में ट्रिपल धमाका Special Report: Prior to polling, political game intensifies - Special Report AajTakस्पेशल रिपोर्ट: दिल्ली की सियासत में ट्रिपल धमाका Special Report: Prior to polling, political game intensifies - Special Report AajTakदिल्ली में मतदान से पहले घनघोर चुनाव प्रचार की दुंदुभि बज गई. प्रचार में सभी पार्टियों के बड़े योद्धा मैदान में कूद पड़े. दिल्ली में 12 मई को चुनाव है, और अब सभी पार्टियों ने यहां पूरी ताकत झोंक दी है. दिल्ली में आज चुनावी राजनीति के हिसाब से सबसे गहमागहमी वाला दिन रहा. सियासत के तीन तीन दिग्गजों ने यहां जोर आजमाइश की. सक्रिय राजनीति में आने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिल्ली में आज दो दो रोड शो किए. प्रियंका के रोड शो में भारी भीड़ इकट्ठा हुई. उधर, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रोड शो करके अपनी ताकत दिखाई . तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली के रामलीला मैदान में इस चुनावी मौसम की पहली रैली को संबोधित किया.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »

राजतिलक: दिल्ली से अमृतसर तक सैम के खिलाफ संग्राम! Rajtilak: Congress in trouble after Pitroda's remark - Rajtilak AajTakराजतिलक: दिल्ली से अमृतसर तक सैम के खिलाफ संग्राम! Rajtilak: Congress in trouble after Pitroda's remark - Rajtilak AajTakलोकसभा चुनाव 2019 की लड़ाई के केंद्र में अब एक बार फिर 84 दंगों का मामला आ गया है. इस मामले को लेकर बीजेपी पहले ही हमलावर है तो वहीं कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के 84 दंगों पर एक बयान ने आग में घी डालने का काम किया है. BJP इस बयान को वैसे ही उछाल रही है जैसे उसने 2014 में मणिशंकर अय्यर के बयान को उछाला था. दिल्ली और पंजाब में मतदान है यही वजह है कि बीजेपी इस मुद्दे पर फ्रंटफुट पर खेल रही है वहीं उसकी कोशिश कांग्रेस को बैकफुट पर लाने की है. दरअसल, चुनाव के अंत में जब सैम पित्रोदा ने 1984 दंगे पर टिप्पणी करते हुए कह दिया कि 84 हुआ तो हुआ. इस पर बीजेपी बिफर गई और कांग्रेस के खिलाफ दंगल शुरू कर दिया.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
Read more »

स्पेशल रिपोर्ट: मोदी का धर्मयुद्ध! Special Report: PM Modi's 'Dharam Yudh' - Special Report AajTakस्पेशल रिपोर्ट: मोदी का धर्मयुद्ध! Special Report: PM Modi's 'Dharam Yudh' - Special Report AajTak2019 के लोकसभा चुनाव में पांच चरणों का मतदान हो चुका है. आखिरी दो चरणों के मतदान से पहले चुनावी महाभारत में धर्मयुद्ध शुरू हो गया है, जहां लक्ष्य सिर्फ जीत है और इस जीत के लिए कुछ भी कर गुजरने की जिद है. यही वजह है कि 35 साल पहले 1984 के सिख विरोधी दंगों की राख से अचानक शोले निकलने लगे. छठें चरण के प्रचार के आखिरी दिन 84 के सिख दंगे पर सियासी बवाल मच गया. इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के बयान पर बीजेपी ने चौतरफा हमला बोला है और इस धर्मयुद्ध में पीएम मोदी कोई भी तीर खाली नहीं जाने देना चाह रहे हैं. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
Read more »

खबरदार: छठे चरण के मतदान में दिग्गजों की अग्निपरीक्षा Khabardar: Big leaders will be tested in 6th phase of voting - khabardar AajTakखबरदार: छठे चरण के मतदान में दिग्गजों की अग्निपरीक्षा Khabardar: Big leaders will be tested in 6th phase of voting - khabardar AajTakकल लोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण के लिये 7 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान होना है. उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर, बिहार की 8 सीटों पर, मध्यप्रदेश की 8 सीट, पश्चिम बंगाल में 8 सीट, झारखंड की 4 सीट, दिल्ली की सभी 7 सीट और हरियाणा की सभी 10 सीटों पर छठे चरण का मतदान होना है. कल के चुनाव में बड़े-बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. एक तरफ आजमगढ़ में अखिलेश यादव और भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ आमने सामने हैं तो वहीं, भोपाल में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से दो-दो हाथ करेंगी आतंकवाद के आरोपों में घिरी बीजेपी की साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, तो वहीं उत्तर-पूर्वी दिल्ली में मनोज तिवारी और शीला दीक्षित में सीधी टक्कर है. किन दिग्गजों की कल के मतदान में है अग्निपरीक्षा, इसी पर होगा आज विश्लेषण.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें   आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
Read more »

अलवर गैंगरेप: आरोपियों की मां बोलीं- कानून से मिली राहत, तो मैं मार दूंगी– News18 हिंदीअलवर गैंगरेप: आरोपियों की मां बोलीं- कानून से मिली राहत, तो मैं मार दूंगी– News18 हिंदीराजस्थान के अलवर जिले के थानागाजी थाना क्षेत्र में पांच आरोपियों द्वारा एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद गैंगरेप के आरोपियों के परिजनों ने इस घटना को बेहद शर्मसार करने वाली बताया है. आरोपी हंसराज की मां सजना देवी का कहना है कि उनके बेटे के घृणित कृत्य ने उन्हें शर्मसार कर दिया है. साथ ही कहा कि उसे इस मामले में कठोर से कठोर सजा मिलनी चाहिए.
Read more »

राजतिलक: छठे चरण के मतदान में पश्चिम बंगाल आगे, पिछड़ा उत्तर प्रदेश West Bengal registers massive voter turnout in sixth phase - Rajtilak AajTakराजतिलक: छठे चरण के मतदान में पश्चिम बंगाल आगे, पिछड़ा उत्तर प्रदेश West Bengal registers massive voter turnout in sixth phase - Rajtilak AajTakलोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण में दिल्ली सहित 7 राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर आज मतदान पूरा हो गया है. इसमें केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह, हर्षवर्धन और मेनका गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया की किस्मत का फैसला होगा. छठे चरण में उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की 10, बिहार और मध्य प्रदेश की 8-8, दिल्ली की सात और झारखंड की चार सीटों पर वोटिंग के बाद उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद हो चुका है. चुनाव आयोग के मुताबिक लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 63.04 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. आयोग के रात 8.50 बजे तक आए आंकड़ों के अनुसार बिहार में 59.29, हरियाणा में 66.69, मध्य प्रदेश में 64.22, उत्तर प्रदेश में 54.29, पश्चिम बंगाल में 80.35, झारखंड में 64.50 और दिल्ली में 58.93 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
Read more »

लोकसभा चुनाव 2019 : क्या तस्वीर हुई साफ? छठे चरण के मतदान की 11 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव 2019 : क्या तस्वीर हुई साफ? छठे चरण के मतदान की 11 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव के छठे चरण में रविवार को पश्चिम बंगाल में भाजपा उम्मीदवार भारती घोष पर हमला किया गया और उत्तरप्रदेश में भगवा दल के एक विधायक ने एक चुनाव अधिकारी की कथित तौर पर पिटाई की. इस चरण में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और छह राज्यों की 59 सीटों पर 63 फीसदी से अधिक वोट पड़े. इस चरण में उत्तरप्रदेश में 14 सीटों, हरियाणा की दस सीटों, बिहार, मध्यप्रदेश और पश्चिम बंगाल में आठ - आठ सीटों, झारखंड में चार सीटों और दिल्ली में सात सीटों पर वोट डाले गए. दिल्ली में वोट डालने वाली प्रमुख हस्तियों में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज शामिल हैं. आज के मतदान के साथ ही 543 लोकसभा क्षेत्रों में से करीब 89 फीसदी सीटों पर चुनाव संपन्न हो गए जबकि शेष 59 सीटों पर 19 मई को चुनाव होंगे. चुनाव आयोग ने विभिन्न राज्यों और दिल्ली में 63.48 फीसदी मतदान की घोषणा की, वहीं पश्चिम बंगाल में 80 फीसदी से अधिक वोट पड़े जबकि राष्ट्रीय राजधानी में महज 60.21 फीसदी मतदान हुआ. 2014 में यह 63.37 प्रतिशत था. चुनाव आयोग ने कहा कि मतदान प्रतिशत रात नौ बजे दर्ज किया गया. यह आंकड़ा अंतिम नहीं है और इसमें वृद्धि हो सकती है क्योंकि कुछ स्थानों पर मतदान चल रहा है. खास बात यह है कि अब सिर्फ अंतिम चरण का चुनाव ही बचा है लेकिन अभी तक कोई भी दावे से नहीं कह सकता है कि केंद्र में किसकी सरकार बनने वाली है. हालांकि नेताओं को अपने-अपने दावे जरूर हैं.
Read more »

मालवा में आज मोदी बनाम प्रियंका के बीच महामुकाबला, इंदौर में प्रियंका के मेगा रोड शो की तैयारीमालवा में आज मोदी बनाम प्रियंका के बीच महामुकाबला, इंदौर में प्रियंका के मेगा रोड शो की तैयारीभोपाल। लोकसभा के चुनावी रण में अब मालवा में भाजपा और कांग्रेस के बीच महायुद्ध शुरु हो गया है। मालवा–निमाड़ की आठ लोकसभा सीटों पर 19 मई को आखिरी चरण में होने वाले मतदान से पहले दोनों ही पार्टियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस की ओर से चुनावी कमान को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने संभाल रखा है। मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए पहली बार आ रहीं प्रियंका गांधी उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन करेंगी। इसके बाद प्रियंका रतलाम में कांग्रेस उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया के लिए चुनाव प्रचार करेंगी और शाम को इंदौर में एक रोड शो करेंगी।
Read more »

कैप्टन से नाराज नहीं, शतरंज की बिसात बिछी हो और प्यादा अपनी औकात भूल जाये तो कुचला जाता है : नवजोत सिंह सिद्धूकैप्टन से नाराज नहीं, शतरंज की बिसात बिछी हो और प्यादा अपनी औकात भूल जाये तो कुचला जाता है : नवजोत सिंह सिद्धूआख़िरी दौर के चुनाव प्रचार में सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताक़त झोंक दी है लेकिन प्रचार के इस आख़िरी पड़ाव में पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. कांग्रेस के स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू ने वोकल कॉर्ड में ख़राबी की शिकायत करते हुए प्रचार से दूरी बना ली है. बाक़ी के राज्यों में पार्टी का प्रचार करने के बाद सिद्धू कल पंजाब में राहुल गांधी की रैली से दूर रहे.  बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से उनका मनमुटाव इसके पीछे सबसे बड़ी वजह है.  पंजाब की कांग्रेस प्रभारी आशा कुमारी ने सार्वजनिक तौर पर यह कहकर सिद्धू की नाराज़गी को और बढ़ा दिया है कि पंजाब में प्रचार के लिए सिद्धू की ज़रूरत नहीं है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 00:56:28