गोरखपुर में फर्जी आईएएस गौरव कुमार की मुश्किलें बढ़ गई हैं। एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई है कि गौरव ने खुद को आईएएस बताकर शादी का झांसा दिया और उसे ठगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जिसमें उसके सहयोगियों की तलाश भी शामिल है। गौरव पर पहले भी धोखाधड़ी के आरोप हैं और पुलिस सभी मामलों को जोड़कर जांच कर रही...
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। फर्जी आइएएस गौरव कुमार की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। मंगलवार को शिकायत लेकर पुलिस कार्यालय पहुंची युवती ने बताया कि गौरव कुमार ने शादी करने का झांसा देकर ठगा है।खुद को 2022 बैच का आइएएस अधिकारी बता उसने नजदीकी बढ़ाई थी। युवती ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि दो माह पहले इंटरनेट मीडिया पर एक व्यक्ति से उसकी पहचान हुई, जिसने खुद को आइएएस गौरव कुमार बताया। बातचीत के दौरान उसने कई सरकारी योजनाओं, विभागीय ठेकों और नियुक्तियों की बात की। उसने युवती से कहा कि वह प्रधानमंत्री कार्यालय व शिक्षा मंत्रालय से जुड़ा है।धीरे-धीरे बातचीत बढ़ने पर गौरव ने शादी का प्रस्ताव दे दिया। उसने कई बार वीडियो काल पर खुद को सरकारी दफ्तर के बैकग्राउंड में दिखाया।लाल-नीली बत्ती लगी गाड़ियां दिखाकर यह भरोसा दिलाया कि वह आइएएस अधिकारी है।युवती ने बताया कि रविवार की रात में अज्ञात नंबर से काल कर गौरव ने खुद को निर्दोष बताया और कहा कि उसके विरुद्ध साजिश हो रही है। जब उसने इंटरनेट मीडिया पर गौरव कुमार के नाम से खोजबीन की तो पता चला कि इस नाम का कोई आइएएस अधिकारी नहीं है।युवती ने पुलिस को जालसाज मोबाइल फोन नंबर, चैट और काल रिकार्ड अपने कब्जे में ले लिए हैं। एसपी सिटी अभिनव त्यागी के अनुसार फर्जी आइएएस गौरव कुमार के विरुद्ध नई शिकायत दर्ज की गई है।काल डिटेल, मोबाइल लोकेशन और इंटरनेट मीडिया प्रोफाइल के जरिए उसकी गतिविधियों का पता लगाया जा रहा है। चार टीमें उसकी तलाश में लगी हैं। यह भी पढ़ें- UP के सबसे खतरनाक AK-47 गैंग के दो सदस्य और एक अपचारी गिरफ्तार, कई जा चुके हैं जेल सहयोगियों संग अंडरग्राउंड, मोबाइल बंदफर्जीवाड़ा सामने आने के बाद गौरव कुमार और उसके सहयोगी अंडरग्राउंड हो गए हैं। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के साथ तीन अन्य लोग इस नेटवर्क में शामिल हैं, जो उसके सोशल मीडिया प्रोफाइल और आनलाइन ठगी में सहयोग करते थे। जांच में पता चला है कि गौरव ने बीआरडी मेडिकल कालेज के पास एक मकान किराए पर लिया था।फिलहाल मकान पर ताला बंद है और पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की है।गौरव कुमार का संपर्क मोकामा के व्यापारी मुकुंद माधव से भी था, जो शुक्रवार को रेलवे स्टेशन पर 99.
9 लाख रुपये के साथ पकड़ा गया था। पुलिस अब दोनों मामलों को जोड़कर ठगी के नेटवर्क की तहकीकात कर रही है।
Gorakhpur Fraud Case IAS Officer Fraud Online Fraud Investigation Police Investigation Gorakhpur Fraud Complaint Fake Identity Fraud Financial Fraud Case Cybercrime Gorakhpur Criminal Investigation Gorakhpur News Gorakhpur Latest News Gorakhpur News In Hindi Gorakhpur Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
देश के 12 प्रशिक्षु IAS पहुंचे एटा, डीएम प्रेम रंजन सिंह ने दी योजनाओं की जानकारीलाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक प्रशिक्षण अकादमी, मंसूरी के 12 प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी एटा पहुंचे। जिलाधिकारी ने उन्हें जिले की भौगोलिक, सामाजिक और आर्थिक संरचना की जानकारी दी। उन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर भी चर्चा की। प्रशिक्षु अधिकारी गांवों में जाकर विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे और स्थानीय लोगों से संवाद करेंगे। योजनाओं को...
Read more »
IAS Story: कौन हैं तुकाराम मुंढे? 20 साल में 24 ट्रांसफर, अब पुणे लैंड डील में क्यों उछला नाम?IAS Story: महाराष्ट्र में इनदिनों लैंड डील का मामला सुर्खियों में हैं. इसमें वहां के डिप्टी सीएम अजित पवार के बेटे का नाम आने के बाद सियासी भूचाल आ गया है. इसी बीच यहां के एक आईएएस अधिकारी का नाम भी उछला है. खास बात यह है कि इस आईएएस का 20 साल में 24 बार ट्रांसफर हो चुका है...
Read more »
प्रशासन करेगा व्यवस्था... IAS बनने के लिए घर से भागी नाबालिग, महीनों बाद मिली, पढ़ाई के लिए दीवानगी देख जज भी इंप्रेसMP High Court News: भोपाल की एक साहसी युवती ने अपने पिता के आकर्षण और शादी के दबाव का सामना करते हुए IAS बनने का मजबूत इरादा बनाया। उसने अपने सपनों की खोज में इंदौर में पढ़ाई और काम की। साढे 17 साल की उम्र में घर छोड़ने वाली लड़की इंदौर में रहकर तैयारी कर रही...
Read more »
Rajasthan News: IAS दंपती के बीच विवाद; पत्नी ने पति के खिलाफ प्रताड़ना व अन्य गंभीर आरोपों की FIR करवाईराज्य के वरिष्ठ आईएएस दंपती के बीच पारिवारिक विवाद सामने आया है। वित्त विभाग की संयुक्त सचिव भारती दीक्षित (2014 बैच, वर्तमान राजस्थान कैडर) ने अपने पति और सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग के निदेशक
Read more »
राजस्थान में IAS दंपत्ति के बीच घरेलू हिंसा का मामला, FIR दर्जराजस्थान में दो IAS अधिकारियों के बीच घरेलू हिंसा का मामला सामने आया है। IAS भारती दीक्षित ने अपने पति IAS आशीष मोदी पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना, जासूसी और सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। FIR जयपुर के SMS हॉस्पिटल पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है।
Read more »
Rajasthan ias Couples: ఐఏఎస్ అధికారిణికి గృహహింస వేధింపులు.. ఐఏఎస్ మొగుడిపై కేసు.. ఎక్కడంటే..?ias bharti dixit files case on ias husband ashish modi: తనను రివాల్వర్ పెట్టి విడాకులు ఇవ్వకుండా చంపేస్తామని బెదిరింపులకు పాల్పడ్డాడని భర్తపై జైపూర్ పోలీసులకు ఐఏఎస్ భారతి దీక్షిత్ ఫిర్యాదుచేసింది.
Read more »
