गुजरात कांग्रेस की वेबसाइट हैक, हैकर्स ने अपलोड कर दी हार्दिक पटेल की आपत्तिजनक फोटो HardikPatel_ INCIndia INCGujarat
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता मनीष दोशी के मुताबिक, वेबसाइट को अस्थाई रूप से बंद किया गया है और मेंटेनेंस का काम पूरा होने के बाद इसे फिर से लाइव कर दिया जाएगा. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि यह हरकत उन लोगों की शह पर हुई है जो कि हार्दिक पटेल के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने से खुश नहीं हैं.
आपको बता दें कि हार्दिक पटेल गुजरात में कांग्रेस की वर्किंग कमिटी की मीटिंग के दौरान पार्टी में शामिल हुए थे. इससे पहले बीजेपी की वेबसाइट हैक हो गई थी. 5 मार्च की सुबह करीब साढ़े 11 बजे जब बीजेपी की वेबसाइट www.bjp.org को खोला गया, तो इसमें पीएम मोदी और जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल का एक वीडियो नजर आ रहा था. इसी के साथ वेबसाइट पर कुछ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया था. कुछ ही देर बाद साइट ऑफ लाइन हो गई और एरर का मैसेज दिखने लगा.बीजेपी की ऑफिशियल साइट हैक होने की बात कांग्रेस की सोशल मीडिया और कम्युनिकेशन सेल इंचार्ज दिव्य स्पंदना ने भी अपने ट्विटर पेज पर शेयर किया है. उन्होंने लिखा, 'भाइयो और बहनो! अगर आपने अभी तक बीजेपी की वेबसाइट चेक नहीं की है, तो देख लीजिए. आप बहुत कुछ मिस कर रहे हैं.'कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान हैकरों ने छत्तीसगढ़ बीजेपी की बेवसाइट हैक की थी. पाकिस्तान हैकरों ने छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी की वेब साइट cgstate.bjp.org को हैक कर पाकिस्तान की सेना को परेड करते दिखाया था. छत्तीसगढ़ बीजेपी की साइट हैक करने वाला पाकिस्तान का फैजल 1337 ग्रुप है. वेबसाइट हैक कर हैकर्स ने पाकिस्तान के झंडे के साथ सेना के तीनों अंगों को परेड करते हुए दिखाया गया था. ग्रुप ने वेबसाइट में कहा था कि आप कश्मीर के बारे में सोचों भी मत, अगर आपने कोशिश भी की तो. हम युद्ध के मैदान में हर तरह से आपको सबक सिखाने के लिए तैयार हैं.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Lok Sabha Election 2019 Full Schedule : लोकसभा चुनाव में आपकी सीट पर कब होगी वोटिंग, पढ़ें पूरी डिटेलचुनाव आयोग ने रविवार को लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है. जिसके मुताबिक पहले चरण में 11 अप्रैल को 20 राज्यों की 91 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. इनमें आंध्र प्रदेश की 25, यूपी की 8, बिहार की 4, महाराष्ट्र की 7, अरुणाचल प्रदेश की 2, असम की 5, छत्तीसगढ़ की 1, जम्मू-कश्मीर की 2, मणिपुर की 1, मेघालय की 2, मिज़ोरम की 1, नागालैंड की 1, ओडिशा की 4, सिक्किम की 1, उत्तराखंड की 5, पश्चिम बंगाल की 2, लक्षद्वीप की 1, तेलंगाना की 17, त्रिपुरा की 1 और अंडमान की 1 सीटें शामिल हैं.
Read more »
मोदी के गढ़ में आज कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक, 'हाथ' थामेंगे हार्दिक पटेल58 साल बाद आज गुजरात में कांग्रेस की वर्किंग कमेटी की बैठक
Read more »
गांधी की भूमि-मोदी का गढ़, इसलिए खास है कांग्रेस की ये CWCCongress working committee कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक अहमदाबाद में ‘वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय स्मारक’ में आयोजित की जा रही है, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और नवनियुक्त कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सहित पार्टी के शीर्ष नेता शामिल हो रहे हैं.
Read more »
लोकसभा चुनाव: तृणमूल कांग्रेस ने जारी की सभी 42 उम्मीदवारों की सूची, 41 फीसदी महिला उम्मीदवारलोकसभा चुनाव: तृणमूल कांग्रेस ने जारी की सभी 42 उम्मीदवारों की सूची, 41 फीसदी महिला उम्मीदवार MamtaBanerjee TMC LoksabhaElection2019 WestBengal ममताबनर्जी टीएमसी लोकसभाचुनाव2019 पश्चिमबंगाल
Read more »
गांधी-सरदार की धरती से मोदी-शाह की जोड़ी के खिलाफ कांग्रेस ने फूंका बिगुलपिछले लोकसभा चुनाव में गुजरात की सभी 26 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत का परचम लहराया था. लेकिन विधानसभा चुनाव में कांग्रेस एक मजबूत विकल्प बनकर उभरी. पार्टी नेता इस बार राज्य की कम से कम 16 लोकसभा सीटें जीतने के लक्ष्य पर काम कर रहे हैं.
Read more »
कांग्रेस ने स्मृति ईरानी पर लगाया फर्जीवाड़े का आरोप, की बर्खास्त करने की मांगकेन्द्रीय मंत्री और राज्यसभा सदस्य स्मृति ईरानी पर सांसद निधि के दुरूपयोग के आरोप वाली जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुये बृहस्पतिवार को गुजरात उच्च न्यायालय ने परियोजनाओं का कार्यान्वयन करने वाली एजेंसी से राशि वसूली का ब्यौरा सरकार से मांगा।
Read more »
गुजरात कांग्रेस की वेबसाइट हैक, कथित सैक्स टेप से हार्दिक की तस्वीर अपलोड की गई- Amarujalaहार्दिक पटेल के कांग्रेस में शामिल होने के कुछ ही दिन बाद अज्ञात लोगों ने गुजरात कांग्रेस की आधिकारिक वेबसाइट को हैक कर लिया और उनकी फोटो अपलोड कर दी। HardikPatel_ INCIndia IYC congress gujaratcongresswebsitehacked
Read more »
कांग्रेस ने लोकसभा चुनावों के लिए 18 उम्मीदवारों की तीसरी सूची की जारी - Amarujalaकांग्रेस ने लोकसभा चुनावों के लिए 18 उम्मीदवारों की तीसरी सूची की जारी congress INCIndia Elections2019 LoksabhaElections2019
Read more »
गुजरात कांग्रेस की साइट हैक, हार्दिक की आपत्तिजनक फोटो अपलोडहार्दिक पटेल के कांग्रेस में शामिल होने के कुछ ही दिन बाद अज्ञात लोगों ने गुजरात कांग्रेस की आधिकारिक वेबसाइट को हैक कर लिया और उनके कथित सेक्स सीडी कांड की फोटो अपलोड कर दी है.
Read more »
