Madhya Pradesh (MP) Guna rain update. Follow latest news on heavy rainfall, thunderstorms, and potential crop damage in Guna district. जिले में मंगलवार रात से फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है। रात 3 बजे और सुबह 9 बजे के आसपास कई दौर की बारिश हुई।
बिजली और गरज चमक के साथ हुई मूसलाधार बारिश; सरसों, चने में नुकसान की आशंकागुना में मंगलवार रात से फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है। रात 3 बजे और सुबह 9 बजे के आसपास कई दौर की बारिश हुई। पूरे जिलेभर में बारिश हुई है। वहीं मंगलवार को दिन भर आसमान में बादल छाए रहे, जिससे एक बार फिर ठंड का दौर लौट आया है।रात लगभग 2.
45 बजे ओलों के साथ बादलों के गरजने की आवाज आई और इसके बाद बारिश भी हुई।बादलों की गर्जना और बारिश कायह सिलसिला आज सुबह तक भी जारी रहा। आधी रात को अचानक कड़की बिजली की आवाज इतनी तेज थी कि गहरी नींद में सोए लोग भी घबराकर जाग गए। इस दौरान झमाझम बरिश भी हुई। रात की बारिश के बाद आज सुबह आसमान में घने काले बादल छाए रहे। सुबह करीब 9:30 बजे एक बार फिर मौसम ने करवट ली और कड़कड़ाती बिजली के साथ तेज बारिश का दौर शुरू हुआ। लगभग 30-40 मिनट तक हुई इस मूसलाधार बारिश ने शहर की मुख्य सड़कों और बस्तियों को जलमग्न कर दिया। इस दौरान बारिश का यह दौर जिले के विभिन्न ग्रामीण इलाकों में भी सामने आया है। इस बेमौसम बारिश के दौरान खेतों में खड़ी लहलहा रही फसलें भी आड़ी हो गई, इस स्थिति ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। मौसम विभागके अनुसार मंगलवार सुबह 8:30 बजे तक पिछले 24 घंटों में लगभग 6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। बारिश के कारण न्यूनतम तापमान गिरकर 14.9 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, वहीं हवा में आ्द्रता का स्तर 93 प्रतिशत तक पहुंच गया, जिससे वातावरण में भारी नमी और ठंडक बढ़ गई है। फरवरी के महीने में हो रही इस अचानक बारिश के पीछे मुख्य कारण उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार भूमध्य सागर से आने वाली नमी युक्त हवाओं के कारण उत्तर और मध्य भारत के वायुमंडल में बदलाव आया है। यही नहीं राजस्थान और उसके आसपास के हिस्सों में बने एक प्रेरित चक्रवाती घेरे की वजह से नमी का प्रवाह मध्य प्रदेश की ओर बढ़ा है। इस दौरान अरब सागर से आने वाली नमी और उत्तर की ठंडी हवाओं के मिलन से गरज-चमक की स्थिति पैदा हुई है, जिसे थंडरस्टॉर्म एक्टिविटी कहाजाता है। इस बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।वर्तमान में चने और सरसों की फसलें पकने की कगार पर हैं। ऐसे में तेज हवाओं और बिजली के साथ हुई बारिश से फसलों के आडे गिरने और उनमें अफलन की समस्या पैदा हो सकती है। हालांकि गेहूं की फसल के लिए हल्की बारिश को फायदेमंद माना जा रहा है, लेकिन यदि ओलावृष्टि होती है तो भारी नुकसान की आशंका है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों तक जिले में इसी तरह का मौसम बने रहने और कहीं - कहीं हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है। प्रशासन ने लोगों को बिजली कड़कने के दौरान पेड़ों के नीचे न खड़े होने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।अलीगढ़ में एक दिन का शीतकालीन अवकाशलखनऊ में पुलिसकर्मियों की संवेदनहीनता का VIDEOगोरखपुर में बदला मौसम, दिन में छाए काले बादलझांसी में बारिश ने बढ़ाई गलन, यलो अलर्ट जारी
Heavy Rain Guna Thunderstorm Guna Crop Damage Mustard Crop Chickpea Crop Madhya Pradesh Rain Guna News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Maharashtra Weather News : थंडी नव्हे, आता महाराष्ट्राला वादळी पावसाचा धोका; 24 तासांसाठी या भागांवर सावट...Maharashtra Weather News : महाराष्ट्रातील बहुतांश भागांमध्ये हवामान बदलांस सुरुवात झाली असून, आता थंडीनं राज्यातून काढता पाय घेण्यास सुरुवात केल्याचं पाहायला मिळत आहे.
Read more »
સુરતમાં બિલ્ડર તુષાર ઘેલાણીના આપઘાતનું ઘેરાતું રહસ્ય, 24 કલાક બાદ પણ સાચું કારણ નથી મળ્યુંSurat Builder Case : સુરતમાં દીકરીના લગ્નના મંડપ મુહૂર્તના દિવસે જ જાણીતા બિલ્ડર તુષાર ઘેલાણીનો આપઘાતનો પ્રયાસ, હાલ તેમની હાલત અત્યંત નાજુક છે, તો બીજી તરફ પરિવારે લગ્નની તૈયારીઓ હટાવી લીધી
Read more »
Budget 2026: उत्तराखंड को विकास के लिए मिलेंगे 24 हजार करोड़, बुनियादी सुविधाओं को मिलेगी रफ्तारउत्तराखंड को 16वें वित्त आयोग की सिफारिशों के आधार पर वित्तीय वर्ष 2026-27 में 24,000 करोड़ रुपये से अधिक की केंद्रीय सहायता मिलेगी। इसमें केंद्रीय करों में हिस्सेदारी, पूंजीगत निवेश और जल जीवन मिशन की लंबित धनराशि शामिल है। यह राशि राज्य में अवस्थापना विकास, पर्यटन और ग्रामीण क्षेत्रों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने में मदद करेगी। हालांकि, राजस्व...
Read more »
ਢਕੋਲੀ ‘ਚ ਦੇਰ ਰਾਤ ਗੋਲੀਬਾਰੀ; 24 ਸਾਲਾ ਪ੍ਰਿੰਸ ਦੀ ਮੌਤ, ਮੁੱਖ ਦੋਸ਼ੀ ਕੁਲਦੀਪ ਸਿੰਘ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰDhakoli Firing News: ਸੂਚਨਾ ਮਿਲਣ ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਸਥਿਤੀ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਵਿੱਚ ਕਰ ਲਿਆ। ਘਟਨਾ ਵਾਲੀ ਥਾਂ ਨੂੰ ਸੀਲ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਜਾਂਚ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਤੇਜ਼ੀ ਨਾਲ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਮੁੱਖ ਦੋਸ਼ੀ ਕੁਲਦੀਪ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕਰ ਲਿਆ, ਜਦੋਂ ਕਿ ਉਸਦੇ ਹੋਰ ਸਾਥੀਆਂ ਦੀ ਭਾਲ ਜਾਰੀ...
Read more »
संतकबीर नगर में यूपी-112 कर्मियों की लापरवाही पर SP सख्त, 24 का वेतन रोकासंतकबीर नगर के पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने यूपी-112 की कार्यप्रणाली में शिथिलता और देरी पर कड़ा रुख अपनाया। समीक्षा बैठक में असंतोषजनक जवाब मिलने पर 24 कर्मियों का 15 दिन का वेतन रोकने और छह दिन परेड करने का आदेश दिया। एसपी ने सभी को भविष्य में रिस्पॉन्स टाइम सुधारने, जिम्मेदारी से काम करने और त्वरित सहायता प्रदान करने की सख्त हिदायत दी,...
Read more »
देश में 2045 तक हर साल 24.5 लाख से ज्यादा होंगे कैंसर के नए मरीज! इलाज नहीं रोकथाम पर जोर जरूरीभारत में कैंसर एक गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट बन रहा है, 2045 तक सालाना 24.
Read more »
